रिटायर्ड डीआईजी कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति, पुलिस मुख्यालय में OSD बनाए गए

Sourabh Bhatnagar | Published:
Share
chhattisgarh-retired-ips-kamlochan-kashyap-appointment
chhattisgarh-retired-ips-kamlochan-kashyap-appointment

छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित और डीआईजी पद से रिटायर हुए आईपीएस अधिकारी कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय का नया ओएसडी नियुक्त किया है।

रायपुर:छत्तीसगढ़ सरकार ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी कमलोचन कश्यप (IPS Kamlochan Kashyap) को एक नई जिम्मेदारी दी है।

गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार, उन्हें पुलिस मुख्यालय का नया ओएसडी बनाया गया है।

बता दें कि कश्यप 30 दिसंबर 2025 को उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

एक साल तक देंगे सेवा

जारी आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत की गई है। यह नियुक्ति उनके काम संभालने की तारीख से एक साल तक या अगले आदेश तक लागू रहेगी, जो भी पहले हो। संविदा सेवा से जुड़ी बाकी शर्तें बाद में अलग से जारी की जाएंगी।

ये जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं

पुलिस मुख्यालय में OSD (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) के रूप में कमलोचन कश्यप को कई अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। जैसे नीति-निर्धारण, विशेष परियोजनाओं की निगरानी, समन्वय और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग।

उनके लंबे अनुभव और मैदान में काम करने की शैली को ध्यान में रखते हुए शासन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

नक्सल ऑपरेशनों में अहम योगदान

कमलोचन कश्यप का नाम उन अफसरों में गिना जाता है जिन्होंने बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी मुठभेड़ों में सफलता पाई।

दंतेवाड़ा में एसपी रहते हुए, उन्होंने 78 मुठभेड़ों में 45 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। उनकी रणनीतियां और शांतिपूर्ण तरीके से काम करने का तरीका नक्सलियों के लिए एक बड़ा खतरा साबित हुआ।

नक्सलवाद से जंग: कमलोचन कश्यप की रणनीति

जब बस्तर में नक्सलवाद अपने चरम पर था, तब कमलोचन कश्यप ने नक्सलियों के खिलाफ कई अहम ऑपरेशन्स किए। उनका तरीका था कम बोलना, सही बोलना और ज्यादा प्रचार से दूर रहना। बस्तर का निवासी होने के कारण उन्हें स्थानीय बोली का भी अच्छा ज्ञान है, जिससे उन्हें अपने ऑपरेशन्स में सफलता मिली।

प्रमुख सम्मान और पुरस्कार

  • राष्ट्रपति का पुलिस पदक (विशिष्ट सेवा)
  • राष्ट्रपति का पुलिस पदक (वीरता)
  • केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक
इन पुरस्कारों के जरिए उनकी बहादुरी और नक्सल विरोधी कार्यों की सराहना की गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ सरकार का 2 साल में रोजगार सृजन, 9 हज़ार को काम 35 हज़ार को मार्गदर्शन, एक फीसदी को भी नहीं मिली नौकरी

7 से 9 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे अमित शाह, नक्सल ऑपरेशन की करेंगे समीक्षा

छत्तीसगढ़ में बैन होने वाले पहले विधायक बने कवासी लखमा, जानिए कहां होगा अगला ठिकाना

छत्तीसगढ़ में पौने तीन करोड़ लोग लेते हैं सस्ता राशन, इसके दायरे में आते हैं 89 फीसदी लोग

DIG कमलोचन कश्यप को राष्ट्रपति मेडल | डीआईजी कमलोचन कश्यप

Tags:
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • DIG कमलोचन कश्यप को राष्ट्रपति मेडल
  • डीआईजी कमलोचन कश्यप
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर