सूखने लगा चित्रकोट जलप्रपात, एक पतली धारा बची
Krishna Kumar Sikander | Apr 13, 2025, 17:39 IST
Chitrakote waterfall started drying only a thin stream remained the sootr Photograph: (Chitrakote waterfall started drying only a thin stream remained the sootr)
छत्तीसगढ़ के बस्तर मौजूद चित्रकोट जलप्रपात सूखने लगा है। केवल एक पतली सी जलधारा बह रही है। एशिया का नियाग्रा के नाम से जल प्रपात के पास केवल चट्टाने दिख रही हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर मौजूद चित्रकोट जलप्रपात सूखने लगा है। केवल एक पतली सी जलधारा बह रही है। एशिया का नियाग्रा के नाम से विख्यात चित्रकोट जलप्रपात के पास केवल चट्टाने दिख रही हैं। भीषण गर्मी के कारण इस जलप्रपात का स्रोत इंद्रावती नदी का भी यही हाल है। हालांकि अभी यहां केवल इतनी जलधारा बची है कि नीचे विराजमान भोलेनाथ का अभिषेक हो पा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... बजरंग बली के जन्मोत्सव पर बजरंगियों ने तोड़ा धर्मांतरण का जाल
अप्रैल में ही तापमान 36 से 38 डिग्री तक पहुंच गया है। पूरे बस्तर में गर्म हवाएं चल रहीं हैं। यहां से गुजरने वाली इंद्रावती नदी सूख चुकी है। इसी इंद्रावती नदी का पानी चित्रकोट जलप्रपात से विकराल रूप करीब 90 फीट ऊंचाई से गिरता है। बरसात के मौसम में यहां सात से अधिक धाराएं गिरती हैं। इस प्रपात के नीचे बोटिंग की भी सुविधा है। चित्रकोट जलप्रपात के नीचे एक गुफा में चट्टानों के बीच शिवलिंग है।
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में गौतम गंभीर ने बच्चों को सिखाई क्रिकेट की बारीकियां
बस्तर के इस प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात देखने गर्मी की छुट्टियों में दूर-दराज से भी लोग आते हैं। मगर अप्रैल में ही चित्रकोट जलप्रपात सूख जाने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ेगा। हालांकि अब तक हर वर्ष अप्रैल के अंत या मई-जून में जलप्रपात की यह स्थिति होती थी। पिछले छह वर्षों पहली बार अप्रैल में ही जलप्रपात सूख गया है।
ये खबर भी पढ़ें... राहुल गांधी के मंत्र का मुंगेली में दिखा असर
बस्तर मुख्यालय जगदलपुर से 39 किलोमीटर दूर स्थित चित्रकोट जलप्रपात का आकार घोड़े की नाल की तरह है। इस जलप्रपात से नीचे गिरने वाले जल से पूरे वर्ष शिवलिंग का जलाभिषेक होता रहता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां भोलेनाथ की पूजा अर्चना नाविक करते हैं। बारिश के दिनों में जब जलधारा अपने पूरे बेग और विकराल रूप में होती है तो शिवलिंग तक पहुंचा नहीं जा सकता। गर्मी के दिनों में यहां नाव के माध्यम से आसानी से पहुंच जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... आबकारी विभाग के बड़े अफसर EOW की रडार में, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
Tags : Chitrkot Waterfall | remaining dam the verge of drying up | Bastar | चित्रकोट जलप्रपात | बस्तर संभाग | CG News | छत्तीसगढ़ की खबरें
ये खबर भी पढ़ें... बजरंग बली के जन्मोत्सव पर बजरंगियों ने तोड़ा धर्मांतरण का जाल
अप्रैल में ही तापमान 38 डिग्री पहुंचा
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में गौतम गंभीर ने बच्चों को सिखाई क्रिकेट की बारीकियां
जल प्रपात सूखने से लोगों को होगी निराशा
ये खबर भी पढ़ें... राहुल गांधी के मंत्र का मुंगेली में दिखा असर
जल प्रपात का आकार घोड़े की नाल जैसा
ये खबर भी पढ़ें... आबकारी विभाग के बड़े अफसर EOW की रडार में, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
Tags : Chitrkot Waterfall | remaining dam the verge of drying up | Bastar | चित्रकोट जलप्रपात | बस्तर संभाग | CG News | छत्तीसगढ़ की खबरें
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta