केंद्र सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों अधिकारियों का लिखा जाएगा CR

VINAY VERMA | May 23, 2025, 22:51 IST
Share
central government, CR of employees Chhattisgarh the sootr
central government, CR of employees Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में अधिकारी कर्मचारियों की गोपनीय चरित्रावली लिखे जाने का पैटर्न बदल गया है। नए आदेश के मुताबिक प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों का CR यानी चरित्रावली ऑनलाइन लिखा जाएगा। इसके अलावा अब 'क' 'ख' 'ग' के बजाय 0 से 10 नंबर मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ में अधिकारी कर्मचारियों की गोपनीय चरित्रावली लिखे जाने का पैटर्न बदल गया है। नए आदेश के मुताबिक प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों का CR यानी चरित्रावली ऑनलाइन लिखा जाएगा। इसके अलावा अब 'क' 'ख' 'ग' के बजाय 0 से 10 नंबर मिलेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने CR लिखने का टाइम लिमिट भी तय कर दिया है। यानी अब कोई अधिकारी अपने मातहतों को CR लिखने के लिए चक्कर नहीं कटवा पाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के सेक्रेटरी अविनाश चंपावत ने करीब पौने 4 लाख अधिकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... 'भाई उन्होंने मुझे बेच दिया...', पीड़िता के कॉल से हुआ सनसनीखेज़ मामले का खुलासा

बड़े बदलाव की तहट केंद्र सरकार की तर्ज पर CR में अब क प्लस, क, ख, ग लिखने का पैटर्न नहीं चलेगा। केंद्र की तरह अब अधिकारी और कर्मचारियों को जीरो से 10 अंक मिलेंगे। 8 से 10 अंक वालों को उत्कृष्ट, 6 से 8 अंक वाले को बहुत अच्छा माना जाएगा। जिस तरह से पहले ग को घटिया का दर्जा था, इसी तरह इस स्तर के कर्मचारियों को 0 से 2 अंक मिलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें... बंद कमरे में मिली थी मां और दो बच्चों की लाश...अब पति पर अटकी शक की सुई

ऑनलाइन होने के फायदे

छत्तीसगढ़ में अभी तक सीनियर अफसर से CR लिखवाना बहुत पेचीदा होता था। अधिकारी इसके लिए लंबे समय तक घूमाते रहते थे। कई बार किसी दूसरे जिले में ट्रांसफर होकर चले जाते थे या फिर डेपुटेशन पर दिल्ली चले जाते थे। ऐसी स्थिति में कर्मचारी- अधिकारियों को दिल्ली तक के चक्कर लगाना पड़ता था। लेकिन अब सरकार ने उन अधिकारियों पर शिकंजा कस दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... मधुमक्खियों के हमले से युवक की दर्दनाक मौत, कर डाली थी ये गलती...

टाइम लिमिट में ऑनलाइन CR

इधर नए नियम के अनुसार उच्च अधिकारियों को टाइम लिमिट में ऑनलाइन CR लिखना होगा। इसके साथ ही सरकार ने CR लिखने के अंतिम तारीख 30 अप्रैल से बढ़ाकर 15 जून तक कर दिया है। यानी 2024-25 का CR अगले महीने 15 जून तक लिखा जा सकेगा। हालांकि पुलिस और शिक्षकों को ऑनलाइन कर सिस्टम में शामिल नहीं किया गया है। कारण बताया जा रहा है कि इनकी संख्या अधिक है और इतने कम समय मे यह सम्भव नहीं होगा।

ये खबर भी पढ़ें... WhatsApp पर फोटो, कॉल पर डील...घर मालकिन ही चला रही थी जिस्म का कारोबार

central government | CG Govt | Raipur | chattisgarh | छत्तीसगढ़ सरकार | रायपुर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • central government
  • केंद्र सरकार
  • Raipur
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • CG Govt
  • chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा