नक्सल संगठन में पड़ने लगी दरार...22 सरेंडर नक्सलियों ने किया खुलासा

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Bastar sukma Naxals 22 Naxals surrendered the sootr
Bastar sukma Naxals 22 Naxals surrendered the sootr

बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ जारी निर्णायक लड़ाई के दौरान मुठभेड़ों में नक्सली कमांडरों की मौत के बाद नक्सल संगठन में दरार पड़ती दिखने लगी है।

बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ जारी निर्णायक लड़ाई के दौरान मुठभेड़ों में नक्सली कमांडरों की मौत के बाद नक्सल संगठन में दरार पड़ती दिखने लगी है। दक्षिण बस्तर में सुरक्षाबलों की आक्रामकता से निचले कैडर के नक्सलियों में दहशत है। इसी दहशत के चलते नक्सलियों का आत्मसमर्पण लगातार जारी है।
इसी बीच शुक्रवार को सुकमा जिले में 9 महिला समेत 22 नक्सलियों ने पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और सीआरपीएफ डीआईजी आनंद राजपुरोहित के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए....CG का कोर नक्सली इलाका आतंक से मुक्त...आखिरी नक्सलियों ने किया सरेंडर

आत्मसमर्पित नक्सलियों में 5 महिला नक्सली भी शामिल

समर्पित नक्सली माड़ डिवीजन व नुआपाडा डिवीजन में बीते लंबे समय से काम कर रहे थे। सरेंडर करने वालों में नक्सली दंपत्ति भी शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रूपए का ईनाम घोषित है। एक पुरूष व एक महिला नक्सली पर 5-5 लाख, 2 पुरूष व 5 महिला पर 2-2 लाख, 1 पुरूष नक्सली पर 50 हजार, इस तरह कुल 40.50 लाख रूपए का ईनाम समर्पित नक्सलियों पर घोषित है।

ये खबर भी पढ़िए....जिंदगी से हार गया खिलाड़ी... इंस्टा में LIVE आकर फंदे पर लटका

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि राज्य सरकार की नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति व नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित होकर और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नए कैंपों की स्थापना के कारण क्षेत्र में फोर्स के बढ़ते दबाव के कारण नक्सली समर्पण कर रहे हैं। शुक्रवार को माड़ व नुआपाड़ा डिवीजन के सक्रिय नक्सलियों ने समर्पण किया है।

ये खबर भी पढ़िए....प्लास से दलित मजदूरों का प्राइवेट पार्ट खींचा... राजस्थान से आए थे CG

FAQ

  1. सुकमा जिले में कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और उनमें कितनी महिलाएं शामिल थीं?
    सुकमा जिले में 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, जिनमें 9 महिला नक्सली भी शामिल थीं।
  2. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल कितना इनाम घोषित था?
    आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों पर कुल ₹40.50 लाख का इनाम घोषित था। इनमें से कुछ पर ₹8 लाख, ₹5 लाख, ₹2 लाख और ₹50 हजार तक के इनाम थे।
  3. पुलिस अधीक्षक के अनुसार नक्सली क्यों आत्मसमर्पण कर रहे हैं?
    पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अनुसार, राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, नियद नेल्ला नार योजना, और अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा बलों के नए कैंपों की स्थापना के चलते नक्सली दबाव में आकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।






ये खबर भी पढ़िए....रायपुर में बनेगा NIFT... सब्यसाची जैसे इनके कई डिजाइनर्स हैं मशहूर



Sukma | chhattisgarh naxal surrendered | bastar naxal news | CG Naxal News | Chhattisgarh Naxal News | छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज | छत्तीसगढ़ का बस्तर

Tags:
  • बस्तर
  • छत्तीसगढ़ का बस्तर
  • Sukma
  • CG Naxal News
  • Chhattisgarh Naxal News
  • chhattisgarh naxal surrendered
  • bastar naxal news
  • छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर