बीजेपी ने दो बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला

Kanak Durga Jha | Feb 04, 2025, 11:25 IST
Share
BJP expelled two big leaders from party
BJP expelled two big leaders from party

CG Local Body Election 2025 : बीजेपी ने पहली बार जिले में दो जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जिससे कार्यकर्ता इनके साथ तालमेल बैठाकर काम कर सकें।

Chhattisgarh Local Body Election 2025 : बीजेपी ने पहली बार जिले में दो जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जिससे कार्यकर्ता इनके साथ तालमेल बैठाकर काम कर सकें। लेकिन ये भी 27 लोगों की बगावत नहीं रोक सके। दो जिलाध्यक्ष के होते हुए बिलासपुर, रतनपुर, बिल्हा, बोदरी और मल्हार से 27 प्रत्याशी बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं।

पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले 27 प्रत्याशियों को बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें कई ऐसे लोग हैं जो लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस व अन्य दलों से बीजेपी में शामिल हुए थे और नगरीय निकाय चुनाव में टिकट मांग रहे थे।

बिना वोटिंग के जीत रही BJP... 23 जगह लहराया परचम

6 साल के लिए निष्कासित

टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ ही चुनाव मैदान में उतर गए। इसकी शिकायत संगठन में की गई थी। प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने इन सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

मालूम हो कि जिलाध्यक्ष शहर दीपक सिंह के पास बिलासपुर, बिल्हा और तखत्पुर तो जिलाध्यक्ष ग्रामीण मोहित जायसवाल के पास कोटा, बेलतरा और मस्तूरी विधानसभा की जिम्मेदारी है। इसके बाद भी दोनों बगावत नहीं रोक सके।

कोयला घोटाला केस में आरोपी सूर्यकांत तिवारी की प्रॉपर्टी अटैच

जानिए... कहां, से कौन बागी हुए निष्कासित

• नगर निगम बिलासपुर : वार्ड 7 से बागी जितेंद्र भावे, वार्ड से भागीरथी यादव, वार्ड 24 से ध्रुव कोरी, वार्ड 29 से निलेश राय, वार्ड 31 से मुकेश रजक, वार्ड 36 से उमेश चंद्रकुमार, वार्ड 36 से सन्नी रजक, वार्ड 39 से गुरुभेज चाक्ला, वार्ड 42 से राजेश शेंडे, वार्ड 61 से भरत जुरयानी, वार्ड 62 से रूपाली दुबे, वार्ड 64 से उधोराम साहू बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

• नगर पालिका रतनपुर : यहां से कन्हैया यादव, तृप्ति बघेल और बेनी सिंह बैस पार्टी से बगावत कर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा वार्ड 4 से नागेंद्र सिंह बैस, वार्ड 5 से मनोज पाटले, वार्ड 13 से सनत तंबोली, वार्ड 14 से संजय पटेल, वार्ड 12 से हकीम मोहम्मद बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं।

अफसर की रोड एक्सीडेंट में मौत, तेज स्पीड सरकारी गाड़ी पेड़ से टकराई

• नगर पंचायत मल्हार: यहां हेमंत तिवारी ने पार्टी ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर दिया है। वे यहां से निर्दलीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं। पार्षद में वार्ड 6 से संतोष देवांगन, वार्ड 5 से सुरेश बलराम गिरी ठाकुर, वार्ड 9 से पीयूष पाटले, वार्ड 10 से धनसाय कैवर्त निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

• नगर पालिका बोदरी: यहां से उषा अशोक मोहनानी वार्ड क्रमांक 12 से निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं। नगर पंचायत बिल्हा: यहां वार्ड 10 से भारती देवांगन निर्दलीय चुनाव लड़ रही है।

तालमेल नहीं होने का नतीजा

बीजेपी में बगावत कर चुनाव लड़ने की परंपरा नहीं कर रही। हालांकि हर चुनाव में दो-चार लोग पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ते हैं, लेकिन इस बार तो बागियों की बाढ़ आ गई है। संगठन की बैठक में जोर दिया गया था कि कोई भी पार्टी के खिलाफ चुनाव न लड़े, लेकिन दो जिलाध्यक्ष इसे मैनेज नहीं कर सके।

CG Breaking : निकाय चुनाव में 10 बड़े नेताओं के रिश्तेदार लड़ रहे...

25 वार्डों में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला

बिलासपुर निगम के 70 वार्डों में से महज 25 वार्डों में ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं अधिकांश जगहों पर निर्दलीयों के खड़े होने से दोनों ही राजनीतिक दलों के समीकरण बिगड़ गए हैं। दोनों ही दलों ने सामाजिक समीकरण को देखते हुए पार्षद प्रत्याशियों का चयन किया लेकिन उसी समाज के निर्दलीय प्रत्याशी होने से यह समीकरण भी बिगड़ता नजर आ रहा है। वहीं बागियों के कारण 7 वार्ड में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इसमें सबसे ज्यादा बागी कांग्रेस से हैं।

प्रदेश प्रभारी ने कहा था कि जिम्मेदारों के काम का रोज हो रहा आंकलन

दो दिन पहले बीजेपी की संभागीय चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ था कि चुनाव के दौरान पंचायत से लेकर सभी नगरीय निकायों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया था कि जिम्मेदारियों में कौन, कितना निर्वहन कर रह्य है, इसका रोज आंकलन हो रहा है।

Tags:
  • Local body elections
  • Local Body Election
  • Panchayat-Local Body Election
  • Panchayat and local body elections
  • Chhattisgarh local body elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई