धर्मांतरण मुद्दे पर दीपक बैज ने अरविंद नेताम को भेजा मानहानि नोटिस, बोले- राजनीतिक भविष्य की हत्या की कोशिश

VINAY VERMA | Jun 12, 2025, 19:06 IST
Share
Deepak Baij sent defamation notice to Arvind Netam on conversion issue, said- attempt to murder political future the sootr
Deepak Baij sent defamation notice to Arvind Netam on conversion issue, said- attempt to murder political future the sootr

छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज पर धर्मांतरण को लेकर की गई टिप्पणी अरविंद नेम सहित भाजपा के मंत्री और सांसद को महंगी पड़ गई है। बैज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता अरविंद नेताम, मंत्री केदार कश्यप सहित सांसद महेश कश्यप को मानहानि का नोटिस भेजा है।

छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ दीपक बैज पर धर्मांतरण को लेकर की गई टिप्पणी अरविंद नेम सहित भाजपा के मंत्री और संसद को महंगी पड़ गई है दीपक बैज ने मामले पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता अरविंद नेताम, मंत्री केदार कश्यप सहित सांसद महेश कश्यप को मानहानि का नोटिस भेजा है। सभी से 15 दिनों के अंदर उनके वकील ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

उन्होंने कहा कि, उनके राजनीतिक भविष्य की हत्या करने की कोशिश की गई है।दरअसल, नागपुर के आरएसएस के कार्यक्रम से लौटने के बाद अरविंद नेताम ने कहा था कि, दीपक बैज से मैं यही बात जानना चाहता हूं, कहीं वो कन्वर्ट तो नहीं हुए हैं ? ईसाई धर्म में वे मतांतरण तो नहीं हुए हैं ? धर्मांतरण के बारे में कांग्रेस की क्या नीति है, उन्हें साफ करना चाहिए ? इस बयान के आते ही दीपक बैज ने अपने वकील के माध्यम से अरविंद नेताम को मानहानि का नोटिस भेजा है।

ये खबर भी पढ़ें... दीपक बैज की फिसली जुबान, बोले - CM-गृहमंत्री साड़ी-चूड़ी पहनकर बैठ जाएं

दीपक बैज ने अपने वकील के माध्यम से नोटिस भिजवाया

दीपक बैज के वकील ने नोटिस में बताया है कि, दीपक बैज आदिवासी समाज से जुड़े हैं। वे अपने आराध्य भगवान बूढ़ादेव, महादेव, मां दंतेश्वरी देवी समेत सभी देवी देवताओं की पूजा करते हैं। उन पर गहरी आस्था रखते हैं। लेकिन अरविंद नेताम के दिए गए झूठे भ्रामक और मनगढ़ंत बयानों से दीपक बैज के सामाजिक प्रभाव और सम्मान पर गहरा असर पड़ा है। उनकी छवि धूमिल हुई और मानसिक रूप से आहत हुए हैं। पूरे प्रदेश में अनकी प्रतिष्ठा मान मर्यादा खराब हुई है।

ये खबर भी पढ़ें... आदिवासी छात्र की हत्या पर बोले दीपक बैज- आदिवासी सीएम के राज में आदिवासी सुरक्षित नहीं

वन मंत्री को भेजे नोटिस में क्या लिखा है?

वन मंत्री केदार कश्यप को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा दिनांक 07/06/2025 को रायपुर में प्रेसवार्ता के दौरान बयान देते हुए कहा गया कि ‘‘दीपक बैज तो.. जो है चर्च खुलवाने में पूरे पांच साल निकाल दिए, लगातार अवैध धर्मांतरण को संरक्षण दिए, और जो लोग...क्या बोलते है, जिनको कार्यवाही करनी थी, उस वक्त ये मुँह में लड्डु डाल कर बैठे थे।’’ फिर आपके द्वारा कहा गया कि उस क्षेत्र के ‘‘हर घटना में कहीं न कहीं से उनका अप्रत्यक्ष रूप से, ये सहयोग रहता था, वो जा करके अवैध धर्मातंरण करने वालों के साथ में खड़े दिखाई देते थे, और वो कहते थे कि नही आप लोग अपना काम करिये हम आपके साथ में है और हमारी सरकार आपके साथ में है, ये पी.सी.सी. के अध्यक्ष कहता था।’’

ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस ने काट दिए दिग्गजों के टिकट... दीपक बैज का जलाया पुतला

क्यों भेजा बस्तर सांसद को नोटिस?

दीपक बैज के वकील ने बस्तर सांसद महेश कश्यप को भेजे गए नोटिस में कहा है कि आपके द्वारा दिनांक 11/06/2025 को प्रेसवार्ता के दौरान बयान देते हुए कहा गया कि ‘‘दीपक बैज जैसे लोगो को जनजाति समाज के लिए और खासकर बस्तर के विषय में और उनका संस्कृति परंपरा और धर्म के विषय में तो बात नही करना चाहिए ’’ फिर आपके द्वारा कहा गया कि उस क्षेत्र के ‘‘माननीय अरंविद नेताम जी ने दिया है कि वह खुद कनवर्ट हो गया है, और यह तो स्पष्ट है कि वो खुद जाकर चर्च उद्घाटन कर सकता है’’, आपके द्वारा दिया गया उपरोक्त बयान सभी न्यूज चैनलों, पोर्टल और अधिकांश समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ, जिसमें आपके द्वारा जानबुझ कर मेरे पक्षकार के विरूद्ध असत्य और भ्रामक बयान देते हुए धार्मिक सौहार्द्र को खतरे में डालने की कोशिश की गई है। जानबूझ कर झूठे आरोप लगाते हुए मेरे पक्षकार के राजनीतिक भविष्य की हत्या करने की कोशिश की गई है। जिस कारण मेरे पक्षकार के सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि हुई है। जिसके लिए एक मात्र आप जिम्मेदार है।

ये खबर भी पढ़ें... दीपक बैज के घर की जासूसी करा रही सरकार, कांग्रेस नेताओं ने लगाया आरोप

क्या कहा बैज के वकील ने

नोटिस में लिखा है कि आपने राजनीतिक उ‌द्देश्यों की पूर्ति के लिए मेरे पक्षकार के मान सम्मान और प्रतिष्ठा को आहत किया है। मेरे पक्षकार को सामाजिक रूप से रिश्ते-नातेदार उनसे जुड़े लोग, हर वर्ग और हर उम्र के लोगों में उनकी छवि धूमिल हुई है। जिससे वो असम्मानित महसूस कर रहे हैं। उनकी धार्मिक भावना आहत हुई है। यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 और 356 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए क्यों न आपके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 और 356 और मानहानि का मुकदमा कोर्ट में चलाया जाए। इसका जवाब आप मेरे पते पर खुद या अपने वकील के माध्यम से 15 दिन के भीतर पेश करे।

अरविंद नेताम RSS की भाषा बोल रहे- दीपक बैज

अरविंद नेताम नागपुर में आयोजित RSS के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा था कि, धर्मांतरण के विषय पर आरएसएस और आदिवासी समाज को साथ काम करना चाहिए। जिस पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा था कि, अरविंद RSS की भाषा क्यों बोल रहे? या तो उनको प्रलोभन दिया गया है या किसी प्रकार का भय है। वह यह सब आदिवासी समाज के सामने बोले तो जानें।



धर्मांतरण मुद्दे पर दीपक बैज ने अरविंद नेताम को भेजा मानहानि नोटिस | दीपक बैज बोले- राजनीतिक भविष्य की हत्या की कोशिश | Deepak Baij sent defamation notice to Arvind Netam on conversion issue | Deepak Baij said- attempt to murder political future

Tags:
  • धर्मांतरण मुद्दे पर दीपक बैज ने अरविंद नेताम को भेजा मानहानि नोटिस
  • दीपक बैज बोले- राजनीतिक भविष्य की हत्या की कोशिश
  • Deepak Baij sent defamation notice to Arvind Netam on conversion issue
  • Deepak Baij said- attempt to murder political future
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई