महादेव सट्टा एप : ग्रामीणों से ठगी, बैंक खाता खुलवाकर करते थे लेन-देन, 4 गिरफ्तार
Ravi Singh | Jun 24, 2024, 16:42 IST
mahadev satta app
महादेव सट्टा एप एवं लोटस एप में पैसों के अवैध लेन देन हेतु ग्रामीणों को गुमराह कर उनके बैंक अकाउंट का दुरुपयोग करने पर गिरोह के दो सदस्यों और स्थानीय इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के भोले भाले ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर उनके खातों का दुरुपयोग करने का मामला सामने आया है। रायगढ़ पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी समेत धोखाधड़ी में शामिल इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि महादेव सट्टा एप एवं लोटस एप में पैसों के अवैध लेन देन हेतु ग्रामीणों को गुमराह कर उनके बैंक अकाउंट का दुरुपयोग करने पर गिरोह के दो सदस्यों और स्थानीय इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
घर और पानी के लिए तरस रही बैगा जनजाति, PM आवास योजना में बने जर्जर घर, रहते हैं पशु
जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सराईभद्दर के निवासी जीवनलाल साहू का करीब 07-08 महीने पहले उसके परिचित गांधी नगर जूटमिल में रहने वाले अरूण रात्रे द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर इंडसइंड बैंक रायगढ़ में खाता खुलवा दिया। जीवन साहू को उसके खाते में कभी रकम लेन-देन होने की जानकारी मोबाईल मैसेज और ई-मेल आती थी। जब वह बैंक गया तो खाता खोलने वाले बैंक मैनेजर दिनेश यादव ने व्यस्तता बताकर बैंक से लौटा दिया।
अरूण रात्रे ने सराईभद्दर और आसपास के कई लोगों का खाता खुलवाया है। जब इसने अरूण से पूछताछ कि तो अरूण भी इसे घूमाने लगा और तब इसने पुलिस में शिकायत करना दी।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर कांग्रेस में अब आर्ब्जवर पर विवाद, बिना नियुक्ति पत्र के ली बैठक की हुई शिकायत, शाह बोले- इंदौर में नेता रायता ढोलने में माहिर
मामला एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के संज्ञान में आने पर साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बारीकी से जांच करने निर्देशित किया गया। जूटमिल थाना प्रभारी ने 22 जून को धारा 420, 120(बी), 409 आईपीसी धारा 8 अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद किया गया।
आरोपी सुनील साहू का संपर्क सट्टा गिरोह के साथ हुआ जिन्होंने उसे बैंक में खाते खुलवाने के बदले में 15 से 20 हजार देने की बात कही। उसने रायगढ़ में उसके परिचित अरुण रात्रे निवासी ग्राम छिन्द सारंगढ़ हाल मुकाम गांधीनगर जूटमिल को लोगों के खाता खुलवाने पर कमीशन की बात कही तो अरुण रात्रे एवं सुनील साथ इंडसइंड बैंक जाकर अपना बैंक अफसर दिनेश यादव से खाता खुलवाए।
ये खबर भी पढ़ें...
18वीं लोकसभा का पहला सत्र : मंत्रिमंडल ले रहा शपथ, विपक्ष संविधान लेकर कर रहा प्रदर्शन
सुनील साहू ने अरुण रात्रे को 12-15 हजार रूपए कमीशन दिया, इसके बाद इन्होंने खाता खुलवाने के लिए इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एशोसियेट दीपक गुप्ता को खाता खुलवाने में 4-5 हजार कमीशन दी।
एकाउंट स्कैम रायगढ़ पुलिस के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस स्कैम की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने आरोपियों द्वारा खुलवाए गए बैंक खातों को होल्ड कराया जा रहा है, इन खातों में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है।
ये खबर भी पढ़ें...
Kanpur Accident : टक्कर के बाद दो वाहनों में लगी भीषण आग , एमपी के 2 लोग जिंदा जले
आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले की तफ्तीश और भी गहनता से की जा रही है ताकि इस प्रकार के फर्जी खाता खुलवाने वालों का पता लगाया जा सके। अभी तक की जाँच में पुलिस को 50 से अधिक ऐसे और खाते मिले हैं जिनके ट्रांजेक्शन संदिग्ध हैं।
रायगढ़ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के भोले भाले ग्रामीणों को सरकारी योजना के लाभ के नाम पर बैंक खाते खुलवाए छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिला
बैंक अकाउंट का दुरुपयोग

मामला इस तरह आया सामने
जूटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सराईभद्दर के निवासी जीवनलाल साहू का करीब 07-08 महीने पहले उसके परिचित गांधी नगर जूटमिल में रहने वाले अरूण रात्रे द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर इंडसइंड बैंक रायगढ़ में खाता खुलवा दिया। जीवन साहू को उसके खाते में कभी रकम लेन-देन होने की जानकारी मोबाईल मैसेज और ई-मेल आती थी। जब वह बैंक गया तो खाता खोलने वाले बैंक मैनेजर दिनेश यादव ने व्यस्तता बताकर बैंक से लौटा दिया।
कई लोगों का खुलवाया खाता
अरूण रात्रे ने सराईभद्दर और आसपास के कई लोगों का खाता खुलवाया है। जब इसने अरूण से पूछताछ कि तो अरूण भी इसे घूमाने लगा और तब इसने पुलिस में शिकायत करना दी।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर कांग्रेस में अब आर्ब्जवर पर विवाद, बिना नियुक्ति पत्र के ली बैठक की हुई शिकायत, शाह बोले- इंदौर में नेता रायता ढोलने में माहिर
22 जून को दर्ज हुआ मामला
मामला एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के संज्ञान में आने पर साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बारीकी से जांच करने निर्देशित किया गया। जूटमिल थाना प्रभारी ने 22 जून को धारा 420, 120(बी), 409 आईपीसी धारा 8 अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद किया गया।
ठगी का तारीका
आरोपी सुनील साहू का संपर्क सट्टा गिरोह के साथ हुआ जिन्होंने उसे बैंक में खाते खुलवाने के बदले में 15 से 20 हजार देने की बात कही। उसने रायगढ़ में उसके परिचित अरुण रात्रे निवासी ग्राम छिन्द सारंगढ़ हाल मुकाम गांधीनगर जूटमिल को लोगों के खाता खुलवाने पर कमीशन की बात कही तो अरुण रात्रे एवं सुनील साथ इंडसइंड बैंक जाकर अपना बैंक अफसर दिनेश यादव से खाता खुलवाए।
ये खबर भी पढ़ें...
18वीं लोकसभा का पहला सत्र : मंत्रिमंडल ले रहा शपथ, विपक्ष संविधान लेकर कर रहा प्रदर्शन
बैंक अफसर ने भी की ठगी
सुनील साहू ने अरुण रात्रे को 12-15 हजार रूपए कमीशन दिया, इसके बाद इन्होंने खाता खुलवाने के लिए इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एशोसियेट दीपक गुप्ता को खाता खुलवाने में 4-5 हजार कमीशन दी।
खातों को होल्ड कराया
एकाउंट स्कैम रायगढ़ पुलिस के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस स्कैम की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने आरोपियों द्वारा खुलवाए गए बैंक खातों को होल्ड कराया जा रहा है, इन खातों में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है।
ये खबर भी पढ़ें...
Kanpur Accident : टक्कर के बाद दो वाहनों में लगी भीषण आग , एमपी के 2 लोग जिंदा जले
और मामलों का हो सकता है खुलासा
आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले की तफ्तीश और भी गहनता से की जा रही है ताकि इस प्रकार के फर्जी खाता खुलवाने वालों का पता लगाया जा सके। अभी तक की जाँच में पुलिस को 50 से अधिक ऐसे और खाते मिले हैं जिनके ट्रांजेक्शन संदिग्ध हैं।
रायगढ़ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के भोले भाले ग्रामीणों को सरकारी योजना के लाभ के नाम पर बैंक खाते खुलवाए छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari