छत्तीसगढ़ में बढ़ा टोल टैक्स, 1 अप्रैल से देने होंगे ज्यादा पैसे, जानें जेब पर कितना पड़ेगा बोझ

Harrison Masih | Published:
Share
chhattisgarh-toll-tax-price-hike-nhai-new-rule-april-2026
chhattisgarh-toll-tax-price-hike-nhai-new-rule-april-2026

छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स की दरों में 1 अप्रैल 2026 से बढ़ोतरी लागू होगी। NHAI के फैसले के तहत सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले वाहन चालकों और परिवहन लागत पर सीधा असर पड़ेगा।

नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। इसके तहत राज्य के सभी प्रमुख टोल प्लाजा पर वाहनों को अब पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा।

हर टोल पर देना होगा ज्यादा पैसा

बिलासपुर से रायपुर, कोरबा, अंबिकापुर और रायगढ़ जैसे प्रमुख मार्गों पर स्थित टोल प्लाजा में कम से कम 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यानी अब हर बार टोल प्लाजा पार करने पर वाहन चालकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों पर पड़ेगा। खासकर बिलासपुर-रायपुर रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।

भारी वाहनों पर ज्यादा असर

NHAI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स में 5% से 10% तक की बढ़ोतरी(NHAI toll tax Hike) की गई है। अलग-अलग श्रेणियों में 5 से 20 रुपए तक अतिरिक्त शुल्क लगेगा। रिंग रोड पर निजी और हल्के कमर्शियल वाहनों को राहत दी गई है। केवल भारी कमर्शियल वाहनों के लिए टोल में 5 से 20 रुपए तक बढ़ोतरी लागू होगी

सालाना पास भी हुआ महंगा

कार चालकों के लिए बनाए जाने वाले एनुअल पास की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है।

पहले कीमत: 3000 रुपए
नई कीमत: 3075 रुपए
बढ़ोतरी: 75 रुपए

इस पास के तहत 200 बार टोल पार करने की सुविधा मिलती है।

स्थानीय लोगों को राहत

हालांकि, स्थानीय यात्रियों के लिए राहत की खबर है। स्थानीय पासधारकों को पुराने रेट पर ही यात्रा की सुविधा मिलेगी। 20 किलोमीटर तक की छूट योजना पहले की तरह जारी रहेगी।

रोजाना लाखों वाहन होंगे प्रभावित

बिलासपुर जिले के प्रमुख टोल प्लाजा-भोजपुरी, मुढ़ीपार, पाराघाट और बगदेवा-से रोजाना करीब 1 लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। नई दरों का असर इन सभी पर पड़ेगा।

कैसे तय होती हैं टोल दरें?

टोल टैक्स की दरें Wholesale Price Index (WPI) के आधार पर तय की जाती हैं। हर साल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इस इंडेक्स की समीक्षा कर नई दरें जारी करता है।

इसके अलावा टोल की राशि इन कारकों पर भी निर्भर करती है:

सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास, टनल जैसी सुविधाएं, इंफ्रास्ट्रक्चर का स्तर। इस बार टोल दरों में करीब 2.5% वार्षिक वृद्धि की गई है।

फास्टैग अनिवार्य, कैश पूरी तरह बंद

सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन पूरी तरह बंद रहेगा। बिना फास्टैग वाले वाहनों को दोगुना टोल देना होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए 24×7 रिचार्ज और हेल्पडेस्क उपलब्ध रहेगा

NHAI का बयान

NHAI के मैनेजर राजेश्वर सूर्यवंशी के अनुसार, नई दरें मुख्यालय के निर्देश पर लागू की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह बढ़ोतरी सड़क रखरखाव और वार्षिक रिवीजन प्रक्रिया के तहत की गई है।

क्या होगा असर?

  • रोजाना यात्रा करने वालों की जेब पर असर
  • ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक लागत में बढ़ोतरी
  • आम लोगों के लिए सफर महंगा होना तय

ये खबरें भी पढ़ें...

25 रुपए ज्यादा लिया टोल टैक्स, उपभोक्ता आयोग ने लगाया 7000 का जुर्माना

क्या टू-व्हीलर चालकों को देना होगा टोल टैक्स? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई सच्चाई

मोदी सरकार का ऐलान : टोल टैक्स में 50% की छूट, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

अब हाईवे पर जितनी दौड़ेंगी कार उतना चुकाना होगा टोल टैक्स

Tags:
  • NHAI
  • टोल प्लाजा
  • toll tax increased
  • NHAI Toll Tax Hike
  • छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर