अपग्रेडेड नर्सिंग कॉलेज काउंसिलिंग में शामिल, हाईकोर्ट ने 26 अक्टूबर तक बढ़ाई तारीख
Harrison Masih | Oct 22, 2025, 11:48 IST
cg-highcourt-hearing-relief-bsc-nursing-colleges-counselling the sootr
दिवाली की छुट्टी के दिन जब पूरा प्रदेश जश्न मना रहा था, तब हाईकोर्ट छात्रहित के लिए खुला। जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच ने ऐसा फैसला सुनाया जिससे सैकड़ों छात्रों को नई उम्मीद मिली।
Bilaspur. छात्रों के हित को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिवाली की छुट्टी के दिन भी एक अहम मामले में सुनवाई की। यह सुनवाई जस्टिस अरविंद वर्मा की बेंच में हुई, जिसमें जीएनएम से बीएससी नर्सिंग में अपग्रेड हुए कॉलेजों को बड़ी राहत दी गई है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि ऐसे सभी अपग्रेडेड कॉलेजों को काउंसिलिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए और काउंसिलिंग की तारीख 26 अक्टूबर तक बढ़ाई जाए, ताकि विद्यार्थी इन कॉलेजों को चुन सकें।
ये खबर भी पढ़ें... D.El.Ed और B.Ed एडमिशन 2025: सेकंड राउंड काउंसिलिंग शुरू, 7 हजार से ज्यादा सीटें खाली
मेडिकल एजुकेशन विभाग ने इस बार जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) कोर्स से बीएससी नर्सिंग में अपग्रेड हुए कॉलेजों को अचानक काउंसिलिंग से बाहर कर दिया था। पिछले चार सालों से इन कॉलेजों में एडमिशन हो रहे थे, लेकिन इस बार बिना किसी जानकारी या नोटिस के इन्हें प्रक्रिया से हटा दिया गया। इस अचानक निर्णय से कई छात्रों और संस्थानों का भविष्य अधर में लटक गया।
इस फैसले का विरोध करते हुए ‘द एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट’ ने हाईकोर्ट (CG High Court) में याचिका दायर की।
एसोसिएशन का कहना था कि – “हमारे कॉलेजों को नियमानुसार अपग्रेड किया गया है, लेकिन मेडिकल एजुकेशन विभाग ने मनमाने तरीके से हमें काउंसिलिंग से बाहर कर दिया। न तो कोई कारण बताया गया और न ही कोई आधिकारिक सूचना दी गई।”
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सचिव और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त से भी इस पर चर्चा की, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात : चार नए PG कोर्स की मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा
काउंसिलिंग की तारीख नजदीक होने और छात्रों के भविष्य को देखते हुए एसोसिएशन ने कोर्ट से ‘अर्जेंट हियरिंग’ की मांग की। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने दिवाली अवकाश के दिन भी अदालत खोली और मामले की सुनवाई की।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से बताया गया कि भारत सरकार के राजपत्र में साफ लिखा है कि जीएनएम से बीएससी नर्सिंग अपग्रेडेशन के लिए राज्य शासन की अलग से अनुमति जरूरी नहीं है। इसके बावजूद विभाग ने कॉलेजों को बाहर कर दिया।
जस्टिस अरविंद वर्मा ने इस पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि –“सरकारी प्रक्रिया की गलती की सजा छात्रों को नहीं मिल सकती। शिक्षा से जुड़े फैसलों में पारदर्शिता और समान अवसर जरूरी हैं।”
इसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि सभी अपग्रेडेड कॉलेजों को बीएससी नर्सिंग काउंसिलिंगप्रक्रिया में शामिल किया जाए। काउंसिलिंग की तारीख 26 अक्टूबर तक बढ़ाई जाए।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ को मेडिकल एजुकेशन में बड़ी सफलता, 61 नई PG सीटों को NMC की मंजूरी
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बनेंगे तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 1077 करोड़ रूपए की मंजूरी
यह फैसला सैकड़ों छात्रों और दर्जनों नर्सिंग कॉलेजों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब विद्यार्थी इन अपग्रेडेड कॉलेजों में दाखिला ले सकेंगे, जो पहले काउंसिलिंग से बाहर कर दिए गए थे। सबसे खास बात यह है कि हाईकोर्ट ने दिवाली जैसे अवकाश के दिन भी सुनवाई की, जो यह दिखाता है कि अदालत छात्रों के भविष्य को लेकर कितनी संवेदनशील है।
ये खबर भी पढ़ें... D.El.Ed और B.Ed एडमिशन 2025: सेकंड राउंड काउंसिलिंग शुरू, 7 हजार से ज्यादा सीटें खाली
क्या है मामला?
एसोसिएशन ने जताई नाराजगी
एसोसिएशन का कहना था कि – “हमारे कॉलेजों को नियमानुसार अपग्रेड किया गया है, लेकिन मेडिकल एजुकेशन विभाग ने मनमाने तरीके से हमें काउंसिलिंग से बाहर कर दिया। न तो कोई कारण बताया गया और न ही कोई आधिकारिक सूचना दी गई।”
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सचिव और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त से भी इस पर चर्चा की, लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
ये खबर भी पढ़ें... रायगढ़ मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात : चार नए PG कोर्स की मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा
हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, दिवाली पर की सुनवाई
कोर्ट की फटकार और आदेश
जस्टिस अरविंद वर्मा ने इस पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि –“सरकारी प्रक्रिया की गलती की सजा छात्रों को नहीं मिल सकती। शिक्षा से जुड़े फैसलों में पारदर्शिता और समान अवसर जरूरी हैं।”
इसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि सभी अपग्रेडेड कॉलेजों को बीएससी नर्सिंग काउंसिलिंगप्रक्रिया में शामिल किया जाए। काउंसिलिंग की तारीख 26 अक्टूबर तक बढ़ाई जाए।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ को मेडिकल एजुकेशन में बड़ी सफलता, 61 नई PG सीटों को NMC की मंजूरी
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में बनेंगे तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 1077 करोड़ रूपए की मंजूरी
क्यों है यह फैसला अहम?
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA