15 दिन पहले सीएम हाउस क्यों गया था पत्रकार की हत्या करने वाला ठेकेदार?

Marut raj | Jan 05, 2025, 11:33 IST
Share
Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case update the sootr
Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case update the sootr

Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case : सीएम रहे भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास यानी सीएम विष्णुदेव साय के निवास की 15 दिन की सीसीटीवी फुटेज जारी करने को कहा है।

Bastar journalist Mukesh Chandrakar murder case : बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मुकेश चंद्राकर की हत्या के आरोपी बनाए गए ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि सुरेश चंद्राकर बीजेपी का नेता है। उन्होंने कहा है कि वारदात के 15 दिन पहले ठेकेदार चंद्राकर सीएम हाउस गया था।

नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए

CCTV फुटेज, आगंतुक लिस्ट जारी करे सीएम हाउस

छत्तीसगढ़ के सीएम रहे भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री निवास यानी सीएम विष्णुदेव साय के निवास की 15 दिन की सीसीटीवी फुटेज जारी करने को कहा है। यही नहीं उनका कहना है कि सीएम हाउस से पिछले 15 दिन की आगंतुक लिस्ट जारी की जाए।

उल्लेखनीय है कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में हो रहे हत्याकांडों में कांग्रेस नेताओं का नाम क्यों आता है। क्या ये सब साजिश के तहत हो रहा है। शर्मा ने कहा था कि मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य सरगना कांग्रेस नेता सुरेश चंद्राकर है।

नक्सलियों ने किया प्रेशर IED ब्लास्ट, फोर्स ने 3 आतंकी मार गिराए

एक जनवरी से लापता थे पत्रकार चंद्राकर

मुकेश चंद्रकार बीजापुर में पिछले कई सालों से पत्रकारिता कर रहे थे। वे 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ही घर से बाहर निकले थे। कुछ देर के बाद उनका फोन बंद हो गया। जब रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्रकार ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया, लेकिन मुकेश चंद्राकर की कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद भाई युकेश चंद्रकार ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

रमन सरकार में स्पेशल पुलिस ऑफिसर बना था 10वीं फेल सुरेश चंद्राकर

ठेकेदार के कैंपस में मिला शव

शुक्रवार दोपहर मुकेश की लाश एक ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के परिसर में सेप्टिक टैंक के अंदर मिली। लाश काफी फूल चुकी थी, उनके कपड़ों से पहचान की गई है। दरअसल, 120 करोड़ की लागत से नेलशनार, कुडोली, मिरतुर की सड़क बनी है। करीब 5 से 6 दिन पहले मुकेश ने रायपुर से आए अपने एक साथी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया था। इसी बात से ठेकेदार और उसके परिवार के सदस्य इनसे खफा थे।

पत्रकार मुकेश चंद्रकार को न्याय दिलाने बनी SIT, CM साय ने कड़े निर्देश

FAQ

  1. बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में कांग्रेस ने क्या दावा किया है ?
    कांग्रेस ने दावा किया है कि हत्या के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर बीजेपी का नेता हैं और वे वारदात के 15 दिन पहले मुख्यमंत्री निवास गए थे।
  2. भूपेश बघेल ने सीएम हाउस से किस प्रकार की जानकारी जारी करने की मांग की है ?
    भूपेश बघेल ने सीएम हाउस से पिछले 15 दिनों की सीसीटीवी फुटेज और आगंतुक लिस्ट जारी करने की मांग की है।
  3. भूपेश बघेल के अनुसार, ठेकेदार सुरेश चंद्राकर किस पार्टी से जुड़े हुए हैं ?
    भूपेश बघेल के अनुसार, ठेकेदार सुरेश चंद्राकर बीजेपी के नेता हैं।

Tags:
  • बस्तर न्यूज
  • छत्तीसढ़ न्यूज
  • बस्तर न्यूज इन हिंदी
  • पत्रकार मुकेश चंद्राकर
  • journalist Mukesh Chandrakar
  • Bastar journalist Mukesh Chandrakar
  • journalist Mukesh Chandrakar murder case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच