शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने लगाई फांसी,भाई से कहा था-शादी नहीं करना...

Kanak Durga Jha | Apr 20, 2025, 10:31 IST
Share
bride hanged herself on third day wedding bilaspur the sootr
bride hanged herself on third day wedding bilaspur the sootr

Bride Suicide Case Bilaspur : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी के तीसरे दिन नई नवेली दुल्हन ने टॉयलेट के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी के तीसरे दिन नई नवेली दुल्हन ने टॉयलेट के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि भाई को बोली थी कि वह शादी नहीं करना चाहती है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली दुल्हन का नाम लक्ष्मी भैना (23) है, जो बिलासपुर के कोटा के अमाली गांव की रहने वाली थी। युवती की शादी 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में दूल्हा दुआस भैना के साथ हुई थी।

ये खबर भी पढ़िए....CG का कोर नक्सली इलाका आतंक से मुक्त...आखिरी नक्सलियों ने किया सरेंडर

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 16 अप्रैल यानी शादी के दूसरे दिन लक्ष्मी भैना की विदाई हुई। वह अपने ससुराल जांजगीर-चांपा के ग्राम कोसा चली गई थी। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी गई थी। उसी शाम मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए। रात को उसे लेकर गांव आ गए थे। इस दौरान रातभर लक्ष्मी अपने मायके में थी। 17 अप्रैल की सुबह वह सोकर उठी, तब सब कुछ ठीक था। घर के पीछे बाड़ी में बने टॉयलेट की तरफ गई। काफी देर तक वो घर नहीं आई, तब परिजन उसे देखने गए। टॉयलेट के बाहर आवाज लगाने पर जवाब नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़िए....500 रुपए में लड़कियों की बुकिंग... कपल भी रंगरेलियां मनाते पकड़े

डॉक्टर्स ने युवती को घोषित किया मृत

परिजनों ने जब टॉयलेट के अंदर देखा तो वह फांसी के फंद से लटक रही थी। परिजनों ने आनन-फानन में फंदे को काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे कोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए....छत्तीसगढ़ में 41 IAS अफसरों का तबादला, बदले गए 11 कलेक्टर

वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

शादी को लेकर भाई से हुई थी बातचीत

DSP नुपूर उपाध्याय ने बताया कि सगाई के बाद युवती ने अपने भाई को शादी नहीं करने की बात कही थी। उसने अपने भाई से अपने होने वाले पति दुआस भैना के बारे में भी पूछताछ की थी। तब उसने लड़के को उसके लिए अच्छा बताकर शादी करने के लिए कहा था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद सबकुछ सामान्य चल रहा था। शादी के बाद जब उसे मायके वाले ससुराल से लेकर घर आए, तब भी उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका नहीं थी। युवती के परिजन और ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए....जज दीपू शाक्य पर गंभीर आरोप, महिला बोली-धोखे से तलाक दिया, दूसरी महिला को साथ रखा

Suicide Case | cg suicide case | Chhattisgarh suicide case | Bilaspur | CG News | cg news update | cg news today | खुदकुशी मामला | खुदकुशी केस | खुदकुशी का मामला

Tags:
  • CG News
  • Bilaspur
  • बिलासपुर
  • Suicide Case
  • खुदकुशी का मामला
  • खुदकुशी केस
  • खुदकुशी मामला
  • Chhattisgarh suicide case
  • cg news update
  • cg suicide case
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि