जज बनने बच्चे की प्री-डिलीवरी कराई, सिविल जज टॉपर श्वेता के संघर्ष...

Marut raj | Published:
Share
Civil Judge Exam Result Shweta Dewan Topper the sootr
Civil Judge Exam Result Shweta Dewan Topper the sootr

CG Civil Judge Exam Result Shweta Dewan Topper : सीजी पीएससी ने पिछले दिनों सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। इसमें श्वेता दीवान ने टॉप किया है।

CG Civil Judge Exam Result Shweta Dewan Topper : सीजी पीएससी ने पिछले दिनों सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। इसमें श्वेता दीवान ने टॉप किया है। श्वेता के लगन की कहानी बड़ी संघर्ष भरी है।

दरअसल, सिविल जज परीक्षा के पहले अटेम्प्ट में मेंस के ही दिन डॉक्टर ने डिलीवरी की डेट दी थी, लेकिन परीक्षा के लिए उन्होंने प्री-डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। यही नहीं इसके बाद वह नवजात बच्चे को छोड़कर पेपर देने गईं। हालांकि, पहले प्रयास में वह इंटरव्यू तक पहुंचीं, लेकिन सिलेक्शन नहीं हो पाया। उन्होंने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की।

रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना,खरीदारी करते समय आप भी ये जरूर देखें

इंटरव्यू तक भी पहुंचीं, लेकिन सिलेक्शन नहीं हो पाया

श्वेता का कहना है कि उनकी सिविल जज की यात्रा बच्चे के जन्म से पहले की है। दरअसल, पहले अटेम्प्ट में सिविल जज के प्री-एग्जाम के दौरान मैं प्रेग्नेंट थीं और मेंस के ही दिन डिलिवरी की डेट दी गई थी।

एग्जाम में बैठने के लिए मैंने प्री-डिलिवरी कराई। इंटरव्यू तक भी पहुंचीं लेकिन सिलेक्शन नहीं हो पाया। दैनिक भास्कर डिजिटल की रिपोर्ट के मुताबिक श्वेता का कहना है कि पहले अटेम्प्ट में तमाम कोशिशों के बाद भी सलेक्शन नहीं हो सका था।

चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई

बच्चे को साथ लेकर सिविल जज की तैयारी करती श्वेता दीवान
बच्चे को साथ लेकर सिविल जज की तैयारी करती श्वेता दीवान


दूसरे अटेम्प्ट में बच्चा 4 महीने का था। उसकी देखरेख करते हुए उन्होंने तैयारी की। श्वेता का कहना है कि दूसरे प्रयास में छोटे बच्चे के साथ परीक्षा की तैयारी करनी थी। ऐसे में पति सुयश धर दीवान के साथ मायके और ससुराल वालों ने भी पूरा सहयोग किया।

AI इंजीनियर सुसाइड में रायपुर की निकिता को बता रहे जिम्मेदार,ये गलत है

इंजीनियरिंग, बालको में असिस्टेंट मैनेजर...फिर जज बनने किया लॉ

श्वेता का कहना है कि 11वीं और 12वीं में मैथ्स सब्जेक्ट से उन्होंने पढ़ाई की थी। इसके बाद इंजीनियरिंग किया और बालको (भारत एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम भी किया। 2018 में जब शादी हुई उसके बाद तय किया कि मुझे सिविल जज बनना है। इसलिए 2019 में मैंने लॉ किया और फिर सिविल जज की तैयारी की।

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी



FAQ

  1. श्वेता दीवान ने सिविल जज बनने का फैसला कब किया ?
    श्वेता दीवान ने सिविल जज बनने का फैसला 2018 में शादी के बाद किया। इसके लिए उन्होंने 2019 में लॉ की पढ़ाई शुरू की और सिविल जज परीक्षा की तैयारी की।
  2. श्वेता ने पहले अटेम्प्ट में किस तरह की चुनौतियों का सामना किया ?
    पहले अटेम्प्ट में श्वेता प्रेग्नेंट थीं और मेंस परीक्षा के दिन ही उनकी डिलीवरी की तारीख थी। परीक्षा देने के लिए उन्होंने प्री-डिलीवरी कराने का निर्णय लिया। हालांकि, वह इंटरव्यू तक पहुंचीं लेकिन चयन नहीं हो पाया।
  3. श्वेता दीवान को दूसरे अटेम्प्ट में सफलता पाने में किसका सहयोग मिला ?
    दूसरे अटेम्प्ट में, जब उनका बच्चा केवल चार महीने का था, उन्हें अपने पति सुयश धर दीवान और मायके व ससुराल वालों का पूरा सहयोग मिला। उनके समर्थन से ही श्वेता ने सफलता पाई।


Tags:
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • सीजीपीएससी
  • Civil Judge Exam 2023
  • Civil Judge Exam
  • CIVIL JUDGE
  • सिविल जज
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • Shweta Dewan Topper
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर