नक्सलियों ने एक जवान की जान ली, फोर्स ने 30 नक्सलियों को मार गिराया

Marut raj | Published:
Share
Dantewada Bijapur border Naxalite encounter the sootr
Dantewada Bijapur border Naxalite encounter the sootr

Dantewada Bijapur border Naxalite encounter : दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर फोर्स ने 26 और कांकेर में 4 नक्सलियों को मार गिराया है। गृहमंत्री अमित शाह ने फोर्स की सफलता पर बधाई दी है। हालांकि, इस मुहिम में डीआरजी का एक जवान शहीद हो गया है।

Dantewada Bijapur border Naxalite encounter : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर फोर्स ने 26 और कांकेर में 4 नक्सलियों को मार गिराया है। इनके शव बरामद कर लिए गए हैं। बड़ी मात्रा में ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।

इस मुहिम में डीआरजी ( डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) का एक जवान शहीद हो गया है। नक्सलियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी है। जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। गृहमंत्री अमित शाह ने फोर्स की सफलता पर बधाई दी है।

ये खबर भी पढ़ें... 10-16 साल से काम कर रहे संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमित

IED ब्लास्ट की चपेट में आए दो जवान

उधर, नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर स्थित थुलथुली इलाके में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से दो जवान जख्मी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यहां भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसी के आधार पर दंतेवाड़ा, बीजापुर बॉर्डर पर पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन लॉन्च किया।



ये खबर भी पढ़ें... बेशकीमती जमीनों को औने-पौने दाम पर बांट रही विष्णुदेव साय सरकार

एक दिन पहले जवानों ने एंड्री इलाके को घेर लिया था। इसके बाद गुरुवार की सुबह से ही जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। उधर, दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय के अनुसार हिरोली से जवान निकले हैं। मुठभेड़ चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस नेता रेप के आरोप में गिरफ्तार, इंस्टा पर हुई थी दोस्ती

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर 1 महीने पहले 1000 से ज्यादा जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। सभी 31 के शव बरामद कर लिए गए थे। मुठभेड़ बीजापुर के इंद्रावती नेशनल पार्क इलाके में हुई थी। इस मुठभेड़ में DRG और STF के एक-एक जवान शहीद हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें... पेट्रोल घोटाला : बिना गाड़ी चले 6 महीने में 6 लाख के पेट्रोल की खपत



b92a3aa7-9b8
b92a3aa7-9b8


छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़ | दंतेवाड़ा न्यूज | दंतेवाड़ा न्यूज इन हिंदी | Chhattisgarh Naxalite encounter | Naxalite encounter in Bijapur

Tags:
  • Naxalite Encounter
  • दंतेवाड़ा न्यूज
  • Naxalite encounter in Bijapur
  • दंतेवाड़ा न्यूज इन हिंदी
  • छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़
  • Chhattisgarh Naxalite encounter
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर