CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Kanak Durga Jha | Jul 20, 2025, 21:48 IST
Share
CG Top News Big news of Chhattisgarh
CG Top News Big news of Chhattisgarh

नमस्कार, दिल्ली की फ्लाइट टिकट 50% तक सस्ती। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ी। इस खबर के साथ ही छत्तीसगढ़ की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

दिल्ली की फ्लाइट टिकट 50% तक सस्ती, छत्तीसगढ़ से अब 5 हजार में बुकिंग

छत्तीसगढ़ के बिलासा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने की फ्लाइट टिकट की कीमतों में भारी कटौती देखने को मिल रही है। पहले जहां तत्काल टिकट के लिए 8-10 हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब उसी दिन की बुकिंग मात्र 5 हजार रुपये में हो रही है। इस कमी का मुख्य कारण हवाई यात्रियों की संख्या में आई गिरावट बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बढ़ी, अगले 5 दिन इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली का प्रभाव देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की तीव्रता और वितरण में वृद्धि की संभावना जताई है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। रायपुर में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं, और तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...


जवानों का सोशल मीडिया अकाउंट बंद... ऑपरेशन के दौरान लीक हो रही थी रणनीति

छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में ऑपरेशन की रणनीतिक गोपनीयता को बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ा कदम उठाया है। बस्तर संभाग के सातों जिलों में तैनात सुरक्षाबलों को अब सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहने का आदेश दिया गया है। यह निर्णय हालिया ऑपरेशनों के दौरान सोशल मीडिया पर संवेदनशील जानकारियां लीक होने की घटनाओं के बाद लिया गया है। जवानों की सुरक्षा और मिशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए यह सख्त साइबर नीति लागू की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

चैतन्य बघेल के बाद ED के रडार पर कई रसूखदार... जांच में हुआ बड़ा खुलासा

शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी का शिकंजा अन्य कांग्रेस नेताओं, रसूखदारों पर कसने की तैयारी है। इधर ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि महादेव सट्टेबाजी एप की काली कमाई का एक हिस्सा छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले से जुड़ा हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...


चैतन्य बघेल से मिलने पहुंचा परिवार, भूपेश बोले- डरा-धमका कर बदनाम करना चाहती है सरकार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। इस बीच भूपेश बघेल बेटे चैतन्य बघेल से मिलने ED ऑफिस पहुंचे। बघेल के साथ उनकी बेटी और बहू भी मौजूद रही। भूपेश बघेल ने बताया कि बेटे से आधे घंटे मुलाकात हुई। पढ़ें पूरी खबर...8

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज | CG समाचार | top news of chhattisgarh | छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज | chhattisgarh breaking news | Chhattisgarh top news | CG News | छत्तीसगढ़ समाचार | Chhattisgarh News

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ समाचार
  • CG News
  • Chhattisgarh top news
  • chhattisgarh breaking news
  • छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज
  • top news of chhattisgarh
  • CG समाचार
  • छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा