CGBSE Result 2025 : दूसरे चरण का मूल्यांकन... जल्द ही जारी होगा रिजल्ट

Kanak Durga Jha | Apr 16, 2025, 12:55 IST
Share
CGBSE Result 2025 Second phase evaluation begins the sootr
CGBSE Result 2025 Second phase evaluation begins the sootr

CGBSE Result 2025 : दसवीं व बारहवीं सीजी बोर्ड परीक्षा की कापियां का मूल्यांकन पिछले महीने से शुरू है। पहले चरण में अधिकांश विषयों का मूल्यांकन हो गया है।

CGBSE Result 2025 : दसवीं व बारहवीं सीजी बोर्ड परीक्षा की कापियां का मूल्यांकन पिछले महीने से शुरू है। पहले चरण में अधिकांश विषयों का मूल्यांकन हो गया है। अब कापियों की जांच के लिए दूसरा चरण शुरू है। इसे लेकर संभावना है कि 10 मई तक बोर्ड के रिजल्ट जारी हो जाएंगे। दसवीं-बारहवीं की परीक्षा में इस बार 5.71 लाख छात्र शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़िए....राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा

कापियां जांचने के लिए 36 मूल्यांकन केंद्र

इस बार बोर्ड की कापियां जांचने के लिए प्रदेश में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। वहां 26 मार्च से कापियों की जांच शुरू है। जिन विषयों की परीक्षा 18 मार्च तक हुई, पहले चरण उनका मूल्यांकन हुआ। दसवीं की परीक्षा 24 मार्च को समाप्त हुई। 17 मार्च तक दसवीं के अधिकांश विषय जैसे हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, व्यावसायिक पाठ्यक्रम और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हो गई थी। 21 मार्च को तृतीय भाषा का पेपर हुआ।

10 मई तक जारी होंगे नतीजे

वहीं 24 मार्च को दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत और मूक बधिर छात्रों के ड्राइंग और पेंटिंग की परीक्षा हुई। इसी तरह बारहवीं की परीक्षा 28 मार्च तक हुई। 18 मार्च तक बारहवीं में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, संस्कृत, भूगोल, भौतिकी, समाजशास्त्र, राजनीतिविज्ञान, रसायनशास्त्र समेत अन्य की परीक्षा हुई।

इनका मूल्यांकन हो गया है। इसे लेकर अधिकारियों का कहना है कि इस बार 17 अप्रैल तक पूरी कॉपियां जांचने का लक्ष्य रखा गया था। इसके अनुसार ही मूल्यांकन का काम चल रहा है। यह प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रिजल्ट तैयार करने का काम शुरू होगा। इसमें 20 दिन का समय लगेगा। इसे लेकर संभावना है कि 10 मई तक नतीजे जारी हो जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए....Wakf Board को लगा 500 करोड़ का चूना... मोदी के नए कानून से हुआ खुलासा

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ बोर्ड (CGBSE) 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम कब तक जारी हो सकते हैं?
    बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 17 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा और इसके बाद रिजल्ट तैयार करने में लगभग 20 दिन लगेंगे। इस आधार पर संभावना है कि 10 मई 2025 तक दसवीं और बारहवीं दोनों के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
  2. इस वर्ष CGBSE की परीक्षाओं में कितने छात्र शामिल हुए?
    वर्ष 2025 में CGBSE की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में कुल 5.71 लाख छात्र शामिल हुए हैं।
  3. कॉपियों के मूल्यांकन के लिए कितने केंद्र बनाए गए और यह प्रक्रिया कब शुरू हुई?
    इस बार राज्य में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। कॉपियों की जांच की प्रक्रिया 26 मार्च 2025 से शुरू हुई थी। पहले चरण में 18 मार्च तक हुए अधिकांश विषयों की जांच की गई और अब दूसरे चरण की मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है।
ये खबर भी पढ़िए....

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश

Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत

CG board | CG Board Result | CG Board 10th 12th result | सीजी बोर्ड रिजल्ट

Tags:
  • CGBSE Result
  • CG Board Result
  • सीजी बोर्ड रिजल्ट
  • cgbse
  • CG Board 10th 12th result
  • सीजी बोर्ड
  • CG board
  • CGBSE Result 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती