भ्रष्टाचार ने ली पत्रकार चंद्राकर की जान, रोड बनी नहीं थी, पैमेंट 90%

Marut raj | Jan 03, 2025, 20:46 IST
Share
Bastar Bijapur journalist Mukesh Chandrakar murder case the sootr
Bastar Bijapur journalist Mukesh Chandrakar murder case the sootr

Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case : छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है। उनकी लाश ठेकेदार के फार्म हाउस के सेप्टिक टैंक में छिपाई गई थी।

Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case : छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है। अपुष्ट सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पत्रकार की हत्या ठेकेदार की ओर से किए जा रहे भ्रष्टाचार के चलते की गई है। इस बात की पुष्टि इससे भी होती है कि पत्रकार का शव एक ठेकेदार के ही फार्म हाउस पर मिला है।

बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

रोड निर्माण की शिकायत को लेकर हुआ था विवाद

मुकेश चंद्राकर की लाश सुरेश चंद्राकर के फार्म हाउस के सेप्टिक टैंक में छिपाई गई थी। मुकेश चंद्राकर एक जनवरी की शाम से लापता था। इसकी शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद मुकेश चंद्राकर की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मुकेश की हत्या की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मुकेश का ठेकेदार सुरेश से विवाद हुआ था। ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने मिरतुर से गंगालूर तक रोड का निर्माण किया है। यह रोड अधूरी है। इसके बाद भी PWD ने इस रोड के लिए ठेकेदार को 90 फीसदी का भुगतान कर दिया। इसकी खबर मुकेश ने एक न्यूज चैनल पर चलाई थी।

डिप्टी रेंजर सहित पूरी टीम को जमकर पीटा , वर्दी फाड़ी...जान बचाकर भागे

ठेकेदार के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर मिला शव

शुक्रवार दोपहर मुकेश की लाश एक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर मिली। लाश काफी फूल चुकी थी, उनके कपड़ों से पहचान की गई है। मुकेश चंद्रकार बीजापुर में पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि की पिटाई...गाल पर चांटे बरसाए,देखें वीडियो

पुलिस के मुताबिक वे 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ही घर से बाहर निकले थे। कुछ देर के बाद उनका फोन बंद हो गया। जब रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया, लेकिन मुकेश चंद्राकर की कोई खबर नहीं मिली। जिसके बाद भाई युकेश चंद्रकार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से सीनियर इंस्पेक्टर ने मांगे 2 लाख, ACB ने पकड़ा

FAQ

  1. मुकेश चंद्राकर की हत्या का कारण क्या बताया जा रहा है ?
    मुकेश चंद्राकर की हत्या का कारण ठेकेदार के भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार द्वारा किए जा रहे रोड निर्माण के भ्रष्टाचार को लेकर मुकेश ने शिकायत की थी, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और इसके परिणामस्वरूप मुकेश की हत्या की गई।
  2. मुकेश चंद्राकर का शव कहां मिला था ?
    मुकेश चंद्राकर का शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के फार्म हाउस के सेप्टिक टैंक में मिला था। शव काफी फूल चुका था, और पहचान उनके कपड़ों से की गई थी।
  3. मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी को कहां से लापता हुए थे ?
    मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम को टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहनकर घर से बाहर गए थे। कुछ समय बाद उनका फोन बंद हो गया और वे रात तक घर नहीं लौटे। इसके बाद उनके भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • बस्तर न्यूज
  • cg news in hindi
  • बस्तर न्यूज इन हिंदी
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
  • पत्रकार मुकेश चंद्राकर
  • journalist Mukesh Chandrakar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि