नीति आयोग की रिपोर्ट में बीजापुर का उसूर ब्लॉक, देशभर में मिला दूसरा स्थान

Arun Tiwari | May 22, 2026, 15:17 IST
Share
bijapur-second-rank-champions-of-quarter
bijapur-second-rank-champions-of-quarter

बीजापुर जिले का उसूर ब्लॉक नीति आयोग की चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर रिपोर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी पहुंच, टीकाकरण अभियान, मातृ और शिशु स्वास्थ्य सुधार और रोग रोकथाम की पहल शामिल हैं।

Raipur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का सुदूर और संवेदनशील उसूर ब्लॉक अब देशभर में विकास की नई पहचान बनकर उभरा है। नीति आयोग की ओर से जारी आकांक्षी ब्लॉकों की ‘चैंपियंस ऑफ द क्वार्टर’ (अक्टूबर-दिसंबर 2025) रिपोर्ट में उसूर ब्लॉक ने सेंट्रल जोन में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के बाद राज्य सरकार ने इसे सुशासन का प्रमाण बताया है।

स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने पर फोकस:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है और उसूर ब्लॉक की उपलब्धि उसी का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करना इस बात का संकेत है कि शासन की योजनाएं लोगों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने मितानिन बहनों, एएनएम, डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग की टीम के कामों की सराहना की।

नीति आयोग ने कोय मूल्यांकन:

नीति आयोग ने आकांक्षी ब्लॉकों का मूल्यांकन स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े कई अहम मानकों के आधार पर किया था। उसूर ब्लॉक ने इन सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए गांव-गांव अभियान चलाकर मलेरिया, डेंगी और अन्य बीमारियों की रोकथाम की गई। इसके साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने से मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।

bijapur
bijapur

टीकाकरण अभियान पर ज़ोर:

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण अभियान में भी उसूर ब्लॉक ने बेहतर काम किया। नियमित टीकाकरण के साथ एचपीवी वैक्सीनेशन को भी प्रभावी तरीके से लागू किया गया। वहीं गैर-संचारी बीमारियों जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और कैंसर की जांच एवं उपचार की सुविधाएं भी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाई गईं।

देश में पहले स्थान का लक्ष्य:

जिला प्रशासन ने कहा कि अब अगला लक्ष्य देशभर में पहला स्थान हासिल करना है। इसके लिए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के साथ जमीनी स्तर पर निगरानी और अभियान तेज किए जाएंगे। बीजापुर जैसे नक्सल प्रभावित और दुर्गम क्षेत्र के लिए यह रैंकिंग बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में बहुआयामी गरीबी से बाहर आ रहे लोग, नीति आयोग की रिपोर्ट में खुलासा, 4 जिलों में बहुआयामी गरीबी 10 फीसदी से नीचे

सेवानिवृत्त IAS गणेश शंकर मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष

Chhattisgarh में क्या नीति आयोग के प्लान करेंगे काम ? रोजगार दिलाने क्या बनाया है प्लान ? CG NEWS

एमपी के वित्तीय सुधारों पर नीति आयोग की मुहर, सड़कों और स्कूलों पर सरकार का खास ध्यान

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर
  • नीति आयोग की रिपोर्ट
  • वैक्सीनेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा