अब सफर होगा सस्ता और सुरक्षित, कैबिनेट बैठक में इस योजना को मिली मंजूरी

Harrison Masih | May 14, 2025, 15:39 IST
Share
Bus travelling cabinet meeting CM sai chattisgarh the sootr
Bus travelling cabinet meeting CM sai chattisgarh the sootr

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। सरकार ने इस योजना के संचालन को लेकर विस्तृत नियम भी तैयार कर लिए हैं।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी गई। अब सरकार ने इस योजना के संचालन को लेकर विस्तृत नियम भी तैयार कर लिए हैं। इसका उद्देश्य राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों तक सुलभ, सुरक्षित और सस्ती परिवहन सुविधा पहुंचाना है।

ये खबर भी पढ़ें... मौलवी ने तोड़ा 10 साल का भरोसा, 50 परिवारों की कमाई लूटकर फरार

कमजोर वर्ग को प्राथमिकता

इस योजना के तहत बस संचालन की अनुमति (परमिट) देने में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाएं तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों के आवेदन को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और वे मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

विशेष वर्गों को यात्रा में छूट

योजना की एक विशेष बात यह है कि दिव्यांगजन, 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक और एड्स पीड़ितों को इन ग्रामीण बसों में पूर्णतः निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। वहीं नक्सल प्रभावित व्यक्तियों को किराए में 50% की रियायत मिलेगी। यह निर्णय सामाजिक समावेश और समानता की दिशा में सरकार का सकारात्मक कदम है।

ये खबर भी पढ़ें... टास्क फोर्स ने हिरासत में लिए गए 9 संदिग्ध

ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

राज्य में हवाई और रेल सेवा का तेजी से विस्तार हो रहा है, लेकिन ग्रामीण अंचलों को इन सेवाओं से जोड़ने के लिए बस सेवा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इस योजना से गांवों के किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, काश्तकार और अन्य नागरिक अब जिला मुख्यालय, जनपद, तहसील और बाजार तक आसानी से पहुंच सकेंगे। साथ ही वे स्वास्थ्य सुविधाओं, सरकारी योजनाओं और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए निर्बाध यात्रा कर सकेंगे।

बसों की क्षमता और संचालन तंत्र

योजना के तहत चलने वाली बसों की क्षमता 18 से 42 सीट तक होगी। इन बसों के संचालन के लिए राज्य स्तरीय समिति की अध्यक्षता परिवहन आयुक्त करेंगे जबकि जिला स्तरीय समिति का नेतृत्व संबंधित जिले के कलेक्टर करेंगे। मार्ग चयन और बस संचालन की प्रक्रिया को लेकर राज्य, जिला और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की भूमिका तय की गई है।

ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट के जज और कोर्ट अधिकारी को खुली धमकी, कैदी ने जेल से भेजा पत्र

वित्तीय सहायता का प्रावधान

योजना के तहत बस संचालन करने वालों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी।

पहले साल: ₹26 प्रति किलोमीटर

दूसरे साल: ₹24 प्रति किलोमीटर

तीसरे साल: ₹22 प्रति किलोमीटर

इस प्रोत्साहन राशि से निजी बस ऑपरेटरों को ग्रामीण क्षेत्रों में बस संचालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

परिवहन का नया युग

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना 2025 न केवल राज्य के दूरस्थ और कम परिवहन सेवा वाले क्षेत्रों को जोड़ने का काम करेगी, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समावेश और आर्थिक अवसरों का एक सशक्त माध्यम भी बनेगी। इस योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और आमजन को राहत।

ये खबर भी पढ़ें... लाखों के इनामी 14 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 5 महिलाएं भी शामिल

bus | bus travel rules | Cabinet meeting | CM Sai Cabinet Meeting | Raipur | chattisgarh | सफर | छत्तीसगढ़ में कैबिनेट बैठक | रायपुर | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • रायपुर
  • Cabinet meeting
  • कैबिनेट बैठक
  • छत्तीसगढ़ में कैबिनेट बैठक
  • bus
  • chattisgarh
  • bus travel rules
  • CM Sai Cabinet Meeting
  • सफर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई