पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज, ईडी स्पेशल कोर्ट ने नहीं दी राहत

Harrison Masih | Oct 27, 2025, 17:49 IST
Share
chaitanya-baghel-bail-rejected-ed-court-cg-liquor-scam the sootr
chaitanya-baghel-bail-rejected-ed-court-cg-liquor-scam the sootr

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक और बड़ा झटका लगा है। ईडी स्पेशल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। ED का दावा है कि चैतन्य ने अवैध कमाई को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में इन्वेस्ट किया।

Raipur. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। रायपुर की ईडी स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता और जांच की प्रगति को देखते हुए यह फैसला सुनाया। चैतन्य छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस (CG liquor scam) में जेल में हैं।

क्या है पूरा मामला?

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 18 जुलाई को चैतन्य बघेल (Chaitanya baghel) को उनके भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने 16 करोड़ 70 लाख रुपए की अवैध कमाई को अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया।

ईडी के अनुसार, चैतन्य ने यह रकम नकद भुगतान, फर्जी बैंक एंट्री, और फ्लैट खरीद के बहाने से सफेद धन में तब्दील की। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उन्होंने कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लो के साथ मिलकर विट्ठलपुरम नामक परियोजना में फर्जी फ्लैट खरीद का सौदा दिखाया, जिससे करीब 5 करोड़ रुपए हासिल किए गए।

इन फ्लैटों को ढिल्लो के कर्मचारियों के नाम पर खरीदा गया था, लेकिन असली लाभार्थी चैतन्य बघेल बताए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: हाईकोर्ट ने खारिज की चैतन्य बघेल की याचिका, ED की गिरफ्तारी को दी थी चुनौती

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ED-EOW को दिसंबर तक जांच पूरी करने का आदेश

ED की जांच में और भी चौंकाने वाले खुलासे

ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक, चैतन्य बघेल ने इस घोटाले से जुड़े 1000 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध धनराशि को हैंडल किया। यह रकम अनवर ढेबर और अन्य व्यक्तियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तत्कालीन कोषाध्यक्ष तक पहुंचाई गई।

सूत्रों के मुताबिक, यह राशि बघेल परिवार के करीबी लोगों द्वारा आगे निवेश के लिए उपयोग में लाई गई थी।

शराब घोटाले में 3200 करोड़ से ज्यादा का मामला

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। इस घोटाले में कुल राशि 3200 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। ईडी ने इस मामले में एसीबी (ACB) में FIR दर्ज कराई है। FIR में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, और कारोबारी सहित कई लोगों के नाम शामिल हैं।

ईडी के मुताबिक, तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी ए.पी. त्रिपाठी, और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए यह घोटाला अंजाम दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज, बढ़ाई रिमांड

ये खबर भी पढ़ें... CG liquor scam case: अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन के लिए बढ़ी, मां की तबीयत का हवाला देकर लगाई थी अर्जी

नवंबर में फिर पेशी संभव

ईडी की चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब चैतन्य बघेल को नवंबर माह में फिर से स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। ईडी ने कोर्ट से उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया है।

Tags:
  • CG liquor scam case
  • Chaitanya baghel
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • चैतन्य बघेल की याचिका
  • चैतन्य बघेल की जमानत याचिका खारिज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा