छत्तीसगढ़ सरकार धर्मांतरण पर लगाम लगाने के लिए तैयार कर रही नया कानून

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Chhattisgarh government is preparing a new law the sootr
Chhattisgarh government is preparing a new law the sootr

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पिछले पांच वर्षों में राज्य में धर्मांतरण से संबंधित 23 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें अधिकांश बस्तर और सरगुजा संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों से हैं।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण या मतांतरण के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पिछले पांच वर्षों में राज्य में मतांतरण संबंधित 23 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें अधिकांश बस्तर और सरगुजा संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें... धर्मांतरण विवाद में पास्टर समेत 7 के खिलाफ FIR, थाने के बाहर तनाव के बाद कार्रवाई

धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक

वर्तमान में राज्य में मतांतरण को रोकने के लिए कोई विशेष कानून नहीं है। बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दस अन्य राज्यों के कानूनों का अध्ययन कर ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है। यह कानून धर्मांतरण पर अंकुश लगाने के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को संभव बनाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों ने पकड़ा तूल, हिंदू संगठनों का हनुमान चालीसा पाठ और प्रदर्शन

पांच साल में दर्ज हुए मामले

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मार्च 2025 के विधानसभा सत्र में बताया कि 2020 में 1, 2021 में 7, 2022 में 3, 2023 में कोई मामला नहीं, 2024 में 12 और 2025 में अब तक 4 मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ मामलों में मतांतरण के आरोपों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिनमें दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

ये खबर भी पढ़ें... अरविंद नेताम ने खुद कितनी बार किया मतांतरण, भूपेश बोले बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा केस

कैसे हो रहा है धर्मांतरण?

राज्य में चंगाई सभाओं के बहाने भोले-भाले, गरीब और असहाय लोगों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराया जा रहा है। गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) को गोपनीय रूप से विदेशी फंडिंग प्राप्त हो रही है, जिसका उपयोग कथित तौर पर मतांतरण के लिए किया जा रहा है। पहले राज्य में 364 NGO विदेशी फंडिंग प्राप्त कर रहे थे, लेकिन 2020 के अधिनियम संशोधन के बाद 84 पर प्रतिबंध लगा और 127 बंद हो गए। वर्तमान में 153 NGO सक्रिय हैं, जिनमें बस्तर के 19 में से 9 और जशपुर के 18 में से 15 NGO ईसाई मिशनरियों द्वारा संचालित हैं।

ये खबर भी पढ़ें... बजरंग दल ने पादरी को किया पुलिस के हवाले, मतांतरण पर हंगामा

सरकार की प्रतिबद्धता

डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "मतांतरण रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। हम जल्द ही नया विधेयक लाएंगे, जिसमें मतांतरण रोकने के लिए कड़े प्रावधान होंगे।" यह कदम छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और सामाजिक समरसता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





छत्तीसगढ़ धर्मांतरण कानून | छत्तीसगढ़ धर्मांतरण मामले | बस्तर सरगुजा धर्मांतरण | धर्मांतरण पर रोक | छत्तीसगढ़ सरकार नया कानून | chhattisgarh conversion law | Religious Freedom Amendment Bill | chhattisgarh conversion cases | Bastar Surguja Conversion | ban on conversion Chhattisgarh | government new law



Tags:
  • छत्तीसगढ़ धर्मांतरण कानून
  • धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक
  • छत्तीसगढ़ धर्मांतरण मामले
  • बस्तर सरगुजा धर्मांतरण
  • धर्मांतरण पर रोक
  • छत्तीसगढ़ सरकार नया कानून
  • chhattisgarh conversion law
  • Religious Freedom Amendment Bill
  • chhattisgarh conversion cases
  • Bastar Surguja Conversion
  • government new law
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर