शादी में स्टंटबाजी बना काल! दूल्हे की गोद में मासूम ने तोड़ा दम
Harrison Masih | Published:
car stunt child died marrisge incident korba chattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक शादी समारोह में शख्स द्वारा कार स्टंट करने के दौरान समारोह में शामिल होने आए डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। दूल्हे का जीजा तेज रफ्तार में कार चला रहा था।
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक शादी समारोह में शख्स द्वारा कार स्टंट करने के दौरान समारोह में शामिल होने आए डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी तेज रफ्तार में कार चला रहा था और स्टंट करने की कोशिश में वाहन का संतुलन बिगड़ गया।
ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री कोटे से नौकरी का वादा...पिता-पुत्र ने ठग लिए 10 लाख
सूरजपुर से बारात लेकर लोग चिमनीभठा पहुंचे थे। बारात में कार चला रहा था दूल्हे का जीजा नीलेश, जो अपनी मौज-मस्ती और स्टंटबाजी में इतना मशगूल हो गया कि उसने कार का अचानक ब्रेक मारकर पिछले पहिए उठाने का प्रयास किया। यह स्टंट मुड़ापार शारदा विहार रोड पर किया जा रहा था।
कार में दूल्हा और उसके परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। दूल्हे की गोद में उसका भांजा हरिओम बैठा था, जो केवल डेढ़ साल का था। जैसे ही कार अनियंत्रित होकर डीजे वाहन से टकराई, डीजे का भारी हिस्सा टूटकर सीधे मासूम हरिओम के ऊपर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़ें... चाइल्ड होम में बाथरुम के दरवाजे टूटे,बिस्तर पर लाल चीटियां,बाल आयोग का औचक निरीक्षण
कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में कार चालक नीलेश तिवारी को भी चोटें आई हैं, जिसे पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मासूम हरिओम का शव मर्चुरी भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटना के बाद गुस्से में आकर कार चालक नीलेश की पिटाई भी कर दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
मासूम भांजे की मौत से दूल्हा मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया। उसने तत्काल शादी करने से मना कर दिया। परिजनों और दुल्हन पक्ष के लोगों ने काफ़ी देर तक उसे समझाया। अंततः गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी की गईं।
ये खबर भी पढ़ें... गेम ओवर: मोबाइल की लत ने ली 12 साल के बच्चे की जान...
यह घटना एक बड़ा सवाल छोड़ जाती है क्या स्टंट और लापरवाही के चलते हम अपनों की ज़िंदगियाँ दांव पर नहीं लगा रहे? शादी जैसा हर्षोल्लास का माहौल कुछ पलों की मूर्खतापूर्ण मस्ती में मातम में बदल गया। इस हादसे ने एक परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए ग़म में डुबो दिया।
मानिकपुर चौकी पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और वाहन जब्त कर लिया गया है। आने वाले दिनों में हादसे की फॉरेंसिक जांच और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... वन स्टॉप सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू, लापरवाही में समाप्ति की कगार पर
Police action in car stunt | child | child killed | korba | chattisgarh | CG News | कार से स्टंट करना पड़ा महंगा | खतरनाक स्टंट
ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री कोटे से नौकरी का वादा...पिता-पुत्र ने ठग लिए 10 लाख
घटना की पूरी कहानी
कार में दूल्हा और उसके परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। दूल्हे की गोद में उसका भांजा हरिओम बैठा था, जो केवल डेढ़ साल का था। जैसे ही कार अनियंत्रित होकर डीजे वाहन से टकराई, डीजे का भारी हिस्सा टूटकर सीधे मासूम हरिओम के ऊपर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
ये खबर भी पढ़ें... चाइल्ड होम में बाथरुम के दरवाजे टूटे,बिस्तर पर लाल चीटियां,बाल आयोग का औचक निरीक्षण
कार में सवार थे चार लोग
दूल्हे ने तोड़ी शादी की इच्छा
ये खबर भी पढ़ें... गेम ओवर: मोबाइल की लत ने ली 12 साल के बच्चे की जान...
एक सवाल छोड़ गया हादसा
पुलिस कर रही जांच
ये खबर भी पढ़ें... वन स्टॉप सखी सेंटर महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू, लापरवाही में समाप्ति की कगार पर
Police action in car stunt | child | child killed | korba | chattisgarh | CG News | कार से स्टंट करना पड़ा महंगा | खतरनाक स्टंट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari