छत्तीसगढ़ में कथा के दौरान बोले धीरेन्द्र शास्त्री-दीदी जब तक हैं, तब तक नहीं जाएंगे बंगाल...
Harrison Masih | Updated:
dhirendra-shastri-cg-darbar-bengal-katha-cancelled-mamata-banerjee the sootr
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पश्चिम बंगाल में हनुमंत कथा रद्द होने पर बड़ा बयान दिया। क्या ममता बनर्जी की वजह से यह कथा स्थगित हुई? रायपुर दरबार में शास्त्री ने कहा कि जब तक दीदी मुख्यमंत्री हैं, वे बंगाल नहीं जाएंगे।
Raipur. छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रही कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक दीदी (ममता बनर्जी) मुख्यमंत्री हैं, वे पश्चिम बंगाल में कथा नहीं करेंगे।
दरअसल, 10 से 12 अक्टूबर तक कोलकाता में उनकी हनुमंत कथा होनी थी, लेकिन बारिश और प्रशासनिक अनुमति रद्द होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। शास्त्री ने कहा कि “दीदी ने हमें मना कर दिया, परमिशन ही कैंसिल हो गई, दूसरी जगह भी अनुमति नहीं मिली। अब जब तक दीदी हैं, तब तक हम नहीं जाएंगे। दादा जब आएंगे तो जरूर जाएंगे।”
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सुरक्षा में तैनात हैं 5000 बाउंसर, रविवार को सजेगा दिव्य दरबार
ये खबर भी पढ़ें... धीरेंद्र शास्त्री को गुरु से पड़ी डांट, बागेश्वर धाम में खत्म हुआ VIP कल्चर, I Love Muhammad पर ये बोले
हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री ने घोषणा की थी कि अब बागेश्वर धाम में VIP और VVIP सिफारिशकर्ताओं से मुलाकात नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके गुरु संन्यासी बाबा ने आदेश दिया है कि असली भक्तों को प्राथमिकता दी जाए। गरीब, असहाय और मरीजों के लिए अब पहले दर्शन और आशीर्वाद का अवसर होगा।
शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि VIPs यदि दर्शन के लिए आएंगे, तो उन्हें अलग से समय दिया जाएगा, लेकिन प्राथमिकता आम भक्तों को ही मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें... धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, कई श्रद्धालु घायल
ये खबर भी पढ़ें... बाबाओं के चक्कर में न पड़ें, बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
उन्होंने बताया कि हर गुरुवार को भक्तों से मुलाकात और सिद्ध अभिमंत्रित भभूति का वितरण किया जाएगा। इस दौरान मरीजों की अर्जियां सुनकर पर्चे बनाए जाएंगे और मंदिर प्रांगण में दिव्य दरबार लगेगा। धीरेंद्र शास्त्री का बयान पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर सकता है। उन्होंने एक ओर ममता बनर्जी की सरकार पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा, वहीं दूसरी ओर अपने भक्तों को यह संदेश भी दिया कि बागेश्वर धाम अब सच्चे श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा, सिफारिश वालों के लिए नहीं।
दरअसल, 10 से 12 अक्टूबर तक कोलकाता में उनकी हनुमंत कथा होनी थी, लेकिन बारिश और प्रशासनिक अनुमति रद्द होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। शास्त्री ने कहा कि “दीदी ने हमें मना कर दिया, परमिशन ही कैंसिल हो गई, दूसरी जगह भी अनुमति नहीं मिली। अब जब तक दीदी हैं, तब तक हम नहीं जाएंगे। दादा जब आएंगे तो जरूर जाएंगे।”
ये खबर भी पढ़ें... रायपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सुरक्षा में तैनात हैं 5000 बाउंसर, रविवार को सजेगा दिव्य दरबार
'हम राजनीति के पक्ष या विरोध में नहीं,सनातन के पक्ष में'
धीरेन्द्र शास्त्री ने साफ कहा कि उनका किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। वे न किसी के पक्ष में हैं और न विरोध में। उन्होंने कहा — “हम केवल सनातन धर्म और हिंदुत्व के पक्ष में हैं, और जब तक तन में प्राण रहेंगे, हिंदुत्व के लिए ही जीएंगे।” उन्होंने आगे कहा कि धर्म केवल पूजा, घंटी या तिलक तक सीमित नहीं है, बल्कि अधर्म के खिलाफ आवाज उठाना भी धर्म है। उन्होंने कहा कि अब पूरा भारत उनके पीछे खड़ा है और वे हिंदुत्व की रक्षा के लिए हर कीमत पर खड़े रहेंगे।
बागेश्वर धाम में बदले नियम- VIP और VVIP मुलाकातें बंद
शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि VIPs यदि दर्शन के लिए आएंगे, तो उन्हें अलग से समय दिया जाएगा, लेकिन प्राथमिकता आम भक्तों को ही मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें... धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से पहले बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, कई श्रद्धालु घायल
धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान – ३ पॉइंट्स में समझें मामला
|
हर गुरुवार होगा भभूति वितरण और दिव्य दरबार
FAQ
- धीरेंद्र शास्त्री ने बंगाल में कथा क्यों रद्द की?
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहने के कारण और बारिश के कारण उनकी हनुमंत कथा स्थगित कर दी गई। - बागेश्वर धाम में VIP और VVIP मुलाकातों का नियम क्या है?
अब बागेश्वर धाम में VIP और VVIP मुलाकातें बंद कर दी गई हैं। दर्शन और भभूति वितरण पहले गरीब, असहाय और सच्चे भक्तों को प्राथमिकता के साथ मिलेगा।
काम पर नहीं लौटे पटवारी तो प्रशासन ने दिखाया कड़ा तेवर : 99 की ब्रेक इन सर्विस घोषित, 17 निलंबित
By Umeshwari Baghel
राजस्थान में सोलर कंपनियों के लिए बदले जमीन के नियम, 2024 की नीति में थी छूट, अब पुराने प्रोजेक्ट्स पर भी उलझन
By Raghvendra Singh Rathore
छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, जयपुर से गया के लिए आज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ की 29 आदिवासी सीटों पर भाजपा की बिसात : 2028 की जीत के लिए धरमजयगढ़ से भरेंगे हुंकार
By Umeshwari Baghel
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav