छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों को नहीं मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, सरकार ने बदला कोलोनियल सिस्टम

VINAY VERMA | Published:
Share
chhattisgarh-govt-ends-guard-of-honor-colonial-system
chhattisgarh-govt-ends-guard-of-honor-colonial-system

छत्तीसगढ़ सरकार ने गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य दौरे और निरीक्षण के दौरान यह सलामी नहीं दी जाएगी। यह कदम औपनिवेशिक परंपरा को समाप्त करने और पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

गार्ड ऑफ ऑनर की खबर पर एक नजर...

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों को सामान्य दौरे और निरीक्षण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर देने की परंपरा समाप्त की।
  • सरकार ने इसे औपनिवेशिक परंपरा करार देते हुए गार्ड ऑफ ऑनर के नियमों में बदलाव किया।
  • गृह विभाग ने इस परंपरा की समीक्षा कर पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए संशोधन किया।
  • राष्ट्रीय और राजकीय समारोहों में सलामी की परंपरा पहले जैसी रहेगी, जैसे 26 जनवरी और 15 अगस्त।
  • संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों और विशिष्ट अतिथियों के लिए सलामी गार्ड की व्यवस्था यथावत रहेगी।
Raipur. छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों और पुलिस अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर देने की परंपरा खत्म कर दी है। इसे सरकार ने औपनिवेशिक परंपरा करार दिया है। गृह विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर के नियमों में बदलाव करने का आदेश जारी किया है।

अब सामान्य दौरे और निरीक्षण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि यह कदम पुराने रिवाज को समाप्त करने के लिए उठाया गया है।

गृह विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक काल से चली आ रही परंपरा की समीक्षा की। इसके बाद इसमें संशोधन का आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता का उपयोग कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने और औपनिवेशिक सोच से जुड़ी परंपराओं को समाप्त करना है।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं विभाग के अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा कर इसमें वर्तमान स्थिति में बदलाव करने के निर्देश दिए थे।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट से 27 लाख लोगों के नाम कटे, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम, फटाफट करें आवेदन

इन्हें नहीं मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर

जारी आदेश के तहत अब राज्य में सामान्य दौरे, आगमन-प्रस्थान और निरीक्षण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर नहीं मिलेगा। गृहमंत्री, मंत्रीगण और पुलिस अधिकारी अब सलामी नहीं लेंगे। पहले जो सलामी देने की परंपरा थी, वह पूरी तरह खत्म कर दी गई है। इससे पुलिस बल का समय और ऊर्जा का प्रभावी उपयोग सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और जनसेवा के कार्यों में हो सकेगा।

2c449d01-b3b
2c449d01-b3b


ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: कांकेर हिंसा के बाद 3 IPS समेत 98 अफसरों के तबादले, देर रात आदेश जारी

राष्ट्रीय एवं राजकीय आयोजनों में यथावत व्यवस्था

यह प्रतिबंध राष्ट्रीय और राजकीय समारोहों पर लागू नहीं होगा। 26 जनवरी, 15 अगस्त और शहीद पुलिस स्मृति दिवस जैसे अवसरों पर सलामी दी जाएगी। राष्ट्रीय एकता दिवस, राजकीय समारोह और पुलिस दीक्षांत परेड पर भी सलामी होगी। इन आयोजनों पर औपचारिक सलामी गार्ड की व्यवस्था पहले जैसी ही रहेगी।

ये खबर भी पढ़िए...CG News: रेल यात्रियों की मुसीबत बढ़ी! छत्तीसगढ़ से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

संवैधानिक पदों के लिए प्रोटोकॉल जारी

आदेश में यह साफ किया गया है कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को सलामी मिलती रहेगी। विशिष्ट अतिथियों के लिए भी सलामी गार्ड की व्यवस्था जैसी थी, वैसी ही रहेगी। यह निर्णय शासन के प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक अहम कदम है। इससे पुलिस बल की कार्यक्षमता में सुधार होगा और जनहित में बदलाव आएगा।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकार और ज्ञानपीठ विजेता विनोद कुमार शुक्ल का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • गार्ड ऑफ ऑनर
  • गृहमंत्री विजय शर्मा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर