B.Ed से ज्यादा अब युवाओं में D.El.Ed का क्रेज... सीटें फुल

Kanak Durga Jha | Apr 17, 2025, 12:47 IST
Share
D.El.Ed craze more among youth B.Ed seats packed
D.El.Ed craze more among youth B.Ed seats packed

छत्तीसगढ़ में टीचर बनने की चाह रखने वालों के बीच अब बीएड से ज्यादा डीएलएड की डिमांड बढ़ गई है। 2024 में डीएलएड के लिए आवेदन 2023 की तुलना में करीब डबल हो गए।

छत्तीसगढ़ में टीचर बनने की चाह रखने वालों के बीच अब बीएड से ज्यादा डीएलएड की डिमांड बढ़ गई है। 2024 में डीएलएड के लिए आवेदन 2023 की तुलना में करीब डबल हो गए। राज्य बनने के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब बीएड से ज्यादा फॉर्म डीएलएड के लिए भरे गए। B.Ed सहायक शिक्षक विवाद के बाद 2024 में बीएड की 14, 400 सीटों के लिए 2.55 लाख आवेदन आए। वहीं महज 6720 सीट के लिए डीएलएड के लिए पिछले साल 3 लाख आवेदन आ गए। इस बार भी रुझान यही दिख रहा है और फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है।

ये खबर भी पढ़िए...Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत

25 अप्रैल तक लास्ट डेट, 22 मई को होंगे एग्जाम

बीएड और डीएलएड कोर्स में एडमिशन के लिए इस साल की प्रवेश परीक्षा 22 मई को दो पालियों में कराई जाएगी। सुबह बीएड की और दोपहर में डीएलएड की परीक्षा होगी।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 28 मार्च से शुरू हो चुके हैं और 25 अप्रैल शाम 5 बजे तक फॉर्म भरे जा सकते हैं।
अगर आवेदन में कोई गलती हो जाती है तो 26 से 28 अप्रैल तक उसे सुधारा जा सकता है।
प्रवेश परीक्षा प्रदेश के सभी 33 जिलों में होगी।
प्रदेश में इस वक्त बीएड की 14,400 और डीएलएड की 6,720 सीटें हैं।
बीएड के 148 कॉलेज और डीएलएड के 91 संस्थान हैं, जो इन कोर्स की पढ़ाई कराते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...नई रेल लाइन के लिए जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, प्रशासन का आदेश

इसलिए बढ़ी डिमांड

एग्जाम के लिए फॉर्म भरने की प्रोसेस शुरू होते ही हजारों लोग डीएलएड के लिए अप्लाई कर चुके हैं। डीएलएड की डिमांड इसलिए बढ़ी है क्योंकि राज्य सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में टीचर बनने के लिए बीएड को अमान्य कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत

अब सहायक शिक्षक के पदों के लिए सिर्फ डीएलएड जरूरी है। कई युवाओं को पिछली भर्तियों में बीएड करने के बावजूद मौका नहीं मिल पाया, जिससे अब छात्र सीधे डीएलएड कोर्स की तरफ जा रहे हैं। आने वाले समय में भी डीएलएड की डिमांड और ज्यादा बढ़ सकती है, क्योंकि प्राथमिक स्कूलों में भर्ती की संख्या ज्यादा रहती है और इसी लेवल पर सबसे पहले वैकेंसी निकलती है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ के राइस-मिल में लगी भीषण आग, चारों ओर धुआं ही धुआं

B.Ed course | B.ED course admission | B.ed-D.ed | D.El.Ed Two Year Course 2024-26 | CG Government Job Vacancy | Chhattisgarh Government | छत्तीसगढ़ बीएड शिक्षक न्यूज | डीएलएड डिग्रीधारी

Tags:
  • B.Ed course
  • Chhattisgarh Government
  • b.ed
  • B.ED course admission
  • बीएड
  • B.ed-D.ed
  • डीएलएड डिग्रीधारी
  • CG Government Job Vacancy
  • D.El.Ed Two Year Course 2024-26
  • छत्तीसगढ़ बीएड शिक्षक न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती