बिलासपुर स्मार्ट सिटी की बड़ी कार्रवाई: काम लटकाने वाले ठेकेदारों पर ठोका करोड़ों का जुर्माना

Harrison Masih | Published:
Share
bilaspur-smart-city-action-contractors-penalty the sootr
bilaspur-smart-city-action-contractors-penalty the sootr

बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने लंबे समय से अटके पड़े विकास कार्यों पर सख्ती दिखाते हुए ठेका कंपनियों पर भारी आर्थिक दंड लगाया है। अरपा उत्थान योजना से लेकर एसटीपी प्रोजेक्ट्स तक, कई कार्यों में देरी पर ठेके रद्द कर नए टेंडर निकाले गए हैं।

बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लापरवाही और काम को समय पर पूरा न करने वाले ठेका कंपनियों पर सख्त कदम उठाए हैं। करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाने के साथ-साथ कई ठेकों को निरस्त कर दिया गया है, जिससे ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें... अरपा नदी में अवैध उत्खनन पर हाईकोर्ट सख्त... सरकार से मांगा जवाब

अरपा नदी परियोजना में पहली कार्रवाई

अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत इंदिरा सेतु से पुराना पुल तक बांई ओर सड़क और अन्य निर्माण कार्य के लिए 49.94 करोड़ रूपए की लागत से मेसर्स गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर को ठेका दिया गया था। लेकिन निर्धारित समयसीमा बीतने और एक्सटेंशन मिलने के बावजूद कंपनी ने काम में तेजी नहीं दिखाई।

पहले 2 अप्रैल को 37.50 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया, लेकिन काम की रफ्तार नहीं बढ़ी। इसके बाद 14 अगस्त को 2.99 करोड़ रूपए का अतिरिक्त जुर्माना लगाकर ठेका निरस्त कर दिया गया और 11.32 लाख रूपए का अतिरिक्त दंड भी लगाया गया। इस तरह कुल 3.10 करोड़ रूपए का अर्थदंड लगाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... अरपा नदी मुआवजे में बड़ी गड़बड़ी... RI समेत कई अफसर बर्खास्त

एसटीपी प्रोजेक्ट में भी लापरवाही

मंगला क्षेत्र में दूषित जल रोकने के लिए 10 एमएलडी और 6 एमएलडी क्षमता के एसटीपी के साथ सड़क और नाला निर्माण का काम श्रद्धा कंस्ट्रक्शन को मिला था। कई बार नोटिस और पेनाल्टी के बावजूद प्रगति न होने पर 10 एमएलडी कार्य पर कुल 1.35 करोड़ रूपए और 6 एमएलडी कार्य पर कुल 64.09 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही ठेका निरस्तीकरण की अंतिम चेतावनी भी जारी की गई है।

अटल पथ के लिए नया टेंडर

अरपा नदी के बांई ओर इंदिरा सेतु से नए पुल तक सड़क और निर्माण कार्य के लिए 9.73 करोड़ रूपए का नया टेंडर जारी किया गया है। इस मार्ग को “अटल पथ” के नाम से जाना जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... अरपा नदी में बह गया BJP कार्यकर्ता, रातभर ढूंढती रही SDRF

बिलासपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स ठेकेदारों पर जुर्माना

स्मार्ट सिटी की कड़ी कार्रवाई,ठेकेदारों में मचा हड़कंप

  1. करोड़ों का जुर्माना – लापरवाह ठेका कंपनियों पर भारी आर्थिक दंड लगाया गया।
  2. अरपा उत्थान योजना पर प्रहार – मुख्य सड़क व तट संवर्धन कार्य का ठेका निरस्त कर दिया गया।
  3. एसटीपी प्रोजेक्ट्स में सख्ती – काम में देरी पर लाखों रुपये का पेनाल्टी ठोका गया।
  4. नए टेंडर की घोषणा – अटल पथ निर्माण के लिए 9.73 करोड़ का नया टेंडर जारी।
  5. अंतिम चेतावनी नोटिस – कुछ ठेकेदारों को आखिरी मौका दिया गया, वरना ठेका रद्द होगा।
अरपा नदी प्रोजेक्ट में लापरवाही Arpa River Project Negligence

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में हिन्दी और अंग्रेजी स्टेनो परीक्षाओं की डेट्स घोषित,जानिए पूरी जानकारी

स्मार्ट सिटी का सख्त संदेश

एमडी अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि समय पर काम न करने और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि विकास कार्यों में कोई देरी न हो।

FAQ

  1. बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने किन कंपनियों पर जुर्माना लगाया?
    बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने कार्य में लापरवाही और निर्धारित समय में प्रोजेक्ट पूरा न करने के कारण दो प्रमुख ठेका कंपनियों—गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर और श्रद्धा कंस्ट्रक्शन—पर भारी जुर्माना लगाया।
  2. अरपा नदी प्रोजेक्ट का ठेका क्यों रद्द किया गया?
    ठेकेदार गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर ने समयावधि और एक्सटेंशन मिलने के बावजूद कार्य की गति नहीं बढ़ाई। प्रगति न होने पर 14 अगस्त को ठेका निरस्त कर दिया गया और नया टेंडर जारी कर दिया गया।
  3. अटल पथ निर्माण के लिए नया टेंडर कितने का जारी हुआ?
    अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत इंदिरा सेतु से नया पुल तक की सड़क और निर्माण कार्य, जिसे पहले गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया गया था, अब अटल पथ नाम से पूरा किया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने 9 करोड़ 73 लाख रुपये का नया टेंडर जारी किया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • बिलासपुर
  • बिलासपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स
  • ठेकेदारों पर जुर्माना
  • अरपा नदी प्रोजेक्ट में लापरवाही
  • Arpa River Project Negligence
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर