प्रशासनिक ज्यादती के खिलाफ छत्तीसगढ़ फेडरेशन ने मोर्चा खोला, मुख्य सचिव से एफआईआर शून्य करने की मांग
VINAY VERMA | Nov 20, 2025, 15:33 IST
chhattisgarh-federation-opposes-action-against-government-employees
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध हो रही कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फेडरेशन ने एफआईआर को निरस्त (शून्य) करने की मांग की है।
Raipur. छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने शासकीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों के विरुद्ध हो रही कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। फेडरेशन ने मुख्य सचिव से तत्काल हस्तक्षेप कर रायपुर कलेक्टर द्वारा धान खरीदी के नाम पर चार शासकीय सेवकों पर दर्ज कराई गई एफआईआर को निरस्त (शून्य) करने की मांग की है।
फेडरेशन का कहना है कि धान खरीदी व्यवस्था में कार्यरत कर्मचारियों पर लगातार मानसिक प्रताड़ना एवं अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। फेडरेशन की बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि कृषि विभाग के सचिव द्वारा पूर्व में ही धान खरीदी के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ अनुचित कार्रवाई न करने का निर्देश दिया गया था। इसके बावजूद कर्मचारियों पर दमनात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
फेडरेशन ने कहा कि सरकार द्वारा धान खरीदी कार्य में लगे गैर विभागीय कर्मचारियों में खरीदी प्रक्रिया का अनुभव नहीं होने से भय और असुरक्षा की स्थिति है। ऐसे मामले में एक कर्मचारी की गिरफ्तारी को फेडरेशन ने प्रदेशभर के कर्मचारियों के लिए काला दिवस निरूपित किया है।
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की मांग: बिहार जैसी सुविधाएं लागू करें राज्य सरकार, सीएम-वित्त मंत्री को लिखा पत्र
कर्मचारी फेडरेशन 16 जुलाई से करेगा आंदोलन, मोदी की गारंटी लागू करवाने की कोशिश
फेडरेशन का आरोप है कि सरकार द्वारा लगातार कर्मचारी संगठनों के निर्णयों के खिलाफ जाकर मनमाने रवैया अपनाया जा रहा है। कर्मचारियों का पक्ष सुने बिना एक तरफा दंडात्मक कार्यवाही करना लोकतंत्र पर सीधा आघात है। लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने हेतु कर्मचारी नेताओं की गिरफ्तारी, निलंबन एवं बर्खास्तगी जैसे कदम उठाए जा रहे हैं। जोकि असहनीय है। एन.एच.एम कर्मचारियों से किए गए वादों का पालन न होना तथा स्वास्थ्य मंत्री के लिखित निर्देशों के बावजूद बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली न होना एक गंभीर चिंता का विषय है। सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र संवाद स्थापित किया जाए तथा मंत्रालय स्तरीय अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए सख्त निर्देश जारी किए जाये।
फेडरेशन ने स्पष्ट कहा है कि शासकीय सेवक अपने सेवादायित्वों के निर्वहन के अधीन प्रत्येक विधिसम्मत आदेश का पालन करने को तत्पर हैं।परंतु शासन को भी उनके उचित अधिकार,सुरक्षा और मान-सम्मान का ध्यान रखना होगा। फेडरेशन का कहना है कि यदि सरकार ने दंडात्मक कार्यवाही को वापस नहीं लिया तो फेडरेशन प्रांतव्यापी हड़ताल करने पर बाध्य होगा।
ये खबर भी पढ़ें...
मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन की पहल : बच्चे सीखेंगे अठीने, बठीने और लक्खण
सीएम मोहन यादव बोले- सोमवार 3:30 बजे होगी मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की शपथ, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव रद्द
अनुचित कार्रवाई नहीं करने के निर्देश थे
भय और असुरक्षा की स्थिति..
ये खबर भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की मांग: बिहार जैसी सुविधाएं लागू करें राज्य सरकार, सीएम-वित्त मंत्री को लिखा पत्र
कर्मचारी फेडरेशन 16 जुलाई से करेगा आंदोलन, मोदी की गारंटी लागू करवाने की कोशिश
पक्ष सुने बिना कार्रवाई अनुचित
आंदोलन भी करने की चेतावनी
ये खबर भी पढ़ें...
मारवाड़ी इंटरनेशनल फेडरेशन की पहल : बच्चे सीखेंगे अठीने, बठीने और लक्खण
सीएम मोहन यादव बोले- सोमवार 3:30 बजे होगी मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की शपथ, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चुनाव रद्द
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman