विष्णुदेव साय बोले- हथियार छोड़ें नक्सली, हम शांति वार्ता करेंगे, नहीं तो बुरा होगा अंजाम

Sanjeet kumar dhurwey | Jul 05, 2025, 21:27 IST
Share
naxalite peace talks
Photograph: (the sootr)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने 1 जुलाई को शांति वार्ता पत्र जारी किया था। इसमें केंद्र और राज्य सरकार से शांति वार्ता की अपील की थी। इस पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

CG News :भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) संगठन ने 1 जुलाई को शांति वार्ता पत्र जारी किया था। इसमें केंद्र और राज्य सरकार से शांति वार्ता की अपील की थी। इस पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विष्णुदेव साय ने स्पष्ट कहा है कि सरकार नक्सलियों से शांति वार्ता के लिए तैयार है। नक्सलियों को मुख्य धारा में लौटना होगा, हिंसा छोड़ना होगी और आत्मसमर्पण करना होगा। ऐसा नहीं करेंगे तो फिर आगे आपका क्या अंजाम होगा, उसके लिए तैयार रहें।

माओवादी संगठन ने की शांति वार्ता की मांग

माओवादी संगठन ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में केंद्र और राज्य सरकारों से युद्धविराम की मांग की है। साथ ही अपील की है कि शांति वार्ता की जाए। नक्सली संगठन ने आरोप लगाया था कि सरकार आदिवासियों की जमीन, जंगल और अस्तित्व को नष्ट कर रही है। उन्होंने बसवराजू और अन्य नक्सलियों की हत्या को 'जनसंहार' करार दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:

महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्ति पर बवाल,हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

मुख्यमंत्री का माओवादियों को कड़ा संदेश

सीएम विष्णुदेव साय ने माओवादी शांति वार्ता पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, हमने शुरू से ही नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश की है। हमने हिंसा छोड़ने वाले नक्सलियों को पुनर्वास कराया है।

बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। अगर कोई हथियार छोड़कर वार्ता करना चाहता है तो हम तैयार हैं। यदि नक्सली गोलीबारी की भाषा अपनाते हैं, तो सरकार भी उसके लिए तैयार हैं।

ये खबर भी पढ़ें:

PTJNMC मेडिकल कॉलेज में छात्रा से यौन उत्पीड़न, विदेश भागने की तैयारी में है आरोपी डॉक्टर

मुठभेड़ में अब तक 427 नक्सली मारे

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का स्पष्ट रुख है। नक्सलियों से बिना हथियार छोड़े कोई वार्ता संभव नहीं है। सरकार का लक्ष्य 2026 तक राज्य को नक्सलवाद बनाना है। अब तक 427 नक्सलियों को मारा जा चुका है।

सरकारी के घर वापसी अभियान के तहत बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। यह कदम राज्य की नक्सल उन्मूलन प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें:

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर सियासत, कांग्रेस नेताओं के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार

अब फर्जी आईडी से ट्रेन में यात्रा करना होगा मुश्किल, एम-आधार ऐप से होगी पहचान की जांच

चर्चा की कोई जरूरत नहीं बस हथियार डालें

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जून में छत्तीसगढ़ दौरा था। इस दौरान उन्होंने नक्सलियों को एक कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा था, "नक्सलियों को हथियार डालने होंगे।" अब समय आ गया है कि वे यह समझें कि न तो जंगलों में, और न ही बारिश में उन्हें चैन से रहने दिया जाएगा। चर्चा की कोई जरूरत नहीं, बस हथियार डालें।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • अमित शाह
  • CG News
  • विष्णुदेव साय
  • नक्सलवाद
  • Cg
  • माओवादी संगठन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई