Chhattisgarh GST Scam : नेटहाउस स्कीम में 95 करोड़ की GST चोरी, अफसरों- सप्लायर की ट्यूनिंग से हुआ खेल

Deeksha Nandini Mehra | May 22, 2024, 08:44 IST
Share
gst scam
Chhattisgarh GST Scam

पिछले 8 साल में तीन हजार से अधिक नेट हाउस लगाए गए हैं। इस तरह 95 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी की गई। स्कैम का मामला सामने आने के बाद दोनों विभाग एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे ..

Chhattisgarh GST Scam : छत्तीसगढ़ में अफसरों - सप्लायर के बीच अच्छी ट्यूनिंग से प्रदेश के उद्यानिकी विभाग की नेटहाउस स्कीम में 95 करोड़ की GST चोरी की गई है। राष्ट्रीय बागवानी मिशन, नाबार्ड और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत हर राज्य में नेटहाउस लगाने पर किसानों को 50% सब्सिडी दी जा रही है। इसकी शर्त है कि जो भी बिल लगेगा, उस पर सरकार को 18% जीएसटी देनी होगी।

ये खबर पढ़िए ...Bilaspur Fraud Case : कब्रिस्तान की जमीन भी नहीं छोड़ी पूर्व विधायक ने, 5 करोड़ की जमीन को खरीदा 99 लाख में

ये है मामला

नियम ये कहता है कि अगर प्रति एकड़ 28 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं, तो 18% के हिसाब से 5 लाख 30 हजार रुपए जीएसटी के रूप में सरकार को मिलने चाहिए। छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल से नेटहाउस स्कीम के तहत प्रति एकड़ 14 लाख रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। इस मामले में अफसरों और सप्लायर की मिलीभगत से की जा रही जीएसटी चोरी की जा रही थी। पिछले 8 साल में तीन हजार से अधिक नेट हाउस लगाए गए हैं। इस तरह 95 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी की गई। स्कैम का मामला सामने आने के बाद दोनों विभाग एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं।

ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगढ़ में 1.5 लाख छात्रों की फर्जी एंट्री, सरकार को 730 करोड़ की चपत

GST से बचने के लिए बिल को बांटा टुकड़ों में

उद्यानिकी विभाग की नेटहाउस स्कीम के तहत एक एकड़ पर 28 लाख रुपए खर्च कर सकते है। इस पर किसान को 14 लाख रुपए ( 50 प्रतिशत ) की सब्सिडी दी जाती है। किसान जिस फर्म से नेटहाउस लगवाता है, उसे पूरे बिल यानी 28 लाख पर 18% जीएसटी देनी होती है लेकिन जीएसटी बचाने के लिए फर्म ने बिल को कई टुकड़ों में बांट दिया।

बिल की कॉपी से खुलासा हुआ कि प्रति एकड़ केवल 2 लाख 11 हजार रुपए जीएसटी के रूप में दिए। मतलब प्रति एकड़ लगने वाले एक नेट हाउस में 3 लाख 19 हजार रुपए कम भुगतान किया गया। कुल तीन हजार नेटहाउस के हिसाब से राशि 95 करोड़ 70 लाख रुपए से ज्यादा होती है। शेडनेट हाउस एसेंबली सेट के नाम पर 9 लाख 24 हजार रुपए बताए गए और जीएसटी 1 लाख 66 हजार रुपए ( 18% ) दी गई। इसके अलावा शेडनेट 50% के नाम पर 3 लाख 23 हजार रुपए पर 5% जीएसटी 16,170 रुपए दिए, माइक्रो स्प्रिंक्लर के नाम पर 2 लाख 44 हजार पर 12% जीएसटी 29,280 रुपए और 11.36 लाख रुपए को 5 टुकड़ों में मजदूर और अन्य खर्चे में दिखाया। इसमें जीएसटी नहीं दिया।

671ea4f5620eba119a38dab9f15693a7ab22b1c93a305181a9f35cb681ecf3ed
671ea4f5620eba119a38dab9f15693a7ab22b1c93a305181a9f35cb681ecf3ed

ये खबर पढ़िए ...तो... बस ड्राइवर से भी लिखवा लेते निबंध, पुणे हिट एंड रन केस में MP के दो इंजीनियर्स की मौत पर बोले राहुल

GST चोरी के मामले में जिग्नेश मास्टरमाइंड

उद्यानिकी विभाग की नेटहाउस स्कीम में GST चोरी मामले में सबसे ज्यादा 80% ​काम किसान एग्रोटेक ने किया। इसके मालिक जिग्नेश पटेल पर मप्र के अलावा छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। विभाग के अनुसार, जिग्नेश ने एक मामले में सब्सिडी के लिए अपनी फर्म का बिल लगाया, जबकि किसान ने दूसरी कंपनी से काम कराया था। बाद में मामला पकड़ में आया तो थाने में केस दर्ज हुआ। जीएसटी चोरी के मामले में भी जिग्नेश ही मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। उसकी फर्म को ही सबसे ज्यादा काम दिया गया।

Nethouse Scheme | छत्तीसगढ़ जीएसटी घोटाला

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh GST Scam
  • Nethouse Scheme
  • नेटहाउस स्कीम
  • छत्तीसगढ़ जीएसटी घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच