आज साय कैबिनेट की बैठक, धान खरीदी, हाफ बिजली योजना और राष्ट्रपति के आगमन पर होगी चर्चा

Harrison Masih | Nov 08, 2025, 19:43 IST
Share
chhattisgarh-cabinet-meeting-14-november-2025 the sootr
chhattisgarh-cabinet-meeting-14-november-2025 the sootr

राज्य में धान खरीदी की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है, अब सरकार की नजर किसानों के भुगतान से लेकर विधानसभा सत्र तक पर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है।

Raipur. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 14 नवंबर को सुबह 11.30 बजे से मंत्रालय (महानदी भवन रायपुर) में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक हो रही है। इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसमें धान खरीदी, किसानों को भुगतान, विधानसभा सत्र की तिथि निर्धारण और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तैयारियों जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने जा रही है।

कैबिनेट प्रस्ताव भेजने के निर्देश

मुख्य सचिव विकास शील ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को कैबिनेट से मंजूरी हेतु आवश्यक प्रस्ताव 11 नवंबर तक भेजने के निर्देश दिए थे। मंत्रालय में तैयारियों को लेकर विभागीय स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक आज : धान खरीदी से लेकर एनएचएम तक, होंगे कई बड़े फैसले!

ये खबर भी पढ़ें... साय कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों और दिव्यांगों के लिए महत्वपूर्ण फैसले

धान खरीदी की अंतिम समीक्षा

बैठक में इस साल 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी की तैयारी पर विस्तृत चर्चा होगी। राज्य सरकार ने इस बार किसानों के लिए बड़ी राहत देते हुए धान खरीदी के बाद तीन दिन के भीतर भुगतान करने का निर्णय लिया है। कैबिनेट में इस नीति को लेकर अंतिम समीक्षा और व्यवस्था पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।

इसके अलावा, खरीदी केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, मापक और तौल प्रणाली की पारदर्शिता, और खरीदी में गड़बड़ी रोकने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर निर्णय संभव

मंत्रिपरिषद की इस बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथि और अवधि पर भी मुहर लग सकती है। अनुमान है कि सत्र दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में बुलाया जाएगा, जिसमें वित्तीय, प्रशासनिक और नीति संबंधी विधेयकों पर चर्चा होगी। राज्य सरकार अपने पहले शीतकालीन सत्र में कई महत्वपूर्ण जनहितकारी प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।

जनजातीय गौरव दिवस की तैयारियों की समीक्षा

बैठक में 15 नवंबर को मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन पर भी चर्चा होगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा, स्वागत और कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। राज्य सरकार इस आयोजन को जनजातीय समाज के गौरव, योगदान और परंपराओं के सम्मान के रूप में भव्य तरीके से मनाने की योजना बना रही है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कैबिनेट मीटिंग आज, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती समेत हो सकते हैं कई अहम फैसले

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण फैसलों पर लगेगी मुहर

कैबिनेट से जुड़ी अन्य संभावित चर्चाएं

सूत्रों के अनुसार बैठक में राज्य की विकास योजनाओं, रोजगार नीति, ऊर्जा परियोजनाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों से संबंधित प्रस्तावों पर भी विचार हो सकता है। विभिन्न विभागों ने अपने-अपने एजेंडा मंत्रालय को भेज दिए हैं, जिन पर अंतिम चर्चा मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगी।

14 नवंबर की कैबिनेट बैठक को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के लिए राज्य नीति निर्धारण की दिशा तय करने वाली प्रमुख बैठक माना जा रहा है। इसमें किसानों के साथ-साथ प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई निर्णय लिए जा सकते हैं।

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Raipur
  • महानदी भवन रायपुर
  • साय कैबिनेट की बैठक
  • छत्तीसगढ़ कैबिनेट मीटिंग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई