Chhattisgarh : प्रोग्रेस रिपोर्ट में नीचे खिसके केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम के जिले , राजधानी रायपुर की स्कोरिंग भी कम

Arun Tiwari | Published:
Share
Chhattisgarh Raipur NITI Aayog SDG District Progress Report
Chhattisgarh Raipur NITI Aayog SDG District Progress Report

नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ के जिलों की प्रोग्रेस रिपोर्ट जारी की है। सभी जिलों का अध्ययन कर यह रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री और डिप्टी सीएम के जिले विकास के मामले में एक पायदान नीचे आ गए हैं। राजधानी रायपुर की स्कोरिंग भी कम हुई है।

RAIPUR. नीति आयोग ने छत्तीसगढ़ के जिलों की प्रोग्रेस रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री के जिले विकास के मामले में एक पायदान नीचे खिसक गए हैं। इसके अलावा राजधानी रायपुर की स्कोरिंग भी पिछले साल के मुकाबले कम हुई है।

राज्य की स्कोरिंग में प्रदेश में एक नंबर का इजाफा हुआ है। नीति आयोग ने सतत विकास लक्ष्य यानी एसडीजी के लेकर ये रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट साल 2023 में किए गए अध्ययन के आधार पर तैयार की गई है। इसमें सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरण समेत अन्य पहलुओं के इंडीकेटर के हिसाब से रिपोर्ट तैयार की गई है।

एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार


नीति आयोग ने प्रदेश के सभी जिलों का अध्ययन कर एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट तैयार की है। जिलों की रिपोर्ट में 82 इंडिकेटर और एसडीजी स्टेट प्रोग्रेस रिपोर्ट में 275 इंडिकेटर के आधार पर विभाग और जिला प्रशासन के कामकाज के हिसाब से विकास लक्ष्यों का मूल्यांकन किया गया है। मूल्यांकन में यह देखा गया कि जिलों में बुनियादी जरुरतों से लेकर विकास के मामले में जो लक्ष्य तय किए गए थे वे कहां तक हासिल हुए हैँ। यानी इन पर कितना काम किया गया है। रिपोर्ट में सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय एवं अन्य पहलुओं संबधी इंडिकेटर में प्राप्त प्रगति के आधार पर जिलों को स्कोर व रैंकिंग दी गई है। हैरानी की बात है कि इस रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री तोखन सिंह साहू का बिलासपुर, उपममुख्यमंत्री विजय शर्मा का कवर्धा और राजधानी रायपुर रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं।

रैंकिंग में नीचे खिसके ये जिले



  • बिलासपुर
  • रायपुर
  • कवर्धा
  • बालोद
  • सुकमा
  • सूरजपुर

ये जिले जस के तस



  • बीजापुर
  • दंतेवाड़ा
  • धमतरी
  • गरियाबंद
  • कोंडागांव

ये खबर भी पढ़ें... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MP को दी 150 करोड़ की बड़ी सौगात , इनको मिलेगा इसका फायदा

राज्य की श्रेणी में छत्तीसगढ़ एक पायदन उपर


राज्य की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने ओवरआल एक पायदान की छलांग लगाई है। राज्य के कंपोजिट स्कोर में बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले साल प्रदेश का स्कोर 68 था जो इस रिपोर्ट में बढ़कर 69 हो गया। छत्तीसगढ़ फ्रंट रनर की श्रेणी में शामिल हुआ है। इसके अलावा एक और अच्छी बात इस रिपोर्ट में है। पिछली रिपोर्ट में राज्य के फ्रंट रनर केटेगरी में 22 जिले थे जो बढ़कर अब 27 हो गई है। जिन जिलों की स्कोरिंग ज्यादा है उनमें धमतरी के 77 नंबर, कांकेर और खैरागढ़ के 72-72 नंबर हैं।

ये खबर भी पढ़ें... अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण खबर , विभाग ने जारी किए ये निर्देश , करना होगा पालन

नीति आयोग की प्रोग्रेस रिपोर्ट, छत्तीसगढ़ के जिलों की प्रोग्रेस रिपोर्ट, नीति आयोग, राजधानी रायपुर की स्कोरिंग कम हुई, एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट, रायपुर न्यूज

Tags:
  • नीति आयोग
  • रायपुर न्यूज
  • नीति आयोग की प्रोग्रेस रिपोर्ट
  • छत्तीसगढ़ के जिलों की प्रोग्रेस रिपोर्ट
  • राजधानी रायपुर की स्कोरिंग कम हुई
  • एसडीजी डिस्ट्रिक्ट प्रोग्रेस रिपोर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर