CG weather update : छत्तीसगढ़ के इन संभागों में आज बारिश के आसार, 42.2 डिग्री टेंपरेचर के साथ दुर्ग सबसे गर्म

Sandeep Kumar | May 19, 2024, 13:42 IST
Share
Copy of STYLESHEET THESOOTR (2).jpg
Copy of STYLESHEET THESOOTR (2).jpg

समुद्र से आ रही नम हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटे तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद दिन का पारा दो से तीन​ डिग्री तक बढ़ेगा।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में आज बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश ( rain ) के आसार बन रहे हैं। समुद्र से आ रही नम हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम ( weather ) में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले 24 घंटे तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद दिन का पारा दो से तीन डिग्री तक बढ़ेगा। शनिवार को भी रायपुर और बिलासपुर में दिन का तापमान औसत से 5 डिग्री कम रहा। इसके अलावा बाकी जिलों में भी तापमान 33 से 38 डिग्री के बीच रहा। बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में 5 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। शनिवार यानि 18 मई को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...सिंहासन छत्तीसी:बही खाता समझने में जुटे मंत्री, गर्दन बचाने में लगे अफसर

इन जिलों में आज बारिश की संभावना


मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा, जशपुर, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में आज हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़िए...MP-CG : सीएम मोहन यूपी और दिल्ली दौरे पर, CM विष्णुदेव साय ओडिशा दौरे पर

ये खबर भी पढ़िए...कबीरधाम पुलिस का कमाल : नक्सलियों के साथ मिलकर किया ऐसा काम कि डिप्टी सीएम भी बधाई देने को हुए मजबूर

ये खबर भी पढ़िए...इकतरफा इश्क : पागल पड़ोसी ने पांच लोगों को काट डाला, फिर फांसी लगा ली

बिना लू के गुजरा मई का पहला ​पखवाड़ा


प्रदेश में इस साल मई का पहला ​पखवाड़ा बिना लू के गुजरा है। रायपुर ही नहीं प्रदेश के किसी भी शहर या कस्बे में दिन का तापमान 45 डिग्री के करीब नहीं पहुंच पाया। लू चलने के हालात तभी बनते हैं, जब तापमान 45 डिग्री से ऊपर या सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा हो। मई के पहले हफ्ते में थोड़ी गर्मी पड़ी। इसके बाद लगातार बादल और बारिश की वजह से मौसम ठंडा बना हुआ है।

45 डिग्री तक नहीं पहुंचा पारा


गर्मी के इस पूरे सीजन में अब तक टेंपरेचर 45 डिग्री तक नहीं पहुंच पाया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 19 मई तक तापमान 37 से 39 डिग्री के आसपास रहेगा। 20 मई को तापमान में दो-तीन डिग्री बढ़ेगा। इसके बाद पांच दिनों तक यानी 24-25 मई तक तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

राजधानी में दिन का तापमान 5 डिग्री कम


रायपुर में शनिवार को भी बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज राजधानी का तापमान 39 से 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

बस्तर संभाग में 21 मई तक बारिश के आसार


मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर संभाग के जिलों में 19, 20 और 21 मई को यानी तीन दिन हल्की बारिश के आसार हैं। शनिवार को जगदलपुर में 33.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को कांकेर, बीजापुर, अंतागढ़ में 2 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं, भोपालपट्नम, टोकपाल और पखांजूर में 1 सेंटीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम विभाग
  • Rain
  • नारायणपुर
  • weather
  • प्रदेश का मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा