तमनार के लिए निकले भूपेश के रास्ते में आया कार्गो, बोले हमें नहीं रोक पाओगे जी

Arun Tiwari | Jul 03, 2025, 17:07 IST
Share
Cargo came in the way of Bhupesh who left for Tamnar, said you will not be able to stop us sir
Cargo came in the way of Bhupesh who left for Tamnar, said you will not be able to stop us sir

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। रायगढ़ के तमनार में कटे पेड़ों ने सियासत गरमी ला दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि वे तमनार जाएंगे।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। रायगढ़ के तमनार में कटे पेड़ों ने सियासत गरमी ला दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि वे तमनार जाएंगे। तमनार जाने के लिए निकले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रास्ते में कार्गो आ गया।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि यह उनका रास्ता रोकने की कोशिश है। भूपेश ने अपने एक्स हैंडल पर यह वीडियो शेयर किया। भूपेश ने पोस्ट कर कहा कि नहीं रोक पाओगे जी…!! तमनार पहुँचने से पहले ही रास्ते में चन्द्रपुर के समीप (रायगढ़ ज़िला) अचानक से बीच सड़क पर कार्गो कैरियर फंसा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस में चरम पर गुटबाजी, प्रदेश अध्यक्ष के लिए कौन है भूपेश की पसंद ?

बड़ी बात यह है कि हमारे पहुँचने से 5 मिनट पहले ही हुआ। कौन है इसके पीछे? वीडियो देखकर समझिए। मैं दूसरा मार्ग ले रहा हूँ। तमनार तो पहुँचेंगे। इसके बाद भूपेश दूसरी गाड़ी से रवाना हो गए।

बघेल ने लगाया सरकार पर आरोप :

भूपेश बघेल ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके तमनार जाने के कारण उनके रास्ते में कार्गो करियर अड़ाया गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को गिरवीं रख चुकी भाजपा की सरकार प्रशासनिक संरक्षण में रायगढ़ के तमनार में हजारों पेड़ों को कटवा रही है।

छत्तीसगढ़ के जंगलों को उजाड़ने, यहाँ के लोगों को अपनी ज़मीन छोड़ने के लिए मजबूर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है जिसे छत्तीसगढ़ के लोग कामयाब नहीं होने देंगे। भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार बड़े उद्योगपतियों के इशारे पर काम कर रही है। उद्योगपतियों के लिए हरे भरे पेड़ों को काटा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस की बैठक में भूपेश बघेल सीनियर नेताओं पर भड़के, मुख्यमंत्री को सीधे करें टारगेट

तमनार में अडानी कंपनी काट रही पेड़ :

गारे पेलमा के डोलनारा गांव में अडानी इंटरप्राईजेस लिमिटेड द्वारा खसरा नंबर 150 में कोयला खनन किया जाना है और उस जगह दस हजार से भी अधिक अलग-अलग प्रजाति के पेड़ हैं, जिनकी कटाई कंपनी द्वारा शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के तमनार ब्लॉक स्थित डोलनारा इलाके से लगे एक दर्जन से भी अधिक गांव के लोग अडानी इंटरप्राईजेस लिमिटेड द्वारा हरे भरे पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे हैं। दो दिनों में पांच हजार से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि हजारों पेड़ कटने से पर्यावरण को गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... कवासी लखमा और विजय भाटिया से जेल में मिलने पहुँचे भूपेश बघेल

साथ ही साथ कई गांव भी उजड़ जाएंगे। अडानी कंपनी द्वारा इलाके में बड़े पैमाने पर की जा रही कटाई के विरोध में प्रशासनिक अधिकारियों को भी गुहार लगाई गई थी, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। क्षेत्र की विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर आंदोलनकारियों के समर्थन में उतर गईं और देखते ही देखते भारी नारेबाजी के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ये खबर भी पढ़ें... श्यामबिहारी को सरकार की फटकार, मंत्री बंगले से भूपेश गुप्ता की भी हुई वापसी!

पेड़ कटाई | Bhupesh Baghel | trees cutting | CG News | Chattisgarh News | Bhupe

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • Bhupesh Baghel
  • CG News
  • Chattisgarh News
  • पेड़ कटाई
  • Bhupesh
  • तमनार
  • trees cutting
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं