छत्तीसगढ़ के किसानों पर होली में बरसा पैसा, खाते में पहुंचे 10 हजार करोड़ रुपए

Arun Tiwari | Feb 28, 2026, 17:30 IST
Share
cg-kisan-krishi-unnati-yojana-10thousand-crores-to-farmers
cg-kisan-krishi-unnati-yojana-10thousand-crores-to-farmers

छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत 24.28 लाख किसानों के बैंक खातों में 10,324.84 करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर किए हैं। बिलासपुर जिले में 1,25,352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपए की राशि मिली।

Raipur. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए इस बार होली बड़ी सौगात लेकर आई है। किसानों के उपर रंग के साथ पैसे की बरसात हुई है। किसानों के लिए यह पर्व होली से पहले दीवाली जैसा हो गया है।

राज्य सरकार ने किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत उनके खातों में दस हार करोड़ से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की है। किसानों के लिए यह होली खुशी की पिचकारी लेकर आई है।

किसानों के खातों में 10 हजार करोड़ :

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य के कुल 24.28 लाख किसानों के बैंक खातों में 10,324.84 करोड़ रुपए की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।

इससे किसानों को खरीफ और रबी सीजन की तैयारी में बड़ी मदद मिलेगी। यह कार्यक्रम बिलासपुर में हुआ। अकेले बिलासपुर जिले के 1,25,352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। इससे जिले के ग्रामीण अंचलों में खुशी और उत्साह का माहौल बन गया।

किसानों से संवाद :

किसान सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले को विकास की बड़ी सौगात भी दी। उन्होंने कुल 263.17 करोड़ रुपए की लागत से जुड़े 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इनमें से 15.99 करोड़ रुपए की लागत से पूरे हुए 7 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जबकि 247.18 करोड़ रुपए की लागत वाले 82 नए विकास कार्यों का शिलान्यास कर आने वाले समय के लिए विकास की नींव रखी गई।

यह किसान सम्मेलन बिल्हा ब्लॉक के ग्राम रहंगी स्थित खेल मैदान में आयोजित किया गया। यहां बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सीएम ने किसानों से संवाद भी किया।

बिलासपुर को यह मिली सौगात :

सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में आवागमन और कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई जैसी बुनियादी सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।

किसान सहायता राशि से खेती-किसानी में निवेश बढ़ेगा, आधुनिक कृषि संसाधनों का उपयोग संभव होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

यह किसान सम्मेलन न केवल आर्थिक सहायता का माध्यम बना, बल्कि जिले और राज्य के विकास के रोडमैप को भी मजबूती देने वाला साबित होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

कृषक उन्नति योजना से छत्तीसगढ़ में आई समृद्धि की बयार, धान का कटोरा अब और खुशहाल

Krishak Unnati Yojana 2.0 ने खोले नए रास्ते, छत्तीसगढ़ के किसानों को मिला आगे बढ़ने का भरोसा

कृषि यंत्र अनुदान योजना से छत्तीसगढ़ के किसानों को 40-70 फीसदी तक मिलेगी सब्सिडी

CG Budget 2026: बच्चियों को मिलेंगे डेढ़-लाख रूपए, किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज, अबूझमाड़-जगरगुंडा बनेंगे एजुकेशन हब

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ के किसान
  • किसान सम्मेलन
  • Krishak Unnati Yojana
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज