बिलासपुर में बर्ड फ्लू की मार : दुकानें बंद होने से पोल्ट्री कारोबार ठप, व्यापारियों को हर दिन करोड़ों का नुकसान

Umeshwari Baghel | Apr 07, 2026, 19:18 IST
Share
bilaspur-bird-flu-meat-shops-closed-poultry-business-loss-news
bilaspur-bird-flu-meat-shops-closed-poultry-business-loss-news

बिलासपुर में बर्ड फ्लू के बाद मांस दुकानें बंद हो गई हैं, जिससे व्यापारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। व्यापारियों ने दुकानें खोलने की अनुमति की मांग करते हुए 2 करोड़ रुपये के दैनिक नुकसान का दावा किया है।

NEWS IN SHORT

  • बिलासपुर में बर्ड फ्लू के कारण मांस दुकानें बंद हैं
  • व्यापारी 15 दिनों से आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं
  • पोल्ट्री व्यापारियों का हर दिन 2 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा हैं
  • केंद्रीय टीम ने बिलासपुर में बर्ड फ्लू का निरीक्षण किया हैं
  • व्यापारियों ने दुकानें खोलने की अनुमति की मांग की हैं

NEWS IN DETAIL

Bilaspur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू के मामलों के सामने आने के बाद से मांस दुकानों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले के 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित सभी मांस दुकानें बंद कर दी गई हैं

जिससे स्थानीय व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। व्यापारी परिवारों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में संघर्ष कर रहे हैं, क्योंकि पिछले 15 दिनों से दुकाने बंद हैं।

हर दिन 2 करोड़ का नुकसान

पोल्ट्री फार्म और मुर्गा व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रि के दौरान पहले से ही प्रतिबंध लगे थे, और अब (bird flu)बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद मांस दुकानों और पोल्ट्री फार्मों को 10 किलोमीटर के दायरे में बंद कर दिया गया है। व्यापारियों का कहना है

कि यह उनका दैनिक जीवन और कारोबार पर असर डाल रहा है। वो दावा कर रहे हैं कि इस बंदी से उन्हें हर दिन लगभग 2 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है। व्यापारी नियमों के साथ दुकानें खोलने की अनुमति की मांग कर रहें हैं।

केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई चार सदस्यीय जांच टीम ने बिलासपुर का दौरा किया। टीम ने पहले हॉटस्पॉट कुक्कुट पालन केंद्र का निरीक्षण किया और आसपास बनाए गए कंटेनमेंट जोन का भी बारीकी से अध्ययन किया।

टीम ने जमीनी हालात का आकलन किया, और अब आगे का फैसला जांच रिपोर्ट के बाद ही लिया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़े...

बर्ड फ्लू से 4400 मुर्गियों की मौत... बिलासपुर में चिकन और अंडों की बिक्री पर लगी रोक

अब बंद कर दो चिकन खाना... फैला बर्ड फ्लू, 5000 मुर्गियों को मारा गया

बर्ड फ्लू की आशंका : बर्ड फ्लू को लेकर दिल्ली की टीम आई , इंफेक्टेड जोन का किया निरीक्षण

इंसानों में बर्ड फ्लू : डब्ल्यूएचओ ने कहा- यदि संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से मनुष्यों को बर्ड फ्लू हुआ, तो यह चिंता का विषय

Tags:
  • बिलासपुर
  • इंसानों में बर्ड फ्लू
  • बर्ड फ्लू की आशंका
  • bird flu
  • बर्ड फ्लू
  • पोल्ट्री फार्म
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती