400 करोड़ के CGMSC स्कैम में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो अधिकारियों की जमानत खारिज
Harrison Masih | Published:
cgmsc-reagent-scam-high court-denies-bail-officials the sootr
बिलासपुर हाईकोर्ट ने मोक्षित कार्पोरेशन और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों की जमानत नहीं दी, और अब ट्रायल कोर्ट में आगे की सुनवाई के लिए मामला भेजा गया है।
CGMSC Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रीएजेंट घोटाले में फंसे अधिकारियों को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल पाई। सोमवार को हुई सुनवाई में बिलासपुर हाईकोर्ट ने सीजीएमएससी (CGMSC) के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर अनिल परसाई और असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर बसंत कौशिक की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में एल्बेंडाजोल टैबलेट के 6 बैच बैन, CGMSC ने जारी किया आदेश
इस घोटाले के मुख्य आरोपी मोक्षित कॉर्पोरेशन के संचालक शशांक चोपड़ा की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने 8 सितंबर को खारिज कर दी थी। शशांक चोपड़ा समेत 6 आरोपी पहले से ही जेल में हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में दवाओं की सप्लाई अब होगी हाईटेक निगरानी में,CGMSC की गाड़ियां GPS सिस्टम से लैस
यह पूरा मामला करीब 400 करोड़ रूपए के घोटाले से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि मार्केट में 1.50 रूपए से 8.50 रूपए तक मिलने वाला EDTA ट्यूब, अधिकारियों की मिलीभगत से 352 रूपए प्रति ट्यूब में खरीदा गया।
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC घोटाला, ईडी ने जब्त की शशांक चोपड़ा और परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति
जमानत याचिका में डॉ. अनिल परसाई की ओर से दलील दी गई कि उनके पास खरीदारी या भुगतान का अधिकार नहीं था, वे केवल वितरण कार्य देखते थे। वहीं, बसंत कौशिक के अधिवक्ता ने भी यही तर्क दिया कि खरीद प्रक्रिया उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती थी।
ये खबर भी पढ़ें... हीपैरीन इंजेक्शन घोटाला: हाईकोर्ट ने डिवाइन लैब पर ठोका जुर्माना,CGMSCL ने किया ब्लैकलिस्ट
कोर्ट ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और इसमें जमानत नहीं दी जा सकती। अदालत ने साफ किया कि आरोपी पक्ष अपने तर्क ट्रायल कोर्ट के सामने रखें। साथ ही यह भी याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। यह फैसला रीएजेंट घोटालामें शामिल अन्य आरोपियों के लिए भी बड़ा संकेत माना जा रहा है कि न्यायालय इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से देख रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में एल्बेंडाजोल टैबलेट के 6 बैच बैन, CGMSC ने जारी किया आदेश
सुप्रीम कोर्ट से भी हो चुकी है जमानत खारिज
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में दवाओं की सप्लाई अब होगी हाईटेक निगरानी में,CGMSC की गाड़ियां GPS सिस्टम से लैस
400 करोड़ का घोटाला
ये खबर भी पढ़ें... CGMSC घोटाला, ईडी ने जब्त की शशांक चोपड़ा और परिवार की 40 करोड़ की संपत्ति
अधिकारियों का पक्ष
CGMSC घोटाला क्या है?
|
ये खबर भी पढ़ें... हीपैरीन इंजेक्शन घोटाला: हाईकोर्ट ने डिवाइन लैब पर ठोका जुर्माना,CGMSCL ने किया ब्लैकलिस्ट
अदालत का रुख
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari