बिहार चुनाव में भूपेश बघेल बने सीनियर आब्जर्वर,BJP सांसद ने कसा तंज– अब एटीएम नहीं,पेटीएम बन गए हैं
Harrison Masih | Oct 06, 2025, 11:37 IST
bhupesh-baghel-bihar-election-observer-bjp-Santosh-Pandey-taunt the sootr
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव का सीनियर आब्जर्वर बनाए जाने पर सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस की इस नई रणनीति के बीच बीजेपी सांसद संतोष पांडेय ने उन्हें "कांग्रेस का एटीएम और पेटीएम" बता कर निशाना साधा है।
Raipur. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सीनियर आब्जर्वर (Senior Observer) नियुक्त किया है। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें बिहार में पार्टी के चुनावी अभियान को संभालने और रणनीति तय करने की जिम्मेदारी दी है। हालांकि, उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने तीखा व्यंग्य किया है और उन्हें “कांग्रेस का एटीएम” और “पेटीएम” तक कह डाला।
ये खबर भी पढ़ें... बिहार विधानसभा चुनाव: AICC ने भूपेश बघेल-अशोक गहलोत और अधीर रंजन को साैंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया सीनियर ऑब्जर्वर
भूपेश बघेल की इस नियुक्ति पर भाजपा सांसद और मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा- “कांग्रेस की सोच है कि समय रहते अपने एटीएम का पूरा उपयोग कर लिया जाए। भूपेश बघेल ‘एटीएम’ यानी ‘Always Transfer Money’ थे, अब ऑनलाइन युग में वे ‘पेटीएम’ यानी ‘Please Transfer Money’ बन गए हैं।”
सांसद ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल अब कांग्रेस के “अघोषित कोषाध्यक्ष” की भूमिका निभा रहे हैं और पार्टी जहां भी उन्हें भेजती है, वहां चुनाव में कांग्रेस की हार तय हो जाती है।
ये खबर भी पढ़ें... बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : एमपी के 25 अफसरों की ड्यूटी, पहली बार पीएस और सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी शामिल
संतोष पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने जिन राज्यों में भूपेश बघेल को प्रभारी बनाकर भेजा, वहां पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा-“असम, पंजाब और उत्तराखंड में बघेल के कार्यकाल के दौरान कांग्रेस को करारी हार मिली थी। अब बिहार में भी वही नतीजा दोहराया जाएगा।”
उन्होंने सवाल उठाया कि “भूपेश बघेल बिहार में जाकर क्या बताएंगे – कोयला घोटाले के 250 करोड़, शराब घोटाले के 2000 करोड़ या सट्टा घोटाले की कहानी?”
भाजपा सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस देशभर के चुनावों में छत्तीसगढ़ में हुए भ्रष्टाचार के पैसों का उपयोग करती है। उन्होंने कहा — “जब भी कोई चुनाव आता है, कांग्रेस के शीर्ष नेता भूपेश बघेल का नाम सामने लाते हैं, ताकि छत्तीसगढ़ में हुए घोटालों से जुटाए गए पैसे से चुनावी अभियान चलाया जा सके।”
ये खबर भी पढ़ें... ED अधिकारियों पर गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता हेमंत बोले-भूपेश बघेल का नाम नहीं लेने पर अफसरों ने मारा
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस ने भूपेश बघेल को इसलिए बिहार भेजा है ताकि वे ग्रामीण इलाकों में संगठन को सक्रिय कर सकें और पार्टी के लिए निचले स्तर पर जनसंपर्क अभियान को गति दे सकें। भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में किसान, गांव और सामाजिक न्याय पर केंद्रित राजनीति के लिए जाने जाते हैं, जो बिहार की राजनीति में भी अहम भूमिका निभा सकती है।
ये खबर भी पढ़ें... नए GST रिफॉर्म पर भूपेश बघेल का हमला, कहा-केंद्र सरकार राहुल गांधी की बात मानती है, लेकिन...
बिहार विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। कांग्रेस, राजद और वामपंथी दल महागठबंधन (Mahagathbandhan) के तहत मिलकर मैदान में उतरेंगे। वहीं, भाजपा और जदयू गठबंधन भी अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटे हैं। ऐसे में भूपेश बघेल की भूमिका कांग्रेस के लिए निर्णायक साबित हो सकती है या नहीं, यह चुनाव परिणाम तय करेगा।
ये खबर भी पढ़ें... बिहार विधानसभा चुनाव: AICC ने भूपेश बघेल-अशोक गहलोत और अधीर रंजन को साैंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया सीनियर ऑब्जर्वर
कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने 4 अक्टूबर को जारी आदेश में भूपेश बघेल को बिहार विधानसभा चुनाव का सीनियर आब्जर्वर बनाया। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, उन्हें उम्मीदवार चयन, प्रचार प्रबंधन और स्थानीय संगठन से तालमेल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि भूपेश बघेल अपने संगठनात्मक अनुभव और चुनावी रणनीति के आधार पर बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।
संतोष पांडेय का तंज: अब एटीएम नहीं,पेटीएम बन गए
सांसद ने आरोप लगाया कि भूपेश बघेल अब कांग्रेस के “अघोषित कोषाध्यक्ष” की भूमिका निभा रहे हैं और पार्टी जहां भी उन्हें भेजती है, वहां चुनाव में कांग्रेस की हार तय हो जाती है।
ये खबर भी पढ़ें... बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : एमपी के 25 अफसरों की ड्यूटी, पहली बार पीएस और सेक्रेटरी स्तर के अधिकारी शामिल
जहां भूपेश बघेल जाते,वहां पार्टी हार जाती
उन्होंने सवाल उठाया कि “भूपेश बघेल बिहार में जाकर क्या बताएंगे – कोयला घोटाले के 250 करोड़, शराब घोटाले के 2000 करोड़ या सट्टा घोटाले की कहानी?”
छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार का पैसा चुनाव में इस्तेमाल हो रहा
ये खबर भी पढ़ें... ED अधिकारियों पर गंभीर आरोप, कांग्रेस नेता हेमंत बोले-भूपेश बघेल का नाम नहीं लेने पर अफसरों ने मारा
बिहार चुनाव 2025: ऐसे समझें पूरा मामला
|
कांग्रेस की रणनीति क्या है?
ये खबर भी पढ़ें... नए GST रिफॉर्म पर भूपेश बघेल का हमला, कहा-केंद्र सरकार राहुल गांधी की बात मानती है, लेकिन...
बिहार में चुनावी तैयारियां तेज
FAQ
- भूपेश बघेल को बिहार चुनाव में कांग्रेस ने कौन सी जिम्मेदारी दी है?
कांग्रेस ने भूपेश बघेल को बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। उन्हें उम्मीदवार चयन, प्रचार रणनीति, और स्थानीय संगठन से समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। - भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल की नियुक्ति पर क्या प्रतिक्रिया दी?
भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने भूपेश बघेल की नियुक्ति पर तंज कसते हुए उन्हें “कांग्रेस का एटीएम” और “पेटीएम” कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि बघेल जहां भी चुनाव प्रभारी बनते हैं, कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ता है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman