कंपनी का करोड़ों रुपए ऑनलाइन गेमिंग में लगाया, अकाउंटेंट की हेरा-फेरी

Kanak Durga Jha | Feb 01, 2025, 12:01 IST
Share
company invested crores of rupees in online gaming
company invested crores of rupees in online gaming

Chhattisgarh Fraud Case : छत्तीसगढ़ से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ऑनलाइन गेमिंग खेलने के लिए एक कर्मचारी ने अपने कंपनी के मालिक को ही लूट लिया।

Chhattisgarh Fraud Case : छत्तीसगढ़ से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ऑनलाइन गेमिंग खेलने के लिए एक कर्मचारी ने अपने कंपनी के मालिक को ही लूट लिया। कर्मचारी ने कंपनी के करोड़ों रूपए गेम में लगा दिए।

ये खबर भी पढ़िए... CG Breaking : सेंट्रल GST ऑफिस में CBI की रेड, रात भर की पूछताछ

ऑनलाइन गेम में लगाया पैसा

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले में 1 करोड़ 46 लाख रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जब जांच की, तो ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाला ही इसका मास्टरमाइंड निकला। दरअसल आरोपी एक फैक्ट्री का अकाउंटेंट है। जिसने ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में हेरा-फेरी की है।

गेरवानी स्थित चंद्रहासिनी इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में आरोपी अभिषेक कुमार दुबे अकाउंटेंट है। वही कंपनी का पूरा हिसाब किताब रखता है। साथ ही फैक्ट्री की दूसरी कंपनियों से जो लेन-देन होती है वो भी यही करता है।

ये खबर भी पढ़िए... 8 जगह बिना वोटिंग BJP की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी पीछे हट रहे

एक कंपनी की शिकायत के बाद खुद थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई

कंपनियों से लेन देन के दौरान एक कंपनी सेवन स्टार स्टील ने चंद्रहासिनी इस्पात से शिकायत की थी। इसमें 14 लाख 79 हजार रुपए का ट्रांजेक्शन नहीं होने की बात कही गई। जब कंपनी ने अकाउंटेंट अभिषेक से बात की तो उसने कहा कि, उसने ट्रांजेक्शन कर दिया है।

इसके बाद उसे पुलिस में रिपोर्ट लिखाने कहा गया। खुद को बचाने के लिए आरोपी ने 24 जनवरी को पूंजीपथरा थाना में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया था कि 19 दिसंबर को 14 लाख 79 हजार 349 रुपए सेवन स्टार स्टील कंपनी के खाते में डाला था। अज्ञात ठग ने ओटीपी के जरिए उस रकम को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़िए... मोक्षित के हाथ स्वास्थ्य विभाग की चाबी, बार कोड वाली मशीनें की सप्लाई

दो साल से ऑनलाइन गेम खेल रहा

पूछताछ के दौरान अभिषेक जब सही से जवाब नहीं दे पाया तो उस पर शक हुआ। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जुर्म कबूल किया और उसने बताया कि खुद ही कंपनी के रुपए को ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर लगाया था। आरोपी ने बताया कि वह बीते दो सालों से एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप्लीकेशन का उपयोग कर रहा था।

ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में HMPV का पहला केस आया, 3 साल के बच्चे में वायरस की पुष्टि

Tags:
  • CG News
  • online gaming
  • crime news
  • Chhattisgarh Online Gaming Action
  • Crime news The sootr
  • online gaming app
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा