DMF स्कैम केस में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, 4 करोड़ कैश और 10 किलो चांदी बरामद
Harrison Masih | Sept 06, 2025, 17:49 IST
cg-dmf-scam-ed-raid-4-crore-cash-10kg-silver the sootr
छत्तीसगढ़ DMF घोटाला केस में ED ने 28 ठिकानों पर छापा मारकर 4 करोड़ रुपए नकद और 10 किलो चांदी बरामद की। जांच में ठेकेदारों, वेंडर्स और सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा हुआ है।
CG DMF SCAM: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रुपए नकद, और 10 किलो चांदी की ईंटें जब्त की हैं। इसके अलावा छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी बरामद किए गए हैं। इन दस्तावेजों से घोटाले और भ्रष्टाचार के अहम सबूत हाथ लगे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... कृषि कारोबारियों के घर ED की रेड, करोड़ों के DMF घोटाले से जुड़ा है मामला
3 और 4 सितंबर को रायपुर जोनल ऑफिस की ED टीम ने राज्यभर में 28 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी (ED raid)की। कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, भिलाई और गरियाबंद जिलों में की गई।
ED ने ठेकेदारों, वेंडर्स और लाइजनरों के दफ्तरों व घरों की तलाशी ली। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड से जुड़े पाए गए। ED का कहना है कि DMF घोटाले की परतें इन्हीं नेटवर्क के जरिए खुल रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: अफसरों में बंटा करोड़ों का कमीशन, रानू साहू ने बटोरे 57.85 करोड़
जांच में सामने आया कि बीज निगम के जरिए DMF की करोड़ों की राशि का हेरफेर हुआ। कृषि उपकरण, पल्वराइज़र, मिनी दाल मिल और बीज सप्लाई करने के नाम पर फर्जी ठेके दिए गए।
इन ठेकों पर 40-60% तक कमीशन लिया गया, जो लाइजनरों के जरिए नेताओं और अफसरों तक पहुंचता था। ED के मुताबिक सिर्फ इसी प्रक्रिया में 350 करोड़ रुपए की DMF राशि के दुरुपयोग का अंदेशा है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 400 करोड़ का DMF घोटाला, 4 अधिकारियों और 4 ठेकेदारों पर FIR
ये खबर भी पढ़ें... डीएमएफ घोटाले की खबर को रिपोस्ट कर बैठे जयराम रमेश, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ED ने पहले भी 21.47 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। PMLA कोर्ट, रायपुर में दाखिल अभियोजन शिकायत में 16 आरोपियों को नामजद किया गया। निलंबित IAS रानू साहू, राज्य सेवा अधिकारी माया वॉरियर और मनोज कुमार द्विवेदी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब ED घोटाले की नई परतों की जांच कर रही है और और भी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
ये खबर भी पढ़ें... कृषि कारोबारियों के घर ED की रेड, करोड़ों के DMF घोटाले से जुड़ा है मामला
28 ठिकानों पर एक साथ छापे
ED ने ठेकेदारों, वेंडर्स और लाइजनरों के दफ्तरों व घरों की तलाशी ली। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड से जुड़े पाए गए। ED का कहना है कि DMF घोटाले की परतें इन्हीं नेटवर्क के जरिए खुल रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: अफसरों में बंटा करोड़ों का कमीशन, रानू साहू ने बटोरे 57.85 करोड़
FIR के आधार पर जांच
ED ने यह जांच छत्तीसगढ़ पुलिस की FIR के आधार पर शुरू की। FIR में सरकारी अधिकारियों, ठेकेदारों और वेंडर्स पर DMF की राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया। DMF फंड खनन प्रभावित इलाकों में विकास कार्यों के लिए था, लेकिन इसे भ्रष्टाचार और घोटाले का माध्यम बना दिया गया।
घोटाले का तरीका
इन ठेकों पर 40-60% तक कमीशन लिया गया, जो लाइजनरों के जरिए नेताओं और अफसरों तक पहुंचता था। ED के मुताबिक सिर्फ इसी प्रक्रिया में 350 करोड़ रुपए की DMF राशि के दुरुपयोग का अंदेशा है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 400 करोड़ का DMF घोटाला, 4 अधिकारियों और 4 ठेकेदारों पर FIR
छत्तीसगढ़ DMF घोटाला: 5 मुख्य पॉइंट्स
|
अब तक की कार्रवाई
FAQ
- छत्तीसगढ़ DMF घोटाला क्या है?
छत्तीसगढ़ DMF घोटाला खनन प्रभावित क्षेत्रों के लिए बनाई गई जिला खनिज निधि (DMF) राशि के दुरुपयोग से जुड़ा मामला है। ED की जांच में ठेकेदारों और वेंडर्स के जरिए करोड़ों की राशि की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। - DMF घोटाले में कितनी रकम बरामद हुई है?
ED ने हालिया छापेमारी में 4 करोड़ रुपए नकद, 10 किलो चांदी की ईंटें और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं। जांच में 350 करोड़ रुपए तक के घोटाले का अंदेशा है। - DMF घोटाले में किन अफसरों पर कार्रवाई हुई है?
इस केस में अब तक निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू, राज्य सेवा अधिकारी माया वॉरियर और मनोज कुमार द्विवेदी समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman