छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सड़क हादसों पर जताई चिंता, शराब दुकानों और ढाबों के खिलाफ सख्ती का निर्देश
Krishna Kumar Sikander | Jun 26, 2025, 15:00 IST
Chhattisgarh High Court expressed concern over road accidents the sootr
छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईवे किनारे शराब दुकानों, अवैध ढाबों को हादसों का प्रमुख कारण माना।
छत्तीसगढ़ में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईवे किनारे शराब दुकानों, अवैध ढाबों और फ्लाई ऐश ढोने वाले डंपरों को हादसों का प्रमुख कारण माना। कोर्ट ने राज्य सरकार, एनटीपीसी और एसईसीएल से जवाब तलब किया है, साथ ही सड़कों पर सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला, कातिल CRPF कांस्टेबल को राहत नहीं
पिछले साल हाईकोर्ट ने सड़क हादसों की खबरों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले को जनहित याचिका के रूप में दर्ज किया था। कोर्ट ने एडवोकेट रवींद्र शर्मा को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया, जिन्होंने अपनी रिपोर्ट में कई गंभीर खामियां उजागर कीं। रिपोर्ट के अनुसार, मुंगेली जिले के सरगांव में हाईवे से सटी शराब दुकान नियमों का उल्लंघन कर चल रही है। नियमों के मुताबिक, हाईवे से 500 मीटर के दायरे में शराब दुकान प्रतिबंधित है। इसके अलावा, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर संचालित बरम देव ढाबे के सामने अव्यवस्थित वाहन पार्किंग से हादसों का खतरा बढ़ रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, युवक को अपहरण और रेप के मामले में किया बरी
रिपोर्ट में कोरबा और सरगुजा जिले में सड़क हादसों में क्रमशः 25.44% और 42.25% की वृद्धि का जिक्र है। कोयला उत्पादक इन क्षेत्रों में डंपरों की आवाजाही, मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन, स्ट्रीट लाइट की कमी और आवारा मवेशी हादसों के प्रमुख कारण हैं।
ये खबर भी पढ़ें... पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
एनएचएआई ने कोर्ट को बताया कि बिलासपुर-पथरापाली खंड में 17.95 करोड़ रुपये की लागत से तुर्काडीह, सेंदरी, मदनपुर, मेलनाडीह-कर्रा और बेलतरा में फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। हालांकि, क्रैश बैरियर होने के बावजूद लोग जोखिम उठाकर सड़क पार करते हैं। हाईकोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर को एनएचएआई के दावों की जांच करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि सड़कें केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी हैं। हादसों को रोकने के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की शिक्षक की याचिका, एनआईए को इलेक्ट्रॉनिक जांच की पूरी छूट
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
हाईकोर्ट ने सड़क हादसों पर जताई चिंता | शराब दुकानों और ढाबों के खिलाफ सख्ती के निर्देश | Chhattisgarh High Court | Action of Chhattisgarh High Court | High Court expressed concern over road accidents | directed strict action against liquor shops and dhabas
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला, कातिल CRPF कांस्टेबल को राहत नहीं
हादसों की खबरों पर लिया स्वतः संज्ञान
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला, युवक को अपहरण और रेप के मामले में किया बरी
सड़क हादसों के ये हैं कारण
ये खबर भी पढ़ें... पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक
सड़कें केवल परिवहन का साधन नहीं
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की शिक्षक की याचिका, एनआईए को इलेक्ट्रॉनिक जांच की पूरी छूट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
हाईकोर्ट ने सड़क हादसों पर जताई चिंता | शराब दुकानों और ढाबों के खिलाफ सख्ती के निर्देश | Chhattisgarh High Court | Action of Chhattisgarh High Court | High Court expressed concern over road accidents | directed strict action against liquor shops and dhabas
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj