MCU भोपाल के पूर्व कुलपति उपासने ने छोटे भाई BJP नेता को जड़ा थप्पड़

Marut raj | Oct 21, 2024, 14:53 IST
Share
BJP leader Sachchidanand Upasne former Vice Chancellor of MCU Bhopal Jagdish Upasne property dispute the sootr
BJP leader Sachchidanand Upasne former Vice Chancellor of MCU Bhopal Jagdish Upasne property dispute the sootr

MCU Bhopal : दोनों ही 92 साल की रजनी ताई के बेटे हैं। रजनी ताई का RSS से नाता रहा है और वह रायपुर की पूर्व विधायक हैं। टिकरापारा इलाके में हरचंद राय पेट्रोल पंप के पास मेन रोड वाले मकान को लेकर इनके बीच विवाद है।

MCU Bhopal : माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय यानी MCU भोपाल के पूर्व कुलपति ने अपने छोटे भाई को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया।

दोनों ही उम्रदराज हैं और इनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व VC के भाई छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन पर डकैती करने का आरोप लगाया है।

तमन्ना भाटिया ED के चंगुल में फंसीं, IPL मैच में बेटिंग एप प्रमोशन केस

पूर्व विधायक 92 साल की मां के सामने बच्चों में हो रही मारपीट

छत्तीसगढ़ बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हैं सच्चिदानंद उपासने। इनके बड़े भाई हैं जगदीश उपासने। वे MCU भोपाल के कुलपति रहे हैं। घटना 20 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे की बताई गई है।

दोनों ही 92 साल की रजनी ताई के बेटे हैं। रजनी ताई का RSS से नाता रहा है और वह रायपुर की पूर्व विधायक हैं।

जानकारी के अनुसार रायपुर के टिकरापारा इलाके में हरचंद राय पेट्रोल पंप के पास मेन रोड में इनका मकान है। इसी मकान को लेकर इनके बीच विवाद है।

100 करोड़ में Apollo BSR बेचकर भागा मशहूर डॉक्टर एमके खंडूजा गिरफ्तार

ताला तोड़कर सामान निकालने पर विवाद

पिछले कुछ सालों से सच्चिदानंद अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो गए हैं। नहीं रहते हैं। यहां पर उनका दफ्तर अब भी है। आरोप है कि इसी दफ्तर में वह परिवार के लोगों को बिना बताए ताला तोड़कर सामान निकलवा रहे थे। इसी बात पर विवाद हुआ है।

जगदीश उपासने का कहना है कि सच्चिदानंद अचानक 8-10 लोगों को लेकर आए और शटर का ताला तुड़वाकर सामान निकलवाने लगे।

महतारी नहीं जिंदा, बेटे पर कसेगा फंदा... लौटाना होगा पैसा

इस पर जगदीश उपासने ने इस पर उन्हें रोका और कहा किया तुम अपने ही घर में इस तरह ताला तोड़कर क्यों घुस रहे हो।

वही, सच्चिदानंद उपासने का कहना है कि उनके बड़े भाई कांग्रेसियों के मोहरे बन रहे हैं। भूपेश बघेल उनके दोस्त हैं।

सच्चिदानंद ने आरोप लगाया कि बड़े भाई जगदीश उपासने ने उनकी पत्नी से भी मारपीट की। जगदीश उपासने प्रॉपटी हड़पना चाहते हैं।

AIIMS प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर ने की मरीज की पिटाई

Tags:
  • छत्तीसगढ़ बीजेपी
  • BJP
  • CG News
  • mcu bhopal
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती