भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की शिक्षा पर उठाए सवाल, कह डाली बड़ी बात

Kanak Durga Jha | Jun 11, 2025, 16:27 IST
Share
Bhupesh Baghel raised questions on Prime Minister Narendra Modis education the sootr
Bhupesh Baghel raised questions on Prime Minister Narendra Modis education the sootr

भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर चर्चाएं होती थीं, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे नहीं हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल पूरे होने पर बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे “संकल्प से सिद्धि” अभियान के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला।

प्रेस वार्ता में भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक प्रधानमंत्री की डिग्री को लेकर चर्चाएं होती थीं, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे नहीं हैं। 11 साल में देश को एक कुपढ़ प्रधानमंत्री मिला है, जिसे हमने नाली की गैस से खाना बनाने, बादलों में रडार न चलने और मौसम का बच्चों पर असर न होने जैसे ज्ञान बांटते हुए देखा है।

ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त

केंद्र की बीजेपी सरकार और NIA की कार्यप्रणाली पर सवाल

पूर्व सीएम ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की स्थिति को लेकर भी केंद्र की बीजेपी सरकार और NIA की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सैकड़ों निर्दोष ग्रामीणों को जबरन पकड़कर झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों से 30 से 40 हजार युवा पलायन कर चुके हैं। NIA ने डेढ़ साल में सैकड़ों केस दर्ज किए हैं, जिनमें से कई मामलों में आरोपी बरी हो चुके हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि फर्जी मुठभेड़ों की घटनाएं सामने आई हैं लेकिन सरकार आंकड़े छिपा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई... 500 से अधिक ठेलों-दुकानों पर चला बुलडोजर

रोजगार और मनरेगा पर जताई चिंता

भूपेश बघेल ने ग्रामीण रोजगार को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा और कहा कि मनरेगा को लगभग ठप कर दिया गया है। रोजगार की कमी के कारण ग्रामीण इलाकों से लोग बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...जवानों की जान लेने एक ही पैटर्न फॉलो कर रहे नक्सली... कई बार कर चुके हैं बड़े धमाके

FAQ

  1. भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर क्या आरोप लगाए?
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को 11 सालों में एक "कुपढ़ प्रधानमंत्री" मिला है। उन्होंने पीएम मोदी के नाली से गैस निकालने, बादलों में रडार न चलने जैसे बयानों का हवाला देते हुए उनके ज्ञान पर तंज कसा।
  2. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को लेकर भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर क्या आरोप लगाए?
    भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और NIA की कार्यप्रणाली के कारण सैकड़ों निर्दोष ग्रामीणों को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जैसे इलाकों से 30–40 हजार युवा पलायन कर चुके हैं और कई मामलों में आरोपी बरी हो चुके हैं।
  3. भूपेश बघेल ने ग्रामीण रोजगार और मनरेगा को लेकर क्या चिंता जताई?
    भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना को लगभग ठप कर दिया है। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की भारी कमी हो गई है, जिससे लोग बड़ी संख्या में पलायन कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...नक्सलियों के गढ़ में 50 नए सुरक्षा कैंप खोलने की तैयारी

Prime Minister Narendra Modi | Former Chief Minister Bhupesh Baghel | Chhattisgarh Congress

Tags:
  • Prime Minister Narendra Modi
  • Former Chief Minister Bhupesh Baghel
  • भूपेश बघेल
  • Chhattisgarh Congress
  • प्रधानमंत्री मोदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच