देश का सबसे बड़ा नक्सल सरेंडर छत्तीसगढ़ में, जवानों के एक्शन से टूटे माओवादी

VINAY VERMA | Published:
Share
cg-jagdalpur-210-naxalites-surrender-153-weapons-2025 the sootr
cg-jagdalpur-210-naxalites-surrender-153-weapons-2025 the sootr

छत्तीसगढ़ में 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। एक करोड़ इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य समेत 153 हथियार पुलिस को सौंपे गए। आखिर क्या हुआ कि दशकों से सक्रिय ये नक्सली अचानक मुख्यधारा में लौट आए? जानिए पूरी रिपोर्ट...

Bastar. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे आत्मसमर्पण अभियान को ऐतिहासिक सफलता मिली है। बस्तर में कुल 210 माओवादी कैडर, जिनमें 110 महिलाएं और 100 पुरुष शामिल हैं, ने अपने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों के पास से कुल 153 हथियार बरामद किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... आज 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, शाह का दावा-48 घंटे में 258 माओवादियों ने डाले हथियार, अबूझमाड़ नक्सल मुक्त

ऐतिहासिक आत्मसमर्पण

यह सरेंडर कार्यक्रम जगदलपुर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अर्धसैनिक बल और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को पुलिस ने भारतीय संविधान की किताब और गुलाब का फूल भेंट कर समाज की मुख्यधारा में स्वागत किया।

सरेंडर कार्यक्रम में शामिल नक्सलियों को तीन बसों से लाया गया, जिनमें महिला नक्सलियों की संख्या अधिक थी। वहीं, सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ टी. वासुदेव राव उर्फ रूपेश को अलग से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। रूपेश माड़ डिवीजन में सक्रिय था और उस पर 1 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर नक्सल सरेंडर: नक्सली लीडर रूपेश 200 साथियों के साथ आज करेगा आत्मसमर्पण, इस पर 1 करोड़ का इनाम

टॉप नक्सली लीडर्स भी आए सामने

210 नक्सलियों ने किया सरेंडर,कई वरिष्ठ माओवादी नेता शामिल —

  • रूपेश उर्फ सतीश- सेंट्रल कमेटी सदस्य (1 करोड़ इनामी)
  • भास्कर उर्फ राजमन मण्डावी- दण्डकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति सदस्य
  • रणिता, राजू सलाम, धन्नू वेत्ती उर्फ सन्तू, और रतन इलम- DKSZC और क्षेत्रीय समिति के सदस्य
कुल मिलाकर आत्मसमर्पण करने वालों में 1 केंद्रीय समिति सदस्य, 21 डिविजनल कमेटी सदस्य और 61 एरिया कमेटी सदस्य शामिल हैं।

हथियारों का बड़ा जखीरा किया गया जमा

सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में हथियार भी सुरक्षाबलों के हवाले किए। इनमें शामिल हैं —

  • 19 AK-47 राइफलें
  • 17 SLR राइफलें
  • 23 INSAS राइफलें
  • 1 INSAS LMG (लाइट मशीन गन)
  • 36 .303 राइफलें
  • 4 कार्बाइन
  • 11 बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर)
  • 41 बारह बोर / सिंगल शॉट बंदूकें
  • 1 पिस्तौल
इन सभी हथियारों को कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के सामने रखा गया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ नक्सल फ्रंट से बड़ी खबर: नारायणपुर में 70 लाख के इनामी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बस्तर में बदलता माहौल

जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने वाले कई नक्सली इंद्रावती नदी के पार के इलाकों से अपने लीडरों के साथ आए थे। वहां से उन्हें बोट के जरिए बीजापुर लाया गया, फिर एक साथ जगदलपुर में आत्मसमर्पण कराया गया।

DGP अरुण देव गौतम ने कहा- “जो युवा अब तक भटके हुए थे, वे सोचते थे कि वे जनता के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि वे बस्तर की जनता को नुकसान पहुंचा रहे थे। अब वे विकास के रास्ते पर चलना चाहते हैं।”

ये खबर भी पढ़ें... CG Naxalite surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

दंण्डकारण्य क्षेत्र में निर्णायक मोड़

पिछले 48 घंटों में दंण्डकारण्य क्षेत्र में चलाए जा रहे आत्मसमर्पण अभियान के तहत कुल 208 से अधिक माओवादी कैडर ने हथियार डाले हैं। यह संख्या बताती है कि नक्सल आंदोलन अब अपने कमजोर दौर में है और बड़ी संख्या में माओवादी समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं।

Tags:
  • Bastar
  • CG Naxalite surrender
  • बस्तर नक्सल सरेंडर
  • 210 नक्सलियों ने किया सरेंडर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर