छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज: अमर अग्रवाल की राज्यपाल से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

Harrison Masih | Aug 18, 2025, 19:06 IST
Share
CG-cabinet-expansion-amar-agrawal-rajbhavan the sootr
CG-cabinet-expansion-amar-agrawal-rajbhavan the sootr

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारियां जोरों पर हैं। अमर अग्रवाल की राज्यपाल से मुलाकात ने अटकलों को हवा दी है। जानें, किन विधायकों के नाम कैबिनेट की दौड़ में आगे हैं और कब हो सकता है विस्तार।

Sai Cabinet expansion: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से हलचल बढ़ गई है। रविवार को भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को राजभवन से फोन कॉल आया, जिसके बाद वे तत्काल राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात करने पहुंच गए। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे आगामी मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

19 अगस्त को साय कैबिनेट की बैठक... शिक्षा-महिलओं के लिए ले सकते हैं अहम फैसले

सीएम साय कैबिनेट विस्तार की मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पहले ही कैबिनेट विस्तार के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। शनिवार शाम सीएम साय ने भी राज्यपाल से मुलाकात की थी। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही शपथग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो सकती है। सीएम साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की विदेश यात्रा पर रवाना होंगे, ऐसे में संभावना है कि कैबिनेट विस्तार उसी से पहले हो सकता है।

तीन नए चेहरे जुड़ेंगे मंत्रिमंडल में

भाजपा संगठन से मिली जानकारी के अनुसार, इस विस्तार में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

  • एक मंत्री सामान्य वर्ग से
  • एक मंत्री अनुसूचित जनजाति से
  • एक मंत्री पिछड़ा वर्ग से
इस आधार पर बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री चुने जाने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें...

साय कैबिनेट में पास हुई नई रेत नीति, DMF नियमो में भी बदलाव

मंत्री पद की रेस में ये विधायक

कैबिनेट में शामिल होने की दौड़ में इन विधायकों के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं –

  • अमर अग्रवाल (विधायक, बिलासपुर)
  • अजय चंद्राकर (विधायक, कुरुद)
  • गजेंद्र यादव (विधायक, दुर्ग)
  • राजेश अग्रवाल (विधायक, अंबिकापुर)
  • गुरु खुशवंत साहेब (विधायक, आरंग)
इनमें से तीन नेताओं को साय कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

साय कैबिनेट के अहम फैसले, सरेंडर करने वाले माओवादियों को सरकार देगी शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार

पुराने मंत्रियों की कुर्सी रहेगी सुरक्षित

पार्टी संगठन ने साफ किया है कि इस विस्तार में केवल नए चेहरों की एंट्री होगी। मौजूदा मंत्रियों की कुर्सी और विभागों में कोई बदलाव नहीं होगा। राजनीतिक हलकों में पहले से चल रही अटकलों पर भी अब विराम लग गया है कि लक्ष्मी राजवाड़े, दयालदास बघेल या टंकराम वर्मा की कुर्सी खतरे में है।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में लिए गए बड़े फैसले: युवाओं,कारोबारियों और वंचित वर्गों को मिलेगा लाभ

छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार से जुड़ी बड़ी बातें

1. अमर अग्रवाल रामेन डेका मुलाकात

पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक अमर अग्रवाल को राजभवन से फोन आया, जिसके बाद वे राज्यपाल रामेन डेका से मिलने पहुंचे।

2. सीएम विष्णुदेव साय को मिली हरी झंडी

मंत्रिमंडल विस्तार के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हरी झंडी मिल चुकी है, जल्द ही नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

3. तीन नए चेहरे जुड़ेंगे कैबिनेट में

बीजेपी संगठन के अनुसार, तीन नए नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर होगा।

4. मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित

मौजूदा मंत्रियों के विभाग और पद में कोई बदलाव नहीं होगा, सिर्फ नए चेहरों की एंट्री होगी।

5. संसदीय सचिवों की भी नियुक्ति

अगस्त में ही संसदीय सचिवों और निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होने की संभावना है।

संसदीय सचिवों की नियुक्ति भी संभव

सूत्रों के मुताबिक, अगस्त महीने में ही संसदीय सचिवों और निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियां भी की जा सकती हैं। इस बार नियुक्तियों में वरिष्ठ और युवा नेताओं के बीच संतुलन साधने की कोशिश होगी। दिलचस्प बात यह है कि संसदीय सचिव की परंपरा भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन सिंह ने शुरू की थी, जिसका कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद भूपेश बघेल सरकार ने भी इसे जारी रखा। अब विष्णुदेव साय सरकार भी इस परंपरा को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

ये पूरा घटनाक्रम इस ओर इशारा करता है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में अगले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार कब होगा?
    छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को हरी झंडी मिल चुकी है और शपथ ग्रहण अगस्त के अंत तक हो सकता है।
  2. छत्तीसगढ़ में नए मंत्रियों के नाम कौन-कौन हो सकते हैं?
    कैबिनेट विस्तार में बिलासपुर से अमर अग्रवाल, कुरुद से अजय चंद्राकर, दुर्ग से गजेंद्र यादव, अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल और आरंग से गुरु खुशवंत साहेब का नाम चर्चा में है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार
  • अमर अग्रवाल रामेन डेका मुलाकात
  • साय कैबिनेट विस्तार
  • Sai Cabinet expansion
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज