छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की शिकायतों को सुनेंगे गृहमंत्री, इससे पहले एडीजी की लगाई ड्यूटी

Arun Tiwari | Dec 17, 2025, 13:34 IST
Share
chhattisgarh-police-constable-recruitment-controversy-home-minister-hearing the sootr
chhattisgarh-police-constable-recruitment-controversy-home-minister-hearing the sootr

छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती परीक्षा में उठा विवाद बढ़ता जा रहा है। युवाओं ने भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस विवाद को सुलझाने के लिए डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने अभ्यर्थियों को 21 दिसंबर को अपने निवास पर बुलाया है।

Raipur. छत्तीसगढ़ में आरक्षक भर्ती परीक्षा में उठा विवाद बढ़ता जा रहा है। युवाओं ने भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस विवाद को सुलझाने के लिए डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने अभ्यर्थियों को 21 दिसंबर को अपने निवास पर बुलाया है।

गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है।उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में प्राप्तांक जानकारी को लेकर लोगों ने मांग की थी जिसे पूरा करते हुए सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक सार्वजनिक कर दिए गए हैं।

कोई भी अभ्यर्थी किसी भी जिले के अभ्यर्थी के प्राप्तांकों को वेबसाइट पर जा कर देख सकता है। विभाग द्वारा इसके लिए क्यूआर कोड भी जारी किए गए हैं जो सीधे रिजल्ट पोर्टल तक गाइड करते हैं।

गृहमंत्री की सफाई :

शर्मा ने एक अभ्यर्थी के कई स्थानों पर चयन को लेकर उठ रहे सवालों पर बताया कि विभाग द्वारा पूरी तरह से खुली प्रतिस्पर्धा करते हुए किसी भी जिले से अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा देने की अनुमति दी थी।

कई अभ्यर्थियों द्वारा 1 से अधिक स्थानों पर शारीरिक परीक्षा देकर उत्तीर्ण की गई थी। जिस पर एक ही परीक्षा ली गयी ऐसे में लिखित परीक्षा के अंकों को सभी जिले जहां अभ्यर्थी द्वारा शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की गई थी वहां उन्हें अंक जोड़कर सुविधा दी गयी।

लेकिन यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अभ्यर्थी का चयन केवल एक स्थान पर ही होगा और अन्य स्थानों पर प्रतीक्षा सूची से युवाओं का चयन प्रावीण्यता सूची के अनुसार कर लिया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

CG आरक्षक भर्ती के नतीजों पर बवाल, हाईकोर्ट पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थी, बैज बोले- 139 अंक वाले चुन गए, 143 वाले बाहर!

व्यापमं आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला: दोषियों को सजा सुनाने के लिए पहली बार रात 8 बजे तक चली सुनवाई

शिकायत निवारण के लिए खुला मंच, एडीजी सुनेंगे शिकायतें:

शिकायतकर्ताओं को सीधे अपनी बात रखने के लिए खुला मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए विभाग के प्रशासन एडीजी एसआरपी एसपी कल्लूरी ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की शिकायत है, तो वे सबूतों के साथ उनसे सीधे पुलिस मुख्यालय रायपुर में 19 एवं 20 दिसंबर 2025 को मुलाकात कर सकते हैं।

पुलिस आरक्षक भर्ती से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर संदेह है, वे लिखित शिकायत और प्रमाण के साथ पुलिस मुख्यालय आ सकते हैं।



इससे पहले भी युवाओं की शिकायतों के निवारण के लिए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों द्वारा 12 से 14 दिसम्बर तक अपने कार्यालयों में शिकायतों के निदान के लिए रोजाना शिकायतें प्राप्त की थीं।

21 दिसंबर को गृह मंत्री करेंगे सुनवाई:

भर्ती को लेकर युवाओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी अपना मंच सभी के लिए खोलते हुए कहा कि ऐसे सभी युवा जिन्हें भर्ती प्रक्रिया के संबंध में समस्या है वे उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उनसे मिल सकते हैं।

ऐसे अभ्यर्थी जो आने में असक्षम हैं और उपमुख्यमंत्री से अपनी समस्या रखना चाहते हैं वे अपने संबंधित पुलिस अधीक्षक कार्यालय से भी उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को आश्वश्त किया कि भर्ती प्रक्रिया में कोई भी गड़बड़ी से संबंधित आधार प्राप्त होंगे तो मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि शासन अपने युवाओं के भविष्य को लेकर पूर्ण रूप से गंभीर है किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा: व्यापम ने घोषित की लिखित परीक्षा की डेट,रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

🔴 Sootrdhar Live | MP पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 : दलाली का पर्दाफाश; 6.5 लाख दो, कांस्टेबल बनो !

5,967 पदों के लिए हुई थी परीक्षा*

एडीजी कल्लूरी ने बताया कि पुलिस आरक्षक भर्ती में कुल 5,967 पदों के लिए लगभग 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे। भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 9 दिसंबर को घोषित किया गया था। आवेदनों की संख्या अधिक होने के कारण कुछ अभ्यर्थियों को शंका होना स्वाभाविक है, इसी वजह से विभाग ने शिकायत निवारण की विशेष व्यवस्था की है।

पूरी भर्ती प्रक्रिया नियमों के तहत और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है। इसके बाद भी किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति या शिकायत है, तो उसे सुना जाएगा और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा घोटाला
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई