CGPSC: 110.65 अंक पर इस बार मेंस में एंट्री, पिछले साल 136.91 था कट ऑफ

Kanak Durga Jha | Published:
Share
CGPSC entry mains 110.65 marks last year 136.91 cut off the sootr
CGPSC entry mains 110.65 marks last year 136.91 cut off the sootr

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। पिछले साल की तुलना में कट ऑफ में गिरावट आई है। इस बार सामान्य वर्ग में 110.65 अंक के आधार पर मेंस में एंट्री मिली है।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। पिछले साल की तुलना में कट ऑफ में गिरावट आई है। इस बार सामान्य वर्ग में 110.65 अंक के आधार पर मेंस में एंट्री मिली है। पिछली बार कट ऑफ 136.91 अंक था। सामान्य वर्ग के अलावा अन्य कैटेगरी का कट ऑफ भी कम हुआ है। मुख्य परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। इसके लिए कुल 3737 उम्मीदवार चिन्हित किए गए हैं।

यह खबर भी पढ़ें...जेल में हो रही संस्कृत की पढ़ाई ,मंत्र और श्लोक सीख रहे हैं बंदी

डिप्टी कलेक्टर, डीएससी समेत अन्य के 246 पदों के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2024 आयोजित की जा रही है। प्रारंभिक परीक्षा 9 फरवरी को हुई थी। पिछले दिनों मॉडल आंसर जारी किए गए थे। दावा-आपत्ति के बाद सामान्य अध्ययन के पेपर में तीन और एप्टीटयूड टेस्ट यानी पेपर-2 में 1 प्रश्न को विलोपित किया गया। इसके आधार पर प्रीलिम्स के नतीजे जारी हुए। इसके रिजल्ट के आधार पर विज्ञापित पदों का 15 गुणा यानी 3690 परीक्षार्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए होना था। लेकिन वर्गवार, उप वर्गवार पात्र उम्मीदवारों की उपलब्धता के आधार पर 3737 मेंस के लिए सिलेक्ट हुए हैं। मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून तक होगी।



यह खबर भी पढ़ें...जेल में हो रही संस्कृत की पढ़ाई ,मंत्र और श्लोक सीख रहे हैं बंदी

यह कहा एक्सपर्ट ने


• पीएससी कोचिंग एक्सपर्ट अंकित अग्रवाल का कहना है कि पिछली बार की तुलना में पेपर टफ था। प्रश्नों की प्रकृति छात्रों की आशा के अनुरूप नहीं थी। इसी तरह निगेटिव मार्किंग से भी कट ऑफ गिरा है।

• एक्सपर्ट हामिद खान का कहना है कि छात्रों ने पिछले साल के अनुभव के आधार पर इस बार भी ज्यादा प्रश्नों को हल करने का प्रयास किया था। जबकि पेपर तुलनात्मक रूप से कठिन था। ज्यादा जवाब गलत होने और निगेटिव मार्किंग के कारण कट ऑफ कम हुआ।

• पीएससी कोचिंग एक्सपर्ट हेमंत प्रधान का कहना है कि सीजीपीएससी 2024 के प्रीलिम्स में कट ऑफ अंक कम होने के पीछे का प्रमुख कारण यह है कि सामान्य अध्ययन के पेपर में 50 से 60 प्रश्न सरल से मध्यम स्तर के थे। शेष प्रश्नों के विकल्प इस तरह समायोजित थे जो देखने में सरल दिखते थे लेकिन यह मध्यम श्रेणी के थे। जिससे छात्रों ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों को हल किए एवं गलत होने पर निगेटिव मार्क्स बढ़ता चला गया। इसलिए कट ऑफ नीचे आया।



यह खबर भी पढ़ें...1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन

आरक्षित वर्ग का कटऑफ सौ अंक से कम

इस बार एससी, एसटी का कट ऑफ 100 से भी कम है। पिछली बार प्रीलिम्स में न्यूनतम 120.42 अंक पाने पर एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए हुआ था। जबकि इस बार कट ऑफ 93.47 अंक है। एसटी वर्ग का कट ऑफ पिछली बार 106.80 अंक था, इस बार 80.41 है। ओबीसी का कट ऑफ 105.84 है, पिछली बार 132.61 अंक था।



यह खबर भी पढ़ें...MCB में बेलगाम अवैध खनन, प्रशासन की लापरवाही से गई दो जानें



CGPSC | CGPSC Exam | CGPSC Exam Start | छत्तीसगढ़ सेवा प्रारंभिक परीक्षा | Chhattisgarh Public Service Commission State Services Exam | CG News | cg news in hindi | cg news live | cg news update | cg news today

Tags:
  • CG News
  • CGPSC
  • CGPSC Exam Start
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news today
  • CGPSC Exam
  • cg news live
  • छत्तीसगढ़ सेवा प्रारंभिक परीक्षा
  • Chhattisgarh Public Service Commission State Services Exam
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर