सिंहासन छत्तीसी : आईपीएस की हाउस वाइफ पीआरओ बन ले रहीं हर महीने 3 लाख रुपए
Arun Tiwari | May 04, 2025, 13:08 IST
सिंहासन छत्तीसी
छत्तीसगढ़ के गलियारों से निकलकर एक आईपीएस अधिकारी की पत्नी को तीन लाख की सैलरी पर पीआरओ बना दिया गया। तो वहीं, सीबीआई के छापों के बीच नोटों की बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ की राजनीतिक और प्रशासनिक अनसुनी खबरों के लिए पढ़ें 'सिंहासन छत्तीसी' कॉलम।
रायपुर : छत्तीसगढ़ के गलियारों से निकल कर एक से एक खबरें बाहर आ जाती हैं। यहां पर आईपीएस की ठसक और धमक कुछ ज्यादा है। एक पुलिस कप्तान साहब ने एक कारोबारी के यहां अपनी पत्नी को पीआरओ बनवा दिया।
अब साहब की पत्नी हैं कितना पीआर करती होंगी ये तो अलग बात है लेकिन सैलरी है पूरे तीन लाख रुपए महीने। वहीं एक माननीय पर महादेव की कृपा खूब हो रही है।
एक तरफ तो सीबीआई छापे पर छापे मार रही है तो दूसरी तरफ नोटों की बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।
पुलिस कप्तान साहब ने अपनी पत्नी को लाखों की सैलरी पर नौकरी पर लगा दिया। वैसे तो ये सामान्य बात है लेकिन इसमें कुछ अलग है इसलिए यह बात चर्चा में आई।
अलग ये है कि साहब की पत्नी हाउस वाइफ हैं, जिसके यहां पीआरओ बनी हैं वह कारोबारी है और सैलरी लाखों में है। छत्तीसगढ़ में एक जिले के पुलिस कप्तान ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर अपनी हाउस वाइफ़ पत्नी को एक अरबपति व्यापारी के यहाँ पीआरओ बना दिया है।
अब साहब के ऑर्डर को कोई कारोबारी भला कैसे टाल सकता है। साहब का कहना था और व्यापारी बंधु ने भी हां कहने में देर नहीं लगाई। अब यहाँ पब्लिक रिलेशन का काम कितना हो रहा है ये तो नहीं पता लेकिन खबर है कि मेमसाब की तनख्वाह 3 लाख रुपए महीने है।
ताली तो दोनों हाथों बजती है इसलिए व्यापारी के लिए भी ये फायदे का ही सौदा होगा तभी तो 3 लाख रुपए महीने की अदायगी हो रही है। वैसे कप्तान साहब अपने वालों पर भी मेहरबानी खूब दिखाते हैं।
इसके पहले साहब अपने रसोइये को ठेकेदारी के व्यापार में उतार कर अरबपति बनवा चुके हैं,ये अलग बात है कि वो ठेकेदार अब जेल की सलाखों के पीछे है।
ये भी पढ़ें...इनसाइड स्टोरी: 4 महीने में बदला छत्तीसगढ़ की अफसरशाही का चेहरा, सुबोध सिंह ने कैसी कसी लगाम
प्रदेश के एक माननीय पर महादेव की खूब कृपा है। वैसे भी महादेव का नाम छत्तीसगढ़ में खूब गूंज रहा है। हर हर महादेव के चक्कर में सीबीआई छत्तीसगढ़ की खाक छान रही है।
अब ये माननीय विधायक बीजेपी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इनका जनसंपर्क कुछ ऐसा है कि इनके बुलावे पर प्रदेश के बड़े राजनीतिक ओहदेदारों का इनके कार्यक्रमों में आना जाना है।
लेकिन किसी ने इनके कानों में फुसफुसा दिया कि आप जिन माननीय के यहां जाते हैं उन पर महादेव की कृपा बरस रही है। बस फिर क्या इन्होंने माननीय से कन्नी काट ली।
राजनैतिक गलियारों में चर्चा है महादेव की कृपा 1 करोड़ रू महीने तक की है। भले ही उनके कमरे में नोट भरे पड़े हों लेकिन ये तो भाई सियासत है इसलिए स्कूटर पर फोटो छपवाना पड़ता है।
ये भी पढ़ें...भारत का पहला AI डेटा सेंटर नवा रायपुर में, सीएम साय ने किया शिलान्यास
जब सारा देश कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद शोक में डूबा हुआ था तब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साहब लोग महंगे पाँच सितारा होटल में जश्न मना रहे थे। साहब का तबादला हुआ था तो उनके मातहतों का फर्ज बनता था कि उनको विदाई पार्टी दें।
इस पार्टी में जिले के बड़े और अहम पदों के सभी अफसर मौजूद थे। इन्वीटेशन कार्ड में लिखा था कि ये पार्टी पुलिस महकमे की तरफ से है। अब जब पार्टी पुलिस की तरफ से हो तो भला जेब के पैसे तो खर्च होंगे नहीं।
खबर ये भी है कि इस खर्चीले समारोह के लिए चंदा भी खूब लिया गया है। मानाकि यह आयोजन पहले से फिक्स था लेकिन जब प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री ने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे तो यह भी आगे बढ़ाया जा सकता था।
लेकिन नहीं पहलगाम होता रहे,साहबों को पार्टी करनी है। सूत्र बताते हैं कि ये पार्टी हुई थी और जमकर हुई थी।
ये भी पढ़ें...अंबेडकर अस्पताल में एंजियोप्लास्टी ऑपरेशन का लाइव प्रसारण , देश भर से जुड़े कार्डियोलॉजिस्ट
ips | Chhattisgarh News | bjp mla | Political News | cg political news
thesootr links
अब साहब की पत्नी हैं कितना पीआर करती होंगी ये तो अलग बात है लेकिन सैलरी है पूरे तीन लाख रुपए महीने। वहीं एक माननीय पर महादेव की कृपा खूब हो रही है।
एक तरफ तो सीबीआई छापे पर छापे मार रही है तो दूसरी तरफ नोटों की बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों की ऐसी ही अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।
साहब ने हाउस वाइफ को बनाया पीआरओ
अलग ये है कि साहब की पत्नी हाउस वाइफ हैं, जिसके यहां पीआरओ बनी हैं वह कारोबारी है और सैलरी लाखों में है। छत्तीसगढ़ में एक जिले के पुलिस कप्तान ने अपने रसूख का इस्तेमाल कर अपनी हाउस वाइफ़ पत्नी को एक अरबपति व्यापारी के यहाँ पीआरओ बना दिया है।
अब साहब के ऑर्डर को कोई कारोबारी भला कैसे टाल सकता है। साहब का कहना था और व्यापारी बंधु ने भी हां कहने में देर नहीं लगाई। अब यहाँ पब्लिक रिलेशन का काम कितना हो रहा है ये तो नहीं पता लेकिन खबर है कि मेमसाब की तनख्वाह 3 लाख रुपए महीने है।
ताली तो दोनों हाथों बजती है इसलिए व्यापारी के लिए भी ये फायदे का ही सौदा होगा तभी तो 3 लाख रुपए महीने की अदायगी हो रही है। वैसे कप्तान साहब अपने वालों पर भी मेहरबानी खूब दिखाते हैं।
इसके पहले साहब अपने रसोइये को ठेकेदारी के व्यापार में उतार कर अरबपति बनवा चुके हैं,ये अलग बात है कि वो ठेकेदार अब जेल की सलाखों के पीछे है।
ये भी पढ़ें...इनसाइड स्टोरी: 4 महीने में बदला छत्तीसगढ़ की अफसरशाही का चेहरा, सुबोध सिंह ने कैसी कसी लगाम
माननीय पर महादेव की कृपा
अब ये माननीय विधायक बीजेपी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इनका जनसंपर्क कुछ ऐसा है कि इनके बुलावे पर प्रदेश के बड़े राजनीतिक ओहदेदारों का इनके कार्यक्रमों में आना जाना है।
लेकिन किसी ने इनके कानों में फुसफुसा दिया कि आप जिन माननीय के यहां जाते हैं उन पर महादेव की कृपा बरस रही है। बस फिर क्या इन्होंने माननीय से कन्नी काट ली।
राजनैतिक गलियारों में चर्चा है महादेव की कृपा 1 करोड़ रू महीने तक की है। भले ही उनके कमरे में नोट भरे पड़े हों लेकिन ये तो भाई सियासत है इसलिए स्कूटर पर फोटो छपवाना पड़ता है।
ये भी पढ़ें...भारत का पहला AI डेटा सेंटर नवा रायपुर में, सीएम साय ने किया शिलान्यास
पहलगाम का हमला और अफसरों की पार्टी
इस पार्टी में जिले के बड़े और अहम पदों के सभी अफसर मौजूद थे। इन्वीटेशन कार्ड में लिखा था कि ये पार्टी पुलिस महकमे की तरफ से है। अब जब पार्टी पुलिस की तरफ से हो तो भला जेब के पैसे तो खर्च होंगे नहीं।
खबर ये भी है कि इस खर्चीले समारोह के लिए चंदा भी खूब लिया गया है। मानाकि यह आयोजन पहले से फिक्स था लेकिन जब प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री ने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए थे तो यह भी आगे बढ़ाया जा सकता था।
लेकिन नहीं पहलगाम होता रहे,साहबों को पार्टी करनी है। सूत्र बताते हैं कि ये पार्टी हुई थी और जमकर हुई थी।
ये भी पढ़ें...अंबेडकर अस्पताल में एंजियोप्लास्टी ऑपरेशन का लाइव प्रसारण , देश भर से जुड़े कार्डियोलॉजिस्ट
ips | Chhattisgarh News | bjp mla | Political News | cg political news
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari