छत्तीसगढ़ साड़ी घोटाला; 9 करोड़ की सप्लाई पर रोक, खादी बोर्ड ने बनाई जांच कमेटी
Harrison Masih | Apr 18, 2026, 22:51 IST
cg-anganwadi-saree-scam-quality-controversy-investigation-committee
छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित की गई साड़ियों की खराब गुणवत्ता का मामला तूल पकड़ चूका है। छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है।
छत्तीसगढ़ में घटिया साड़ी वितरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। साड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को वितरित की गई थी, जिसकी की गुणवत्ता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले ने अब प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर गंभीर रूप ले लिया है, जिसके चलते साड़ी वितरण पर फिलहाल रोक लगा दी गई है और जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
राज्य में करीब एक लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म के रूप में साड़ियां वितरित की गई थीं। लेकिन वितरण के बाद बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आईं कि साड़ियों की गुणवत्ता बेहद खराब है। कई जगहों पर साड़ियां जल्दी फटने, रंग छोड़ने और कपड़े के कमजोर होने की शिकायतें मिलीं।
जानकारी के मुताबिक, करीब 9.5 करोड़ रूपए की लागत से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए साड़ियों की सप्लाई की गई थी, जिसमें प्रति साड़ी की दर लगभग 588 रूपए तय की गई थी। यह पूरी आपूर्ति प्रक्रिया छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से कराई गई, लेकिन अब साड़ियों की गुणवत्ता को लेकर उठे विवाद के बाद इस खर्च और सप्लाई व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
![Sari scam]()
छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जारी टेंडर के तहत सूरजपुर जिले के दो सप्लायर्स सत्यम गर्ग और केदार अग्रवाल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए साड़ियों की आपूर्ति का जिम्मा दिया गया था। इन सप्लायर्स को निर्धारित दर और शर्तों के अनुसार बड़ी संख्या में साड़ियां उपलब्ध करानी थीं, लेकिन बाद में गुणवत्ता को लेकर सामने आई शिकायतों के चलते अब उनकी भूमिका और सप्लाई प्रक्रिया भी जांच के दायरे में आ गई है।
मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाराजगी जताई है। इसके बाद खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने 5 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। साड़ी वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। खराब साड़ियों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सभी जिला परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खराब साड़ियों को तुरंत वापस लिया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नई और बेहतर गुणवत्ता की साड़ियां उपलब्ध कराई जाएं साथ ही, तकनीकी विशेषज्ञों की टीम बनाकर साड़ियों की गुणवत्ता की दोबारा जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
फिलहाल जांच जारी है और कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है। यह मुद्दा न केवल सरकारी खरीद प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर रहा है, बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ किए गए व्यवहार को लेकर भी व्यापक चर्चा का विषय बन गया है।
यह खबरें भी पढ़ें...
आंगनबाड़ी साड़ी वितरण में करोड़ों का खेल, 5.5 मीटर की जगह 5 मीटर की साड़ी का हुआ वितरण
छत्तीसगढ़ साड़ी घोटाला; प्रदेश भर से घटिया यूनिफॉर्म वापस मंगाने के आदेश जारी
छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल, कहा मांग पूरी नहीं हुई तो घेराव करेंगे
यहां पुरुष साड़ी पहनकर करते हैं देवी की पूजा, होता है 16 शृंगार, सबरीमाला विवाद के बीच चर्चा में केरलम का मंदिर
क्या है पूरा मामला?
कितनी राशि का है मामला?
Sari scam
किसे मिला था ठेका?
सरकार की प्रतिक्रिया
विभाग की कार्रवाई
आगे क्या?
यह खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ साड़ी घोटाला; प्रदेश भर से घटिया यूनिफॉर्म वापस मंगाने के आदेश जारी
छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल, कहा मांग पूरी नहीं हुई तो घेराव करेंगे
यहां पुरुष साड़ी पहनकर करते हैं देवी की पूजा, होता है 16 शृंगार, सबरीमाला विवाद के बीच चर्चा में केरलम का मंदिर
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA