मानव-हाथी टकराव रोकने के लिए सीएम साय की पहल, 'गजराज यात्रा' को दिखाई हरी झंडी

thesootr Desk | Jun 21, 2025, 14:53 IST
Share
marut raj - 2025-06-21T181029.906
marut raj - 2025-06-21T181029.906

रायपुर: शनिवार को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ में योग से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग कार्यक्रम में नेता और अधिकारी भी शामिल हैं। योग करने को लेकर बच्चे और बुजुर्गों में उत्साह दिखाई दिया।

रायपुर: आज दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ में योग से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। योग कार्यक्रम में नेता और अधिकारी भी शामिल हैं। योग करने को लेकर बच्चे और बुजुर्गों में उत्साह दिखाई दिया।

छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की बम्पर भर्ती, सीएम साय ने किया ऐलान

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को छत्तीसगढ़ के हर जिले में योग से जुड़े कार्यक्रम किए गए। इस मौके पर आम और खास सभी योग करते दिखाई दिए। वहीं योग दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जशपुर के रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ‘गजरथ यात्रा’ का शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल छत्तीसगढ़ में मानव और हाथी के बीच बढ़ते टकराव को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने के मकसद से शुरू की गई है। इस यात्रा के जरिए स्कूलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर हाथियों के व्यवहार, सुरक्षा उपायों और सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

मानव-हाथी टकराव रोकने की पहल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को कम करने के लिए सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता बेहद जरूरी है ‘गजरथ यात्रा’ इस दिशा में एक सार्थक माध्यम बनेगी, जो लोगों को शिक्षित कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में सहायक होगी'। इस दौरान सीएम साय ने इस क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

पौधरोपण से दिया पर्यावरण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान सीएम साय ने स्टेडियम परिसर में सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नागरिकों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं । उन्होंने कहा कि 'पेड़ हमें न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि ये जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन के लिए भी जरूरी हैं'।

सीएम साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किये कई बड़े खुलासे



Gajraj Yatra the sootr
Gajraj Yatra the sootr


लघु फिल्म और पुस्तिका का विमोचन


इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने वन विभाग की ओर से तैयार लघु फिल्म और पुस्तिका का विमोचन भी किया, जिसमें हाथियों से संबंधित सावधानियां, उनके व्यवहार को समझने और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई है। यह सामग्री स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और स्थानीय समुदायों में बांटी जाएगी।

निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, सावधान कहीं आप भी न बन जाएं शिकार

वन विभाग की टीम का बढ़ाया उत्साह


‘गजरथ यात्रा’ राज्य सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जो सतत विकास, जैव विविधता संरक्षण और स्थानीय समुदायों की सहभागिता के जरिए वन्यजीवों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और वन विभाग की टीम को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।

मंत्री और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद


इस मौके पर समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा, पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री जागेश्वर यादव, विधायक रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती, सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नागरिक, स्कूली छात्र और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमेरिकी पिता को नहीं दी बेटे की कस्टडी, विदेशी अदालत का आदेश बेअसर

छत्तीसगढ़ में 'गजराज यात्रा' | सीएम साय की पहल | CM Sai initiative | Chattisgarh News

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ में 'गजराज यात्रा'
  • सीएम साय की पहल
  • मानव-हाथी टकराव
  • CM Sai initiative
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच