जमीन सीमांकन अब ऑनलाइन : लोगों को तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत
Umeshwari Baghel | Sept 07, 2026, 17:32 IST
छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन अब ऑनलाइन
छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होने जा रही है। जमीन मालिकों को तहसील के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोक सेवा केंद्र और ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन किया जा सकेगा। नई व्यवस्था से सीमांकन प्रक्रिया तेज, आसान और पारदर्शी होगी।
- अब जमीन नापने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर
- सीमांकन की पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, लोगों को मिलेगी राहत
- घर बैठे जमा होगा आवेदन, ऑनलाइन मिलेगी सीमांकन रिपोर्ट
- राजस्व विभाग का नया डिजिटल सिस्टम, आसान होगी जमीन की जांच
- विवाद नहीं तो बिना दफ्तर गए पूरा होगा जमीन सीमांकन
नई व्यवस्था में लोग घर बैठे या नजदीकी लोक सेवा केंद्र से सीमांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इससे प्रक्रिया आसान होने के साथ ही पारदर्शी भी होगी।
ऑनलाइन जमा होगा सीमांकन आवेदन
नई व्यवस्था लागू होने के बाद सीमांकन आवेदन ऑनलाइन पोर्टल के जरिए जमा होंगे। इसके लिए लोक सेवा केंद्र, चॉइस सेंटर और राजस्व विभाग के नागरिक पोर्टल की सुविधा मिलेगी। आवेदन सीधे संबंधित तहसीलदार के पास पहुंचेगा। इसके बाद राजस्व निरीक्षक अपनी रिपोर्ट भी ऑनलाइन ही दर्ज करेंगे।
ई-कोर्ट सॉफ्टवेयर में जुड़ेगा नया सिस्टम
आपत्ति होने पर ही जाना होगा
अगर जमीन को लेकर कोई विवाद नहीं है, तो पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी हो जाएगी। इससे आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।
बिचौलियों की भूमिका होगी कम
जमीन से जुड़ी सेवाएं पहले से ऑनलाइन
नजरी नक्शा, डायवर्सन और नजूल जमीन से जुड़े रिकॉर्ड भी डिजिटल किए जा चुके हैं। राजस्व अदालतों के मामलों की जानकारी भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है। नई सीमांकन व्यवस्था से जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे राजस्व विभाग की सेवाएं ज्यादा सरल और पारदर्शी बनेंगी।
FAQ
- छत्तीसगढ़ में जमीन सीमांकन के लिए आवेदन कैसे होगा?
जमीन सीमांकन के लिए आवेदन लोक सेवा केंद्र, चॉइस सेंटर या राजस्व विभाग के ऑनलाइन पोर्टल से किया जा सकेगा। - क्या सीमांकन के लिए तहसील कार्यालय जाना पड़ेगा?
अगर जमीन को लेकर कोई आपत्ति नहीं है तो तहसील जाने की जरूरत नहीं होगी। आपत्ति आने पर ही कार्यालय जाना पड़ेगा। - ऑनलाइन सीमांकन व्यवस्था कब से शुरू होगी?
राजस्व विभाग ई-कोर्ट सॉफ्टवेयर में नया मॉड्यूल जोड़ने के बाद ऑनलाइन सीमांकन प्रक्रिया लागू करेगा।
ये खबरें भी पढ़े...
मप्र में नजूल NOC सिस्टम खत्म सरकार ने जारी किए निर्देश
राजस्व विभाग में तबादलों पर कन्फ्यूजन, लिस्ट जारी होते ही क्यों लगानी पड़ी रोक?
टेट विवाद पर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों की नौकरी सुरक्षित
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar