छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में होगा राज्योत्सव,मंत्री,सांसद और विधायक होंगे चीफ गेस्ट

Arun Tiwari | Oct 28, 2025, 15:03 IST
Share
chhattisgarh-state-foundation-day-2025-rajyotsav-chief-guests
chhattisgarh-state-foundation-day-2025-rajyotsav-chief-guests

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में राज्य के मंत्री,सांसदों और विधायकों को विशेष रुप से शामिल किया जाएगा।

Raipur: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में भव्य राज्योत्सव कार्यक्रम का आयेाजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में राज्य के मंत्री,सांसदों और विधायकों को विशेष रुप से शामिल किया जाएगा। सरकार ने जिले के लिए मुख्य अतिथि के नामों की घोषणा की है। मुख्य कार्यक्रम राजधानी रायपुर में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। आयोजन स्थल को भव्यता देने के लिए विशेष प्रयोग किए जा रहे हैं। यहां पर पीएमओ कार्यालय भी बनाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ का 25वां स्थापना दिवस इस बार होगा ऐतिहासिक, पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति होंगे शामिल

यह होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि :

राज्य शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार राजनांदगांव जिला मुख्यालय में आयेाजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह विधानसभा अध्यक्ष और सरगुजा में मंत्री रामविचार नेताम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसी प्रकार बिलासपुर जिला मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू बस्तर में उप मुख्यमंत्री अरूण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

ये मंत्री भी बनेंगे चीफ गेस्ट :

इसी प्रकार गरियाबंद में मंत्री दयालदास बघेल, दंतेवाड़ा में केदार कश्यप, कोरबा में लखन लाल देवांगन, जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल और रायगढ़ में ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जांजगीर-चांपा में टंकराम राम वर्मा, बालोद में गजेन्द्र यादव, कोरिया में राजेश अग्रवाल और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में मंत्री खुशवंत साहेब जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर भारतीय वायुसेना करेगी अद्भुत प्रदर्शन, पहली बार होगा एरोबेटिक शो

ये खबर भी पढ़ें... प्रधानमंत्री मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ, पांच दिन चलेगा उत्सव

सांसद भी होंगे राज्योत्सव में शामिल :

बलौदाबाजार-भाटापारा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, कबीरधाम में संतोष पाण्डेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में चिंतामणी महाराज, महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, कांकेर में भोजराज नाग और खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। वहीं मुंगेली जिले में विधायक पुन्नू लाल मोहले, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में धरमलाल कौशिक, धमतरी में अजय चन्द्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह, कोण्डागांव में लता उसेंडी, नारायणपुर में विक्रम उसेंडी और सुकमा जिले में किरण देव जिला मुख्यालय में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। रज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, स्थानीय उत्पादों की झांकी एवं विकासपरक योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। राज्य शासन ने निर्देश दिए हैं कि राज्योत्सव कार्यक्रमों का आयोजन जनभागीदारी और पारंपरिक गौरव के साथ गरिमामय ढंग से किया जाए, ताकि प्रदेश की संस्कृति, विकास और एकता का संदेश पूरे राज्य में प्रसारित हो सके।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: रजत जयंती समारोह की तैयारी पूरी,एयर शो के साथ होगी भव्य आतिशबाजी

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस
  • छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई